नारी सशक्तीकरण की आवाज को बुलंद करती भोजपुरी फिल्म ‘गंगा की गौरी’ का मुहूर्त सम्पन्न गीत इंटरटेनमेंट और पी डी आर फिल्म्स के बैनर तले निर्मातद्वय सतीश विजय शंकर सिंह व प्रियंका सिंह द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘गंगा की गौरी’ का भब्य मुहूर्त समारोह अंधेरी मुम्बई स्थित ऑस्कर हॉल में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई) के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। नारी सशक्तीकरण की आवाज को बुलंद करती इस भोजपुरी फिल्म के लेखक निर्देशक राजेन्द्र कुमार वर्मा, छायाकार राहुल सक्सेना, एक्शन डायरेक्टर हीरा यादव, संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार राजेन्द्र वर्मा, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, प्रोडक्शन कंट्रोलर संजीव सिंह और कार्यकारी निर्माता निखिल पाटिल हैं। मौजूदा दौर में प्रशासनिक कुव्यस्था व भ्रष्टाचार को झेल रही जनता को जागरूक करने के साथ साथ स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई जा रही इस फिल्म के मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी, पाखी हेगड़े, अनारा गुप्ता, बालेश्वर सिंह, अनिल शर्मा, शहज़ाद खान, उमेश मौर्या, अंजली गुप्ता, झील इदरीश, नीलम पाण्डेय, अंजली मिश्रा, माधुरी पाण्डेय, जोगेन्दर, हीरा यादव, उदय भगत, अजित झा और विनोद चौरसिया हैं। सिनेदर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म की कथावस्तु में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और ट्रेजडी का भी समावेश किया गया है। Post navigation SBI Home Loans To Hold Pune’s Biggest Property Expo At Mahalaxmi Lawns, Karve Nagar On 23rd & 24th 2021 Vaishnavi Chavan Received Recognition As Miss Active In The Miss Universe Contest And Maharashtra’s Super Model Miss Eye Catching 2021