पटना। बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने वाले डॉक्टरों की सूची में अगर सबसे भरोसेमंद नाम किसी का है तो वह है साईं हेल्थ केयर वैलनेस सेंटर के संस्थापक और बिहार के सुप्रसिद्ध दर्द रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव सिंह। मरीजों के लिए सहज उपलब्धता, मानवीय व्यवहार और अत्याधुनिक उपचार—इन तीनों गुणों ने डॉ. सिंह को बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत में एक जाना-माना नाम बना दिया है। सालों से वे न सिर्फ इलाज करते आए हैं बल्कि हर साल सैकड़ों मरीजों को मुफ्त चिकित्सा देकर समाजिक जिम्मेदारी भी निभाते हैं। यही कारण है कि आज भी दर्द से परेशान कोई भी मरीज सबसे पहले साईं हेल्थ केयर का नाम लेता है। नई तकनीक – बिना सर्जरी, बिना घुटना बदले इलाज इस बार डॉ. राजीव सिंह ने अपने सेंटर में एक ऐसी मशीन जोड़ी है जो बिहार में चिकित्सा जगत के लिए किसी क्रांति से कम नहीं है। यह मशीन है Knee Decompression Machine, जो घुटनों में नेचुरल गैप (Joint Space) बनाकर दर्द को जड़ से खत्म करती है और बिना घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement) किए ही घुटनों के गंभीर से गंभीर रोगों का इलाज कर देती है। तकनीक की बड़ी खासियतें: बिना ऑपरेशन, बिना इंजेक्शन, बिना घुटना बदले, बिना दर्द, घुटनों में स्वाभाविक गैप बनाकर तुरंत राहत विशेषज्ञों के अनुसार यह तकनीक उन मरीजों के लिए वरदान है जिनकी हड्डियों में लंबे समय से दर्द रहता है या जिनकी उम्र बढ़ने के साथ घुटनों में समस्या बढ़ गई है। चाहे सर्वाइकल (गर्दन दर्द), हील पेन (एड़ी दर्द), लम्बर (पीठ दर्द), जोड़ों का पुराना दर्द, या घुटनों की जकड़न और सूजन— इस मशीन के जरिए डॉ. सिंह ने कई मरीजों का ऐसा इलाज किया है कि वे सालों पुराना दर्द भूलकर दोबारा सामान्य जीवन जीने लगे हैं। डॉ. सिंह का मानना है कि मरीज को आराम मिलना चाहिए। वे कहते हैं: दर्द दिखता नहीं है, लेकिन किसी का जीवन रोक देता है। अगर तकनीक से बिना सर्जरी राहत मिल सकती है तो उसे मरीज तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। साईं हेल्थ केयर वैलनेस सेंटर बिहार का पहला ऐसा संस्थान है जहां यह अत्याधुनिक Knee Decompression Machine स्थापित की गई है। सालों की सेवा, हजारों सफल केस और समाजिक कार्यों में निरंतर योगदान के लिए डॉ. राजीव सिंह को कई राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। पटना में मेडिकल क्रांति, Dr. राजीव सिंह ने लॉन्च की बिना घुटना प्रत्यारोपण वाली आधुनिक तकनीक Post navigation SPIC MACAY To Take 150 Cultural Activities To Mumbai’s Schools & Colleges Producer Hari Narayan Chaurasia’s Horror–Comedy Film SIHARAN Released Across India