logo

बहुरानी 22 अप्रैल से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में

logo
बहुरानी  22 अप्रैल से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में

बिहार में सफल प्रदर्शित यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म बहुरानी 22 अप्रैल से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रिलीज होने जा रही है। भोजपुरी सिनेस्टार शुभम तिवारी और भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक कही जाने वाली अंजना सिंह की रोमांटिक जोड़ी को बिहार में खूब पसंद किया गया है। महिलाओं ने भी भारी भीड़ के साथ इस फ़िल्म को देखा था।  खलनायक बालेश्वर सिंह खूंखार लुक में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना लिये हैं और अब इनका यह सिलसिला अनवरत जारी रहने वाला है।
आमतौर पर भोजपुरी फिल्म देखने के लिए महिलाएं तभी सिनेमाघरों तक आती है जब उन्हें यह भरोसा हो जाता है कि वाकई में  फ़िल्म महिलाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। भोजपुरी की हॉट गर्ल अंजना सिंह ने इस फ़िल्म में अपनी इमेज से कुछ विपरीत बहुरानी के किरदार में हैं। जबकि शुभम तिवारी ने उनके पति का किरदार निभाया है। लोकगायक रवि राज दीपू फ़िल्म में  देवर जबकि पूनम दूबे देवर की प्रेमिका के किरदार में हैं। चर्चित खलनायक बालेश्वर सिंह फ़िल्म में बाहुबली किरदार में हैं। 

Bahurani
दिव्या इंटरप्राइजेज प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता बालेश्वर सिंह व शिव प्रकाश सरोज हैं। सह निर्माता कुंवर आदित्य सिंह इन्टरटेनमेंट है। पटकथा व निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक शिव प्रकाश सरोज, संगीतकार राम परवेश व दामोदर राव, गीतकार राजेश मिश्रा, एस. के. चैहान, शिव प्रकाश सरोज हैं. छायांकन जगमिंदर सिंह, नृत्य अशोक-मयंक, मारधाड़ बाजी राव, संकलन अजय चैहान का है. फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज दीपू, पूनम दूबे, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, बबलू यादव, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, संजना सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, दिव्या द्विवेदी, परी पाण्डेय, रोहित राज हैं।

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes