logo

जादू बा तोहरी ओढ़निया में मुहूर्त संपन्न

logo
जादू बा तोहरी ओढ़निया में मुहूर्त संपन्न

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में हर वर्ष अधिक से अधिक भोजपुरी फिल्मों के निर्माण किया जा रहा है। इससे सिने इण्डस्ट्री के व्यवसाय में काफी इज़ाफ़ा होता है। इसी कड़ी में अम्बे मूवी क्रियेशन के बैनर तले निर्मित की जा रही गैलेक्सी यूनिटी प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म जादू बा तोहरी ओढ़निया में का मुहूर्त मुम्बई में धूमधाम से संपन्न किया गया। इस फ़िल्म  के निर्माता – निर्देशक एच के मौर्या हैं। फ़िल्म के लेखक मोहन कुमार वर्मा हैं तथा सह निर्माता राजेश साहनी हैं। गीतकार राजू दीवाना व महेश कुशवाहा के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार प्रदीप दीपक ने। कास्टिंग दिनेश गौड़, सहयोग संजय साहनी, हितेश सिंह, राजेन्द्र माली का है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार अनिल तिवारी मधुर, नेहा तिवारी, सुमोना, जगदीश सोनी, दीपक श्रीवास्तव, करण श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, नीरज चौबे, सचिन कांबले इत्यादि हैं। फ़िल्म निर्माता निर्देशक एच के मौर्या ने समाज सेवक सनिल जी का विशेष आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर आये हुए अतिथियों ने पूरी टीम को तहेदिल से बधाई दी और फ़िल्म के सफल होने की मंगल कामना की।

Jadu Ba tohari Odhaniya Mein (2) Jadu Ba tohari Odhaniya Mein (1)

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes