अपनी मधुर गायकी से ऑडियंस के दिलों में राज कर रहे सिंगर एक्टर प्रत्यूष मिश्रा, एक्ट्रेस पूजा दूबे और एडीएम पावर आनंद देव मिश्रा के शानदार अभिनय से भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ होडा भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। कॉमेडी, रोमांस, इमोशन पूर्ण फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की निर्मात्री स्मिता पाण्डेय हैं। फ़िल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा ने संभाला है। उन्हें निर्देशन में ये फ़िल्म एक ऐसी कहानी जो प्यार, रिश्तों और पैसों के बीच छिपे असली रिश्तों की परतें खोलेगी। जिसकी बानगी इस फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि स्मिता पाण्डेय प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में प्रत्यूष मिश्रा, पूजा दूबे और आनंद देव मिश्रा व पूनम पांडेय अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। होडा एंटरटेनमेंट्स प्रेजेंट्स इस फिल्म की प्रोड्यूसर स्मिता पाण्डेय हैं, जिन्होंने कमाल की फिल्म का निर्माण किया है। डायरेक्टर जय प्रकाश मिश्रा ने शानदार निर्देशन किया है। को-डायरेक्टर आशु, लेखक अरविंद यादव, डीओपी मनोज गुप्ता हैं। गीतकार व संगीतकार फणींद्र राव और विक्रम जीत हैं। सिंगर प्रत्यूष मिश्रा, पवन परवाना, प्रीति जगलर, समीक्षा ने मधुर आवाज में इस फिल्म के गाने गाकर मन मोह लिया है। एडिटर जय प्रकाश मिश्रा, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मेघा सक्सेना, कोरियोग्राफर अविनाश, एक्शन मास्टर अजय कश्यप, आर्ट डायरेक्टर मोगली, विवेक, ड्रेस डिजाईनर अनुराधा सूर्यवंशी हैं। डीआई जय प्रकाश मिश्रा, ट्रेलर एडिर जय प्रकाश मिश्रा, पब्लिसिटी क्रिएटिव कंटेंट स्टूडियो, पोस्ट प्रोडक्शन पीएसजे मीडिया विज़न मिक्सिंग ने किया है। म्यूज़िक राइट्स होडा भोजपुरी के पास है। इस फिल्म को लेकर सिंगर एक्टर प्रत्यूष मिश्रा ने कहा कि ‘ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म का ट्रेलर होडा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के लिए सिंगिंग और एक्टिंग में मैंने जी जान से अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने का अथक प्रयास किया है। उम्मीद है दर्शकों का प्यार आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहेगा’ प्रत्यूष मिश्रा ने जीता दर्शकों का दिल, भोजपुरी फिल्म ‘बियाह करब पैसा वाली से’ का ट्रेलर हुआ रिलीज होडा भोजपुरी पर Post navigation Fashion Designer Aisha Shetty’s YASHNA COLLECTION Completes Two Years, A Beautiful Blend Of Traditional Style And Modern Fashion