भोजपुरी सिनेमा को मिला एक और नया हीरो राज दूबे, ‘रघु-वंश’ से संग्राम सिंह पटेल के साथ हो रहे हैं लांच भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और हीरो की धमाकेदार एंट्री हो रही है, जिनका नाम है राज दूबे। वे भोजपुरी फ़िल्म ‘रघु-वंश’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के महराजगंज के कोल्हुई बाजार में कर रहे हैं। इस फ़िल्म से एक नये स्टार का उदय भोजपुरी सिने जगत में हो रहा है। नवोदित हीरो राज दूबे का साथ इस फ़िल्म में दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल दे रहे हैं। संग्राम सिंह पटेल और राज दूबे बतौर रूपहले परदे पर खूब धमाल मचाने वाले हैं। इस फ़िल्म में राज दूबे की हीरोइन प्रतिष्ठा ठाकुर हैं, उनकी रोमांटिक कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। साथ ही संग्राम सिंह पटेल और शालू सिंह रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों जोर शोर में चल रही है। यह फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें रोमांस व एक्शन भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा। बता दें कि अभिनेता राज दूबे एक्टर बनने के लिए खूब कड़ी मेहनत किये हैं और उन्होंने वह सारी ट्रेनिंग कुशलतापूर्वक लिया है, जोकि एक बेस्ट हीरो बनने के लिए करना चाहिए। उन्होंने पूरी तैयारी करके ही कैमरा फेस किया है। निर्माणाधीन फ़िल्म रघु-वंश की शूटिंग के दौरान हर कोई राज दूबे के एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहा है। गौरतलब है कि फ़िल्म ‘रघु-वंश’ के निर्माता तपोवर्द्धन दूबे (टीवी दूबे) हैं, जो बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक सचिन यादव हैं। प्रोडक्शन मैनेजर मुन्ना सिंह है। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है, गीत शेखर मधुर ने लिखा है। डीओपी विजय आर पांडेय, कोरियोग्राफर विवेक थापा, एक्शन डायरेक्टर आरके श्री हैं। एसोसिएट डायरेक्टर मिलन जोशी हैं। प्रोडक्शन मैनेजर मुन्ना सिंह है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में संग्राम सिंह पटेल, राज दूबे, प्रतिष्ठा ठाकुर, शालू सिंह, पप्पू यादव, दिपेंद्र मिश्रा, रजनीश पाठक, बृजेश त्रिपाठी, परी सिंघानिया, सुभाष यादव, अरुण प्रताप सिंह आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फ़िल्म रघु-वंश को लेकर एक्टर राज दूबे बहुत एक्साईटेड हैं। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। फ़िल्म के निर्माता तपोवर्धन दूबे बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बना रहे हैं। निर्देशक सचिन यादव के निर्देशन में काम करना बड़ा अच्छा लग रहा है। बड़े भइया संग्राम सिंह के साथ एक्टिंग करने में बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है, वे एक बड़े भाई का प्यार दे रहे हैं। फ़िल्म की पूरी यूनिट फुल सपोर्ट कर रही है। सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। मेरी कोशिश है कि मैं दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरूँ। मैं सभी के प्यार, आशीर्वाद की कामना करता हूँ। राज दूबे ‘रघु-वंश’ फ़िल्म से बतौर हीरो हो रहे हैं लांच मिला संग्राम सिंह पटेल का साथ Post navigation Indian Actor Prem Dhiraal’s Debut Hindi Film Bera Ek Aghori To Release Soon Tanveer Wani Is A Secret Bollywood Star From South Kashmir