सीतामढ़ी, 01 जून 2026। “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र” के संकल्प के साथ कार्यरत दिव्य प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा मिशन द्वारा बिहार में पहली बार एक 7 जून को विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी साझा करने हेतु सोमवार को माँ जानकी जन्मस्थली, पुनौरा धाम स्थित फुलमत नगर में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मिशन के संरक्षक एवं समाजसेवी गजेंद्र झा ने कहा कि मिशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा की सुविधाएँ पहुँचाना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में सफल स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के बाद अब बिहार में पहली बार इस प्रकार का भव्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्वविख्यात आयुर्वेदाचार्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ तथा भारद्वाज ऋषि परंपरा के वंशज वैद्य श्री आशु भारद्वाज जी पधार रहे हैं। वैद्य ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न अनेक रोगों का प्रभावी समाधान आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान रोगियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, रोग परीक्षण तथा आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन से हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह शिविर केवल चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का एक व्यापक अभियान भी सिद्ध होगा। मिशन द्वारा समाज के सभी वर्गों से इस आयोजन में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की गई। मिशन के पदाधिकारियों ने मीडिया जगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के इस अभियान को व्यापक स्तर तक पहुँचाने में समाचार माध्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ——-दिव्य प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा मिशन ( सीतामढ़ी, बिहार ) बिहार के प्रथम भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 7 जून को सीतामढ़ी में भव्य कार्यक्रम को लेकर आयोजित की गई प्रेस वार्ता Post navigation Mann Kaushal – A Rising Star In The Fashion And Bollywood Industry Snehdhara And Finbros Come Together For A Community Giving Drive