यूं तो हमारे दैनिक जीवन में धागे का एक विशेष स्थान है, लेकिन जब बात काले धागे की हो, तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। इसी दिलचस्प विषय को केंद्र में रखकर भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने फैंस और ऑडियंस के लिए एक नया और धमाकेदार भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘करिया धागा’ लेकर आई हैं। इस बेहद खूबसूरत गाने को इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस रोमांटिक गाने को अपनी सुरीली आवाज से सिंगर सुगम सिंह ने सजाया है। वीडियो में भोजपुरी स्क्रीन की सनसनी माही श्रीवास्तव अपनी कातिलाना अदायगी और शानदार डांस मूव्स से कयामत ढा रही हैं। उनके साथ एक्टर-सिंगर सुगम सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बन रही है, जो दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘करिया धागा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सुगम सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। उनके साथ एक्टर सुगम सिंह ने बेहतरीन केमेस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। फिल्म निर्माता व वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा से दर्शकों के लिए कुछ नया और लीक से हटकर कंटेंट लाने का प्रयास करता रहा है। ‘करिया धागा’ एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक गाना है, जिसमें संगीत से लेकर विजुअल्स तक पर काफी मेहनत की गई है। हमें पूरा भरोसा है कि यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाएगा।’ एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मैं ‘करिया धागा’ गाने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ। इस गाने की थीम बहुत ही प्यारी है और जब मैंने पहली बार इसके बोल सुने थे, तभी मुझे लगा था कि यह दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। उम्मीद है कि फैंस मेरी अदायगी और इस गाने को अपना भरपूर प्यार देंगे।’ सिंगर-एक्टर सुगम सिंह ने कहा कि ‘एक गायक और अभिनेता के तौर पर ये गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। यह गाना हर उस इंसान को पसंद आएगा जो प्यार की गहराई को समझता है।’ सिंगर सुगम सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘करिया धागा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज Post navigation निलायश्री क्रिएशन्स ने ‘होप्स मिस्टर, मिस एंड मिसेज महाराष्ट्र 2026’ और ‘द ग्रैंड महाराष्ट्र अवार्ड 2026’ का शानदार आयोजन किया मुंबई: A Visionary For The Vulnerable: J&Ks Daughter Reena Choudhary Outlines Bold Education And Health Reform Fearless