विनोद यादव का ‘शार्ट ड्राइव पे चल’ रिलीज, लोगों ने किया पसंद फिल्म गुंडा से चर्चित हुए अभिनेता विनोद यादव पर फिल्माया गाना ‘शार्ट ड्राइव पे चल’ रिलीज के साथ ही लोगों की पसंद बन गया है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अभिनेता विनोद यादव, अभिनेत्री आरती श्री से शार्ट ड्राइव पर चलने की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में अभिनेत्री भी उनके साथ ड्राइव पर चलने के लिए तैयार हो जाती हैं। गाने को विनोद एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ‘शार्ट ड्राइव पे चल’ बोल वाले इस गाने में अभिनेता विनोद का दर्शकों को एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। गाने में विनोद पूरे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दर्शकों के गाने को पसंद किए जाने से उत्साहित विनोद ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा, “इस गाने को बड़े ही मस्ती भरे अंदाज में बड़ी खूबसूरती के साथ बनाया गया। दर्शक इस गाने को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।” इस गाने को अनुज तिवारी ने संगीतबद्घ किया है और उन्होंने इसे खुद गाया भी है। दुर्गावरी ने इसे लिखा है, जबकि गाने का वीडियो निर्देशन एवं नृत्य निर्देशन निर्देशक एम क़े गुप्ता, जय (मनोज) ने किया है। Post navigation Actor Vinod Yadav helps needy people on their Wedding Anniversary Pawan Singh completed shooting of the film Mera Bharat Mahan in the same schedule in Jaunpur and Lucknow