logo

अरविन्द अकेला कल्लू ने की त्रिदेव की शूटिंग पूरी

logo
अरविन्द अकेला कल्लू ने की  त्रिदेव की शूटिंग पूरी

युवा दिलों की धड़कन भोजपुरी सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू ने प्रियान्सी मूवीज के बैनर तले निर्मित की जा रही जाने माने फिल्म निर्देशक अरविन्द चैबे  की होम प्रोडक्शन भोजपुरी फिल्म  त्रिदेव की शूटिंग मुम्बई के विभिन्न रमणीय स्थलों पर  करके पूरी कर ली गई  है। इस फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। गीतकार आजाद सिंह, श्याम देहाती, आर आर पंकज के लिखे गीतों को संगीत दिया संगीतकर ओम झा  ने। इस फिल्म में  अरविन्द अकेला कल्लू पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं तथा सुपर स्टार पवन सिंह रफ एन्ड टफ गेटअप में हैं। त्रिदेव की बात करें तो इस फिल्म में तीन नायक हैं। पवन सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू और ऋषभ कश्यप गोलू हैं। तीनों नायक की नायिका हैं सिनेतारिका अक्षरा सिंह, भोजपुरी की लाडली व राजस्थानी क्वीन  नेहा श्री तथा  ईनु श्री। तीनों नायक के किरदार एक दूसरे के विपरीत है जो सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आएगा। फिल्म त्रिदेव में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार को सजीव बनाने के लिए खूब कड़ी मेहनत किया है।

Arvind Akela Kallu - Tridev (1) Arvind Akela Kallu - Tridev (2)

गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना ने लगातार ४ हप्ते तक बिहार के सिनेमाघरों में  सफलता का परचम लहराया है। सोम इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म दिलदार सजना के निर्माता मुकेश जैन, ओम सिंह, संतोष पाण्डेय हैं। इस फिल्म का निर्देशन राधेन्द्र यादव ने किया है। इन्होंने अपना किरदार को जीवंत करके खूब वाहवाही बटोरी है।

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes