भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक एवं अभिनेता रितेश पांडे और अभिनेत्री सपना चौहान की भोजपुरी फिल्म ‘आसरा’ का नया गाना ‘मटिये में सोना बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज रितेश पांडे ने गाकर सबका मन मोह लिया है। इसके बोल आशितोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। गाने की रिलीज के साथ ही इसे लेकर भोजपुरी संगीतप्रेमियों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है।

फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘फिल्म ‘आसरा’ का गाना ‘मटिये में सोना बा’ दर्शकों के लिए बेहद खास है। इसे बेहतरीन संगीत और खूबसूरत बोल के साथ तैयार किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक इस गाने को खूब पसंद करेंगे और अपना भरपूर प्यार देंगे।’

रितेश पांडे ने कहा कि ‘इस गाने को अपनी आवाज देना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है। इस सांग का गीत और संगीत दिल को छूने वाले हैं। उम्मीद है कि श्रोताओं को मेरा यह नया गाना पसंद आएगा और वे इसे खूब प्यार देंगे।’

सपना चौहान ने कहा कि ‘फिल्म ‘आसरा’ का यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। रितेश पांडे की शानदार गायकी ने इसे और खास बना दिया है। दर्शकों से अपील है कि गाने को खूब प्यार दें और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर जरूर देखें।’

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फ़िल्म का निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। फिल्म की सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। इस फिल्म में रितेश पांडे और सपना चौहान के साथ नेहा पाठक, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, अनीता रावत, साहिल सिद्दीकी, महेश आचार्य, संदीप यादव, संजीव मिश्रा, रंभा साहनी और स्वास्तिका राय सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी जगमिंदर सिंह हुंडल ने संभाली है। फिल्म में संगीत रजनीश मिश्रा, साजन मिश्रा और शुभम तिवारी का है। गीत रजनीश मिश्रा, आशितोष तिवारी, शुभम सिग्रीवाल और दुर्गेश ने लिखे हैं। संपादन कोमल वर्मा ने किया है। एक्शन निर्देशन प्रदीप खड़के और दिनेश यादव ने किया है। नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, दिलीप मिस्त्री, मनोज गुप्ता और महेश आचार्य ने किया है। फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान हैं और पोस्ट प्रोडक्शन का काम 3 स्टूडियो ने किया है। ‘मटिये में सोना बा’ गाने के म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।

रितेश पांडे की आवाज में सजा गाना दर्शकों को आ रहा पसंद, सपना चौहान ने चलाया अदाओं का जादू, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ने रिलीज किया भोजपुरी गाना ‘मटिये में सोना बा’

By admin