भोजपुरी संगीत जगत की नई सनसनीखेज एक्ट्रेस इशिका टोरिया जादूगरी अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘दिलवा देबे के पड़ी’ ऑडियंस के बीच आ गया है। जिसको सुरीली आवाज में सिंगर प्रतिभा राज ने गाया है। इस गाने का ऑडियो और वीडियो देखकर लग रहा है कि यह नई जोड़ी संगीतप्रेमियों के बीच भरपूर धमाल मचाने वाली है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस जीत के ऑडियो को सिंगर प्रतिभा राज ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर ऐसा शमाँ बाँधा है कि लोग भाव विभोर होकर मस्ती में झूमने लगे हैं। इस गीत के वीडियो में इशिका टोरिया बेहद खूबसूरत देसी अवतार में नजर आ रही हैं। वो पिंक कलर व्हाईट कलर मिक्स घघरा चोली पहने कयामत ढा रही हैं और अपने हाव-भाव एवं अदायगी महफ़िल में शमाँ बाँध रही हैं, जिससे दर्शक ये गीत देखकर मदहोश हो रहे हैं। इस गाने को फिल्मांकन बहुत ही मनोरम लोकेशन पर किया गया है, जोकि देखने में बहुत ही प्यारा लग रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘दिलवा देबे के पड़ी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रतिभा राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा से दर्शकों के लिए बेहतरीन और उच्च स्तरीय संगीत लाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ‘दिलवा देबे के पड़ी’ एक ऐसा ही लोकगीत है जो हर वर्ग के संगीतप्रेमियों को पसंद आएगा। प्रतिभा राज की गायकी और इशिका टोरिया की अदाकारी का तालमेल इस गाने की यूएसपी है।’ वहीं एक्ट्रेस इशिका टोरिया ने कहा कि ‘मैं इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। ये एक बेहद खूबसूरत और साफ-सुथरा पारिवारिक लोकगीत है। इसमें मेरा लुक और डांस दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। प्रतिभा राज की आवाज ने इस गाने में जान फूंक दी है। रत्नाकर कुमार सर के कंपनी में काम करने का अनुभव कमाल का है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।’ इशिका टोरिया और प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘दिलवा देबे के पड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज Post navigation ‘Habitat – Echoes Of Land And Life’ Group Exhibition Of Paintings By Four Acclaimed Artists In Jehangir Art Gallery Anuja Sahai Explores Spiritual Wisdom With Swami Abhedananda On Articulate With Anuja