logo

‘प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट’ ने किया संजय पांडेय, चाँदनी सिंह, रंभा साहनी अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य चक्र’ का फर्स्ट लुक आउट

logo
‘प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट’ ने किया संजय पांडेय, चाँदनी सिंह, रंभा साहनी अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य चक्र’ का फर्स्ट लुक आउट

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिख रहे फिल्म निर्माता-निर्देशक धीरू यादव (Producer-Director Dhiru Yadav) अपने होम फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट’ (Pyaro Media & Entertainment) बैनर के तले लीक से हटकर फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म निर्माण में नई क्रांति लाने का काम कर रहे धीरू यादव ने बतौर निर्माता भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य चक्र’ (Bhagya Chakra) का निर्माण किया है, जिसमें केंद्रीय भूमिका में दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, अभिनेत्री चाँदनी सिंह और रंभा साहनी नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा सोशल मीडिया में जारी किया गया है। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही प्यारो एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर आने वाला है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर में दिखाया गया है कि संजय पांडेय भारतीय परिधान कुर्ता-पैजामा पहने खड़े हैं, उनकी दो पत्नी के रूप में चाँदनी सिंह और रंभा साहनी को दिखाया गया है। एक पत्नी उनका पैर छू रही है तो वहीं दूसरी पत्नी चलनी से उनका चेहरा देख रही है। यह पोस्टर करवा चौथ व्रत मनाने का दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में काल चक्र दर्शाया गया है। फ़िल्म का पोस्टर देखकर लग रहा है कि धीरू यादव ने भोजपुरी सिनेमा को दिशा और दशा में बदलाव के लिए बिगुल फूंक दिया है।

गौरतलब है कि कला के पारखी फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने मल्टी टैलेंटेड एक्टर संजय पांडेय के अभिनय क्षमता को बखूबी पहचाना है। उन्होंने पहली बार फ़िल्म ‘कटान’ में अभिनेत्री चाँदनी सिंह के ऑपोजिट बतौर हीरो संजय पांडेय का चयन किया। दर्शकों को ये नई जोड़ी बहुत अच्छी लगी। उसके बाद फ़िल्म ‘पुनर्जन्म’ में फिर दुबारा संजय पांडेय और चाँदनी सिंह की जोड़ी रिपीट किया। और अब तीसरी बार फिर से धीरू यादव ने

संजय पांडेय और चाँदनी सिंह को बतौर हीरो-हीरोइन पेश कर रहे हैं। इस फ़िल्म का फर्स्ट आउट होते ही सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है।

उल्लेखनीय है कि प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी. और एबीसीडी. फिल्म्स (Pyaro Media & Entertainment LLP and ABCD Films) प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य चक्र’ (Bhojpuri Film Bhagya Chakra) के निर्माता (Producer) धीरू यादव हैं। सह-निर्माता (Co-Producers) केशव महेश्वरी और जोधाराम सिंघानिया हैं। कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक (Director) सतीश दूबे ने संभाला हैं। इस फिल्म की लेखिका रागिनी पांडेय हैं, जो अभिनेता संजय पांडेय की धर्मपत्नी हैं। संगीतकार रत्नेश सिंह, शिवम सिंह यादव और धीरू यादव हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय पांडेय, चांदनी सिंह, रंभा साहनी, जोधाराम सिंघानिया, योगेश तिवारी, गरिमा ओझा, आशीष पांडेय, राजन कानू आदि कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही YouTube (@pyaroentertainment) पर आने वाला है।

https://youtube.com/@pyaroentertainment/

सोशल मीडिया: फिल्म से जुड़ी अपडेट्स के लिए प्यारो एंटरटेनमेंट के फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो करें!

‘प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट’ ने किया संजय पांडेय, चाँदनी सिंह, रंभा साहनी अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य चक्र’ का फर्स्ट लुक आउट

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes