मॉडलिंग, फैशन और मीडिया इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुके मॉडल-एक्टर कौशिक द्विवेदी ने फैशन की दुनियां में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दें कि देश की प्रतिष्ठित एजेंसी ‘सपने मॉडलिंग एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से वर्ष 2026-2027 के लिए ‘आउटस्टैंडिंग ई-कॉमर्स शूट ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से कौशिक द्विवेदी को नवाजा गया है। यह अवॉर्ड कौशिक द्विवेदी को उनके असाधारण विजन और बेहतरीन योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित और सराहा गया। इस अवॉर्ड रूपी पुरस्कार व सम्मान प्राप्त करने पर कौशिक द्विवेदी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘यह सम्मान हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत, लगन और हमारे सहयोगियों के भरोसे का परिणाम है। ई-कॉमर्स और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में हम हमेशा से बेस्ट-इन-क्लास और क्रिएटिव शूट्स प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। यह ट्रॉफी हमें भविष्य में और भी बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है।’ गौरतलब है कि सपने मॉडलिंग एजेंसी ने देश और दुनिया के सबसे बड़े ई-कॉमर्स, मनोरंजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए सफल कैंपेन और शूट्स का निर्माण किया है। यह फैशन, ई-कॉमर्स, ब्रांड प्रमोशन और एडवरटाइजिंग जगत की एक प्रमुख एजेंसी है। एजेंसी उच्च गुणवत्ता वाले फोटो-शूट, वीडियो-शूट और मॉडल मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करने के लिए जानी जाती है। इस एजेंसी ने जिन प्रमुख ब्रांड्स और प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर यह मुकाम हासिल किया है, उनमें शामिल हैं: फ्लिपकार्ट (Flipkart), मीशो (Meesho), अमेजॉन (Amazon)। साथ ही साथ सोनी लिव (SonyLIV), जी5 (ZEE5), एमटीवी (MTV), जियोहॉटस्टार (JioHotstar), नेटफ्लिक्स (Netflix), यूट्यूब (YouTube) और वूट (Voot) आदि इन प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर एजेंसी ने कई बड़े और सफल कमर्शियल ई-कॉमर्स शूट्स को अंजाम दिया है, जिन्हें खूब सराहा गया है। कौशिक द्विवेदी को मिला ‘आउटस्टैंडिंग ई-कॉमर्स शूट ऑफ द ईयर 2026-2027’ का अवॉर्ड, सपने मॉडलिंग एजेंसी ने किया सम्मानित Post navigation वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का नया धमाकेदार गाना जल्द, दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है शूटिंग Echoes Of The Valley: Kastoorwan Where Memory Meets The Mountain Air And Solitude.