भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स’ ने संगीतप्रेमियों के मनोरंजन के लिए दुबई में भोजपुरी गाने को फिल्मा कर पेश किया है। बता दें कि बहुत ही प्यारा भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ ऑडियंस के बीच आ गया है, जिसको मशहूर सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी बेहद मधुर और सुरीली आवाज में गाया है। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस और पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाकारी और कातिलाना अदाओं से दीवाना मस्ताना बना रही हैं। उनके साथ हैंडसम एक्टर मो. ताहिर हफीज ने शानदार अभिनय किया है और माही के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री से धमाल मचा दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों का दिल जीत रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया ये नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वाकई प्यार का एहसास जगा दिया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने की सबसे खास बात इसकी शूटिंग दुबई के कई खूबसूरत लोकेशन्स पर बड़े पैमाने पर की गई है। इस गाने की पूरी शूटिंग संयुक्त अरब अमीरात के खूबसूरत शहर दुबई में विभिन्न मनोरम वादियों की गई है। दुबई की आकर्षक और भव्य वादियों में फिल्माया गया यह गाना दर्शकों को एक अलग ही मनोरंजन का एहसास करा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार गरदा उड़ाया है। उनके साथ एक्टर मो.ताहिर हफीज ने धमाल मचाया है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। इस गाने को गीतकार अर्जुन शर्मा ने लिखा है, जबकि संगीतकार गोलू सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर व डीओपी राजन वर्मा, एडिटर पंकज साव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन अक्षय कपूर (दुबई) जेबुद्दीन ने किया है। फैशन स्टाइलिस्ट फैशन स्टाइलिस्ट हैं। हेयर पीहू कौर, मेकअप इंद्रजीत दास का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले प्रस्तुत इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए जाने जाते हैं। इस प्रोजेक्ट को नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। तकनीकी और रचनात्मक रूप से भी गाने को काफी उच्च स्तर पर तैयार किया गया है वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्मों और गानों को विश्वस्तर पर पहचान मजबूत करने के लिए हमेशा कुछ नया और बड़े कैनवास पर फिल्माना जरूरी है। बेहतरीन और उच्च स्तर का कंटेंट से रूबरू कराने के लिए ही मैंने दुबई में गाने की शूटिंग किया है। हमें पूरा भरोसा है कि यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिलों को छूएगा और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।’ एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव में कहा कि ‘फैंस और मुझे चाहने वाले मेरे स्टाइलिश अवतार और डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रोमांटिक और क्लासिक भोजपुरी गानों के शौकीन लोगों के लिए यह गाना बेहतरीन विकल्प के रूप में साबित होगा। इतने बड़े लेबल पर दुबई जाकर अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद।’ सिंगर सृष्टि भारती ने कहा कि ‘इस गाने का कांसेप्ट और मेकिंग कमाल का बनाया गया है। मेरी आवाज में गाया हुआ ये सांग अमर हो गया है, इसके लिए रत्नाकर कुमार सर का दिल से धन्यवाद।’ दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज Post navigation ‘रोटियो बनावे गोल गोल’ भोजपुरी गाना सिंगर गोल्डी यादव, एक्ट्रेस अंजलि यादव का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज