भोजपुरी संगीत की दुनियां को विश्वपटल पर नया मुकाम स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे दर्शकों की नब्ज पहचानते हैं। इस म्यूजिक कंपनी के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने नई प्रस्तुति धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ रिलीज किया है। इस गाने में भोजपुरी सेंसेशन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की खूबसूरती और सिंगर शिवानी सिंह की सुरीली गायकी का ऐसा संगम हुआ है कि दर्शक इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। गौरतलब है कि रत्नाकर कुमार के विजन और पारिवारिक मनोरंजन की बात करें तो वे भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी उच्च स्तरीय और साफ-सुथरी फिल्मों व गानों के लिए विख्यात हैं। ‘बलमुआ बदल दिही का’ के माध्यम से उन्होंने एक बार फिर मध्यमवर्गीय परिवारों और ग्रामीण परिवेश की उस नोक-झोंक को स्क्रीन पर उतारा है, जो हर घर की कहानी लगती है। गाने का फिल्मांकन और इसकी भव्यता वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के स्टैंडर्ड को दर्शाती है। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने बहुत ही मधुर आवाज में गाया है, जो सीधे सुनने वालों के दिल में उतर रही है। इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने अभिनय और हुस्न की बिजली गिरा रही हैं। साथ ही साथ अपनी अदाओं और बेहतरीन डांस मूव्स से गाने में चार चांद लगा रही हैं। उनके साथ अभिनेता सम्राट ने भी शानदार परफॉर्मेंस किया है। दोनों की जोड़ी एक ऐसे दंपत्ति के रूप में नजर आ रही है, जिनके बीच प्यार भी है और हल्की-फुल्की तकरार भी। यह गीत आम आदमी की जिंदगी से जुड़ी एक पत्नी की शिकायत को दर्शा रहा है। इस लोकगीत के संगीत की मधुर धुन कानों को सुकून देती है और पैर थिरकने पर मजबूर कर देती है। इस गाने के वीडियो का हर फ्रेम एक कहानी कहता नजर आ रहा है, जोकि हर किसी के दिल को भा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने हुश्नों अदा से बिजली गिरा रही हैं। उनके साथ एक्टर सम्राट ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जिसे संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर विझेल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर साहिल राज हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस गाने को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर ये गाना रिलीज होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। संगीतप्रेमियों का कहना है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का हर अंदाज निराला होता है और सिंगर शिवानी सिंह की आवाज में जादू है। लोग गाने के हुक स्टेप्स को भी काफी पसंद कर रहे हैं और रील बनाना शुरू कर चुके हैं।’ वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ केवल एक गाना नहीं, बल्कि भोजपुरी लोक संस्कृति और आधुनिकता का एक बेहतरीन मिश्रण है। इस सांग को अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस और फैंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।’ रत्नाकर कुमार, माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘बलमुआ बदल दिही का’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज Post navigation India’s Largest World Record Show 500 Models Walk Promoting Only Swadeshi By India’s Fashion Guru Sonia Mayers On Her Show Swadeshi Runway Season 8 गुजरात का सबसे बड़ा ब्यूटी और फैशन कॉम्पिटिशन – ग्रैंड फिनाले की घोषणा