Mumbai: मनोरंजन जगत में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पहचान बनाने वाले नए कलाकारों में अब 8 वर्षीय बाल कलाकार Tanush Parabका नाम भी जुड़ रहा है। बेहद कम उम्र में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाले Tanush ने अपनी प्रतिभा से एक नई शुरुआत की है।

महाराष्ट्र के Nallasopara में रहने वाले Tanush Parab, माता Vaibhavi Parab और पिता Mayank Parab के बेटे हैं। बचपन से ही अभिनय के प्रति रुचि रखने वाले Tanush को एक्टिंग की बारीकियां सीखने का अवसर Green World Media Productionके डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर B. S. Aliके मार्गदर्शन में मिला। उन्होंने B. S. Ali से एक्टिंग ट्रेनिंग प्राप्त की, जिसके बाद Tanush ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत की।

Tanush Parab ने हाल ही में Basmati Rice के विज्ञापन (Advertisement)में काम किया है, जो पहले ही टेलीविजन पर प्रसारित हो चुका है। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इतनी कम उम्र में विज्ञापन जगत में काम करने का अनुभव उनके अभिनय करियर के लिए एक अच्छी शुरुआत साबित हो रहा है।

विज्ञापन के अलावा Tanush Parab, Green World Media Production के अंतर्गत बनने वाली वेब सीरीज में भी अभिनय कर चुके हैं। कैमरे के सामने अपने अभिनय कौशल को निखारते हुए Tanush लगातार मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

इस सफर में Green World Media Production के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर B. S. Ali का मार्गदर्शन उनके लिए महत्वपूर्ण रहा है। Green World Media Production लगातार नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है। खासतौर पर बच्चों को अभिनय की ट्रेनिंग और मनोरंजन जगत से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराना इसकी एक महत्वपूर्ण पहल है।

महज 8 साल की उम्र में विज्ञापन और वेब सीरीज में काम करने का अनुभव हासिल करने वाले Tanush Parab के लिए यह उनके अभिनय सफर की एक शानदार शुरुआत है। उम्मीद है कि आने वाले समय में वह अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से मनोरंजन जगत में एक अलग पहचान बनाएंगे।

Tanush Parab के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!

8 वर्षीय बाल कलाकार Tanush Parab ने एक्टिंग की दुनिया में बनाई अपनी पहचान, Basmati Rice के विज्ञापन से मिली खास पहचान

By admin