गुंडा के बाद कर्म पुत्र बने विनोद यादव अन्नी फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म कर्म पुत्र का भव्य मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म में गुंडा फेम अभिनेता विनोद यादव मुख्य भूमिका में है। कर्म पुत्र की शूटिंग मुम्बई में की जा रही है। इस फ़िल्म में विनोद यादव के अपोजिट अभिनेत्री माही खान नजर आएंगी। फ़िल्म का निर्देशन निर्देशक इकबाल बख्श करेंगे। फ़िल्म का निर्माण करीब एक करोड़ की लागत से किया जा रहा है। फ़िल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फ़िल्म में दर्शकों को एक्शन और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। फ़िल्म में विनोद के साथ दो दो हाथ आजमाते खलनायक दीपक भटिया नजर आएंगे। फ़िल्म की कहानी का ज्यादा खुलासा तो नहीं किया गया है परंतु टाइटल से इतना पसंद चलता है कि फ़िल्म में विनोद अपने भाग्य को आजमाते दिखाई देने वाले हैं। अभिनेता विनोद यादव ने कहा कि इस फ़िल्म में मेरा किरदार पहले की अपेक्षा काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि पूरी फिल्म कर्म शब्द के इर्दगिर्द घुमती है। फ़िल्म में आपको कई रोमांचक दृश्य देखने को मिलेंगे। मैं कहानी के बारे ज्यादा नहीं बता सकता हूँ पर इतना कह सकता हूं कि हमारी फ़िल्म आम भोजपुरी फिल्मों से हटके होगी। फ़िल्म के निर्देशक इकबाल बख्श ने बताया कि मैंने विनोद के साथ पहले भी काम किया है ये बहुत ही उन्दा कलाकार हैं। इनके साथ सेट पर बहुत मजा आता है क्योंकि ये बड़े ही हसमुख इंसान हैं जो कि सेट पर सबके साथ घुल मिलाकर रहते हैं। फ़िल्म में विनोद का किरदार काफी स्ट्रॉग है। जो दर्शकों के दिल में घर कर जाएगा। फ़िल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। Post navigation Actor Surjeet Singh Rathore Making His Bollywood Debut Through – Dabangai Pawan Singh Emotional To Remember First Wife Neelam Singh Celebrated Death Anniversary On The Sets Of The Film