logo

नवाबों के शहर लखनऊ में शुरू हुई निर्माता गणेश सिंह की ‘वीआईपी बहू’ की शूटिंग मनोज ओझा के निर्देशन में

logo
नवाबों के शहर लखनऊ में शुरू हुई निर्माता गणेश सिंह की ‘वीआईपी बहू’ की शूटिंग मनोज ओझा के निर्देशन में

भोजपुरी सिनेमा के बदलते स्वरूप और बढ़ते ग्राफ के बीच नामचीन फ़िल्म मेकर मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में गोबिंद मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ का भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शूटिंग शुरू कर दी गई है। विधिवत मंत्रोच्चारण और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच फिल्म के शुभ मुहूर्त पर फ़िल्म निर्माता गणेश सिंह के हाथों से नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया गया।  साथ ही फिल्म की शूटिंग भी जोरों-शोरों से शुरू हो गई है। यह फिल्म अपनी अनूठी कहानी और भव्य मेकिंग को लेकर उद्योग जगत में पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है।

गौरतलब है कि  पारिवारिक और आधुनिक ताने-बाने से बुनी कहानी वाली फिल्म ‘वीआईपी बहू’ में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर स्टार एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित और फैमिली स्टार जय यादव हैं। उनकी हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म की बात करें तो यह एक ऐसी फिल्म है, जो भोजपुरी समाज में बहुओं के बदलते परिवेश, उनकी आकांक्षाओं और परिवार के साथ उनके तालमेल को एक नए नजरिए से पेश करेगी। फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं करेगी, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी छोड़ेगी।

बता दें कि गोबिंद मोशन पिक्चर्स बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता गणेश सिंह हैं। निर्देशक मनोज ओझा और अंशुमन श्रीवास्तव हैं। कार्यकारी निर्माता विवेक सिंह, डीओपी फ़िरोज़ खान, संगीतकार अमन शलोक, गीतकार शेखर मधुर हैं। मुख्य कलाकार ऋचा दीक्षित, जय यादव, शबनम खान, मनोज टाइगर, रीना रानी, अमित शुक्ला, नीलम पांडेय, बबलू खान, रूपेश सिंह आदि हैं।

फिल्म निर्माता गणेश सिंह ने कहा कि ‘हमारा उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा को शुद्ध मनोरंजनपूर्ण फिल्म देना। ‘वीआईपी बहू’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे। हमने कहानी, संगीत और तकनीकी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया है। फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से शुरू है।’

निर्देशक मनोज ओझा ने कहा कि ‘लखनऊ की मेहमान नवाजी और यहां का माहौल शूटिंग के लिए बेहतरीन है।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘फिल्म ‘वीआईपी बहू’ की पटकथा पर काफी समय तक काम किया गया है ताकि दर्शकों को कुछ नयापन दिया जा सके। लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग की जाएगी।’

नवाबों के शहर लखनऊ में शुरू हुई निर्माता गणेश सिंह की ‘वीआईपी बहू’ की शूटिंग मनोज ओझा के निर्देशन में

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes