इस छठ पर भी छाया पवन सिंह और नीलम गिरी ‘धनिया हमार नया बाड़ी 18 मिलियन के पार भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का नया छठ गीत ‘धनिया हमार नया बाड़ी’ रिलीज होने के साथ वायरल हो गया था। इस गाने में पवन सिंह का जादू जमकर चला था। गाने में उनके साथ ऐक्ट्रेस नीलम गिरि नजर आईं थी। इस भक्ति गीत को फैंस काफी पसंद पसंद किया है। छठ पर्व पर पवन सिंह का ये गाना घर घर सुनाई दे रहा है। अब तक गाने को 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ‘धनिया हमार नया बाड़ी’ गाने को म्यूजिक कंपनी ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये गाना रिलीज के साथ ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। धनिया हमार नया बाड़ी’ छठ गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही इस छठ गीत के बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। वहीं, इसका संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है। इसके वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। लोग अब गाने पर अपना प्यार बरसा रहे हैं और पवन सिंह की तारीफ कर रहे हैं। ‘धनिया हमार नया बाड़ी’ गाने को फैंस जमकर सुनकर रहे हैं। अबतक इस गाने को 18 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वही सांग को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। छठ पर्व करीब है और लोग इसकी तैयारियों में जुट हुए हैं, ऐसे में यह गाना लोगों से और भी कनेक्ट कर रहा है। इस छठ पर भी छाया पवन सिंह और नीलम गिरी ‘धनिया हमार नया बाड़ी 18 मिलियन के पार Post navigation Actress Reddhima Tiwari, Shweta Sinha,Anjali Pandey, Payal Singh, Were Honored With Dadasaheb Phalke Indian Television Award Paintings And Sculptures by Artists from Gujrat and Invited Artists of Maharashtra in Jehangir