देश के साथ-साथ विदेशों में भी छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के राज्यों में छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। छठ पूजा की तैयारी महीने भर से ही शुरू हो जाती है। वहीं 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की महिमा का गुणगान जितना किया जाए उतना ही कम है। छठ पर्व की तैयारियों के साथ छठ गीत की भी गूंज सुनाई देने लगती है। अब इसी कड़ी में अभिनेता से सिंगर बने विनोद यादव का पहला छठ गीत रिलीज हो चुका है। ये वही विनोद यादव है जिनके देवी गीत ‘सारा जग खुश हो के झुमतारे हो’ ने सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के देवी गीत ‘बड़ी सुकवार है’ से आगे निकल गए थे। अब विनोद यादव अपना पहला एक छठ गीत लेकर आ रहे हैं, जिसके बोल है ‘छठी मईया दिहनी ललनवा’। इस सांग को खुद विनोद यादव और सिंगर पलक पांडेय ने गाया है। इजे सांग में विनोद यादव और पलक पांडेय ने साथ मिलकर परफॉर्म भी किया है। विनोद यादव की बात करे तो ये भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे यानी कि राइजिंग स्टार भी हैं। इनकी कई फिल्में रिलीज को तैयार है। इसके साथ ही ये भोजपुरी के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक्टिव हो गए है। इनके पास बॉलीवुड को एक फ़िल्म और एक बेहतरीन वेब सीरीज है। जिसकी शूटिंग इसी महीने के अंत से शुरू करने वाले हैं। सिंगर विनोद यादव का पहला छठ गीत ‘छठी मईया दिहनी ललनवा’ हुए रिलीज Post navigation मोहब्बत करनेवालों के लिए ग़ज़लों की सौगात लेकर आ गयी हैं गायिका मधुश्री ! ‘पैगाम -ए-मोहब्बत’ से ग़ज़ल की दीवानगी को दुनिया तक ले जाना हैं चाहती ! अशफाक खोपेकर व सिंगर वसुधा पांड्या ने जारी किया ग़ज़ल अल्बम “तिनका तिनका”, दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने दिया नए सिंगर्स को अवसर