एक साथ 11 भोजपुरी फिल्म के निर्माण करने के क्रम में लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी के बैनर तले दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में स्टार एक्ट्रेस चाँदनी सिंह, एक्टर विष्णु मौर्य और एक्ट्रेस माधवी श्री हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य जी हैं, जिनका उद्देश्य एक साथ 11 फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करना और शूटिंग के दौरान ही कम से कम पाँच फिल्म की एडिटिंग कंप्लीट करना है। वो शूटिंग के साथ ही साथ ऑन सेट फिल्म की एडिटिंग भी करवा रही हैं। डायरेक्टर चंदन सिंह पूरी मेहनत एवं लग्न से पूरी यूनिट के साथ एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि विगत दिनों एक साथ 11 भोजपुरी फिल्म का मुहूर्त धूमधाम से किया गया था, जिसमें से चाँदनी सिंह और विष्णु मौर्य स्टारर पहली फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग कंप्लीट करके दूसरी भोजपुरी फ़िल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग शुरू कर दी गई है। मुख्य कलाकार चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री, रिंकू आयुषी, पुष्पेन्द्र राय, राजेश तोमर, कृष्णा पाण्डेय आदि हैं। लेखक संतोष पाल ने बेहतरीन लेखन किया है। गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, आर्ट डायरेक्टर नागेंद्र गुप्ता, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा (परी), असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संगीता यादव हैं। एडीटर नागेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर विनायक पांडेय, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं। चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, माधवी श्री व्यस्त लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की निर्माणाधीन 11 फिल्मों में से दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘गूगल से तेज बहू’ की शूटिंग में Post navigation सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि., निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू महराजगंज, भदोही में Weaving Tradition With Trend: How 26-Year-Old Suhail Shafi Is Redefining Kashmir’s Garment Embellishment Industry.