जब बेटे का जन्म होता है तो घर परिवार में ढोल मजीरे के साथ में सोहर गीत खूब गाया जाता है। ऐसे में भोजपुरी संगीत जगत फेमस लोकगायिका तनु प्रियंका की सुरीली आवाज में नया सोहर गीत ‘नेग लागी’ रिलीज किया गया है। निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत इस गीत में एक्ट्रेस रीति तिवारी और एक्टर अजय (अज्जू) अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। वहीं ढोल बजाती और गीत गाती हुई लोकगायिका तनु प्रियंका भी नजर आ रही हैं। पारंपरिक लोकगीतों की मिठास और सोहर की सांस्कृतिक परंपरा को समेटे यह गीत दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यह मनमोहक सोहर गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं निर्माता रत्नाकर कुमार लगातार भोजपुरी लोकसंगीत और पारंपरिक गीतों को नए अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ‘नेग लागी’ भी इसी कड़ी का एक खूबसूरत प्रयास है, जिसमें भोजपुरी संस्कृति और लोकपरंपरा की झलक देखने को मिलती है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत सोहर गीत “नेग लागी” के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को तनु प्रियंका ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है, जबकि रीति तिवारी और अजय (अज्जू) की शानदार अदायगी ने इसके वीडियो को और भी मनोरंजक बना दिया है। गीत के बोल अश्विनी चौबे (शुभम) ने लिखे हैं और संगीत मोहित मौर्य ने तैयार किया है। वहीं वॉयस मिक्सिंग का काम मास्टर अजय सिंह एजे ने किया है। इस गाने का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय और एडिटर आलोक यादव हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है, जबकि डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गीत के म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि “भोजपुरी लोकगीत हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। सोहर गीतों का अपना एक खास महत्व है। ‘नेग लागी’ के जरिए हमने पारंपरिक लोकसंगीत को नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की है। उम्मीद है कि दर्शक इस गीत को खूब प्यार और आशीर्वाद देंगे।” लोकगायिका तनु प्रियंका ने कहा कि “यह सोहर गीत ‘नेग लागी’ मेरे लिए बेहद खास गीत है। सोहर हमारी लोकसंस्कृति और खुशियों से जुड़ी परंपरा है। इसे अपनी आवाज देना मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है। इतना बेहतरीन सोहर गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी आवाज में सजा यह गीत श्रोताओं को पसंद आएगा और सभी के दिलों में अपनी जगह बनाएगा।” लोकगायिका तनु प्रियंका का नया सोहर गीत ‘नेग लागी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज, रीति तिवारी और अजय (अज्जू) की शानदार अदायगी दर्शकों को आ रहा है पसंद Post navigation First Look Poster Of ‘UNEXPECTED – SAFED SACH’ Out, Inspired By Dehradun ISBT Rape Incident To Feature Sanjay Kapoor, Prashant Narayanan & Esther Anil