सुर झंकार कल्चरल सोसाइटी द्वारा मुम्बई सिनेमा अवार्ड 2022 का भव्य आयोजन मुम्बई के रंगशारदा में किया गया जहां मुख्य अतिथि डॉ राजन हांडा (एमिल फार्मास्युटिकल) थे। ममता श्रीवास्तव द्वारा आयोजित इस पुरस्कार समारोह में दिलीप सेन, अली खान, आरती राज़दान, अगम कुमार निगम वीरेंद्र सिंह (संस्थापक – गोधूली परिवार) और कमल कुमार हंसराज (सोनोटेक कंपनी) सहित कई मेहमान मौजूद रहे, जिन्हे सम्मान से नवाजा गया। गणेश वंदना से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सिंगर सुभाष कश्यप ने गीत “तू गंगा की मौज” सुनाया तो महेंद्र शर्मा ने “है दुनिया उसी की” गीत गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। संजीव सूरी ने “इश्क में हम तुम्हे क्या बताएं” और ओम चतुर्वेदी ने “जो तुम को हो पसन्द वही बात कहेंगे” गाया। सुरीली और वर्षा ने गीत हंसता हुआ नूरानी चेहरा पर डांस किया। सुरीली और वर्षा की टीचर ममता श्रीवास्तव इस प्रोग्राम की ऑर्गनाइजर थीं। सुरीली ममता की बेटी भी हैं। सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम ने “रंग और नूर की बारात किसे पेश करूँ” गाया। सिंगर उषा तिमोथी जी ने एक गीत जब जब चांद निकला, मुझे तुम याद आए गाया जो तकदीर फ़िल्म के लिए उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन के लिए गाया था। उषा जी ने कहा कि मोहम्मद रफी ने मेरा नाम इस गीत के लिए सजेस्ट किया था। अगम कुमार निगम के साथ उषा जी ने बेखुदी में सनम उठ गए जो कदम गाया। उषा जी ने दिल ने पुकारा और हम चले आए गीत भी गाया। डॉ साक्षी मदान ने यहां डांस पेश किया। उन्होंने कत्थक नृत्य में पीएचडी किया है। ऑर्गनाइजर ममता श्रीवास्तव ने रफी जी और लता जी को ट्रीब्यूट पेश किया। ममता श्रीवास्तव की एक खूबी यह भी यह है कि वह दिव्यांगों को संगीत सिखाती है। ममता श्रीवास्तव ने गीत गाया “चिठ्ठी न कोई सन्देश जाने कहाँ चले गए।” इस प्रोग्राम में करण राज़दान की आने वाली फिल्म हिंदुत्व का भी प्रोमोशन हुआ। फ़िल्म का टाइटल सांग दिखाया गया। करण राज़दान का अवार्ड आरती राज़दान ने लिया। सुर झंकार संस्था द्वारा रंग शारदा सभागार में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में कमल रहेजा ने जबरदस्त एंकरिंग करते हुए दर्शकों को बांध कर रखा। कमल रहेजा ने करण राज़दान की आने वाली फिल्म हिंदुत्व में एक किरदार भी निभाया है। मुम्बई सिनेमा अवार्ड 2022 से वाइस ओवर आर्टिस्ट संजय केनी को भी सम्मानित किया गया उन्होंने स्टेज मुन्ना और सर्किट की आवाज़ में मिमिक्री भी की। मिस विनी राणा को उनकी अपकमिंग वेब सीरीज हनीमून डायरी के लिए बेस्ट प्रोमिसिंग न्यू कमर ऎक्ट्रेस से नवाजा गया। सिंगर उषा जी को मुम्बई सिनेमा अवार्ड 2022 से नवाजा गया। डॉ शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राजश्री प्रोडक्शन से पीके गुप्ता, विजय उपाध्याय, अली खान को भी पुरुस्कार मिला। अली खान ने ममता श्रीवास्तव की सुरीली आवाज की तारीफ की। दिलीप सेन ने अवार्ड लेने के बाद कहा कि मुम्बई सिनेमा अवार्ड की ऑर्गनाइजर ममता श्रीवास्तव का यह बेहतरीन प्रयास है। संजय केनी, ऎक्ट्रेस तृप्ति राजपूत, अगस्त्य आनंद, संजीव सूरी, सुभाष कश्यप, महेंद्र शर्मा, वसंत भंडारी, ऎक्ट्रेस मिनी बंसल को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सुधीर गायकवाड़ ने करीना का अवार्ड लिया। मधु भारती, प्रदीप जैन को भी पुरुस्कार मिला। खास बात यह रही कि दिव्यांग कलाकारों की सहायता के लिए इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। अमरीका में रहने वाली भारतीय मूल की सिंगर अल्का भटनागर का अवार्ड रमाकांत मुंडे ने लिया।अभिलाषा शर्मा को सम्मान मिला। एक दिव्यांग कलाकार ने डांस परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया। पुरुस्कार समारोह के पीआर की जिम्मेदारी रमाकांत मुंडे (मुंडे मीडिया) ने बखूबी निभाई। सुर झंकार द्वारा मुंबई सिनेमा पुरस्कार 2022 का आयोजन, डॉ राजन हांडा, ममता श्रीवास्तव, दिलीप सेन, अली खान, अगम कुमार निगम और कमल कुमार हंसराज की उपस्थिति Post navigation Himalaya Aggarwal Is A Well-Known Casting Director Of The Bollywood Film Industry Troll Song From The Film Banaras Released With A Punch Line – Money Doesn’t Matter