बिहार प्रदेश की छात्राओं, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास को नया आयाम देने के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी योजना की रूपरेखा तैयार की गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में इस महत्वाकांक्षी योजना को शीघ्र से शीघ्र पूरे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। मिली जानकारी के अनुसार पटना प्रवास के दौरान प्रसिद्ध अभिनेत्री, समाजसेविका एवं पूर्व शिक्षिका पाखी हेगड़े ने बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी से एक शिष्टाचार व औपचारिक भेंट की थी। उसी समय उन्होंने ‘महिलाओं और छात्राओं को नि:शुल्क सेल्फ-डिफेंस (आत्मरक्षा) की ट्रेनिंग देने से संबंधित प्रस्ताव बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी के समक्ष रखा था।’ शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी ने इस जनहितैषी और बालिका सशक्तिकरण से जुड़े प्रस्ताव का सहर्ष स्वागत करते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब इस प्रस्ताव को पूर्ण समर्थन प्राप्त हो गया है। इस बारे में पाखी हेगड़े ने अपना मुख्य संकल्प दोहराते हुए कहा कि ‘हमारी मुहिम है – ‘पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां।’ ‘बिहार सरकार द्वारा इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी और माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जी तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘बिहार की माटी से मुझे हमेशा अपार प्रेम और सम्मान मिला है और अब समय है कि मैं बिहार की अपनी बहनों और बेटियों के लिए कुछ ठोस काम करूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहारवासियों की दुआओं और आशीर्वाद से यह प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरे राज्य में लागू होगा।’ पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े Post navigation Indo Mozambique Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Bilateral Cultural Relations