इंस्टाग्राम पर अक्षरा और फेसबुक पर काजल का है जलवा आज कल सोशल मीडिया का जमाना है। सो आम आदमी से लेकर हर छोटे बड़े सेलिब्रेटी भी इसका जमकर उपयोग कर रहे हैं। सभी को अपनी मन की बात कहने का यह एक बेहतर प्लेटफार्म भी है। रिस्पांस भी तुरंत मिलना शुरू हो जाता है। भोजपुरी की सभी अभिनेत्रियां भी सोशल मीडिया का जमकर उपयोग कर रही हैं। लेकिन भोजपुरी में इन दिनों सक्रिय अभिनेत्रियों में किसको आम आदमी कितना पसंद कर रहे है। इस पर हम एक नज़र डाले तो पता चलता है कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग अक्षरा सिंह और फेसबुक पर काजल राघवानी को पसंद करते है। पहले हम बात करते है इंस्टाग्राम की। तो इस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग अक्षरा सिंह को पसंद करते हैं। यहां इनके फ़ॉलोअर्स की संख्या 12 लाख है। दूसरे नंबर पर काजल राघवानी हैं। इनको 10 लाख लोग फॉलो करते हैं। तीसरे नंबर पर आम्रपाली दुबे हैं। इन्हें 9 लाख 66 हज़ार लोग फॉलो करते हैं, । जबकि शुभी शर्मा को 6 लाख 80 हज़ार, रानी चटर्जी को 5 लाख 63 हज़ार और अंजना सिंह को 5 लाख 55 हज़ार लोग फॉलो करते हैं। अब अगर हम बात करें फेसबुक की तो यहां पर काजल राघवानी के प्रोफाइल को 9 लाख 56 हज़ार लोग फॉलो करते हैं। दूसरे नंबर पर अक्षरा सिंह हैं, जिनके पेज को 5 लाख 94 हज़ार लोग फॉलोअर्स व 4 लाख 39 हज़ार लाइक मिले हैं। तीसरे नंबर शुभी शर्मा हैं, जिनके पेज को 4 लाख 95 हज़ार लाइक मिले है। फॉलोअर्स कितने है अस्पष्ट है। उसके बाद रानी चटर्जी आता है। इनके पेज को 4 लाख 51 हज़ार फॉलोअर्स व 3 लाख 54 हज़ार लाइक अब तक मिल चुके है। अंजना सिंह के पेज को 3 लाख 48 हज़ार से ज्यादा लाइक हैं। फॉलोअर्स अस्पष्ट है। वहीं हम बात करे चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की तो फेसबुक पर उनके कई अकाउंट है, पर कोई भी वेरीफाई अकाउंट नही है। नोट:- ये आंकड़े इन अभिनेत्रियों के वेरीफाई अकाउंट के 31 मार्च 2020 को ली गई है। —— Team Ranjan Post navigation Akshara Singh’s Song Ek Lakh Ka Lehnga Rocked YouTube During Lockdown Actress Muskan Verma – Little Known Facts About Welknown Actress