वर्सटाइल ऎक्टर और अद्भुत प्रतिभा के मालिक राजा हर्षवर्धन बॉलीवुड में जबरदस्त अंदाज़ में एंट्री करने जा रहे हैं। बागेश्वर धाम के परम भक्त राजा हर्षवर्धन की हिंदी फिल्म “प्यार की पाॅलिसी” 27 अक्टूबर 2023 को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही है। राजा हर्षवर्धन अपना गुरु हॉलीवुड ऎक्टर अलपचीनो को मानते हैं। उनकी फिल्म गाॅडफादर से वह काफी प्रभावित हुए हैं। हिंदी सिनेमा जगत में वह रजनीकांत, अमिताभ बच्चन और संजीव कुमार को अपना आदर्श मानते हैं। राजा हर्षवर्धन बालीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल करना चाहते हैं। उन्हें प्रभु श्री राम पर अखण्ड विश्वास है। राजा हर्षवर्धन बिहार के ग्राम वनवारा हिलसा नालंदा के हैं। इनके दादा किसान और पिताजी डाॅक्टर थे। माताजी गृहणी थी। इनका बचपन काफी अभावों में गुजरा। राजा हर्षवर्धन डाक्टर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत ने इन्हें अभिनेता बना दिया। राजा हर्षवर्धन ने बहुत सारे कामर्शियल विज्ञापन और म्यूजिक एल्बम में काम किया। उनके कुछ प्रोजेक्टस हंगामा व एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो चुके हैं। बतौर हीरो उनकी फिल्म “सिर्फ तुमसे इश्क़ है” रिलीज़ के लिए तैयार है। लेकिन फिलहाल इनके नाम की चर्चा फ़िल्म “प्यार की पाॅलिसी” के कारण हो रही है जिसमे राजा हर्षवर्धन ने लुला सिंह का रोल निभाया है। यह किरदार बड़ा चालाक और मक्कार है, सोचता कुछ और है व करता कुछ और है। ये रोल यूपी के माफिया सरगना से प्रभावित है। इस फिल्म के निर्देशक सुधीश कुमार शर्मा और निर्माता कंवर पाल सिंह हैं। फ़िल्म “प्यार की पाॅलिसी” 27 अक्टूबर को मित्तल एडवरटाइजिंग एण्ड डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज़ की जा रही है। इस फ़िल्म का ट्रेलर और म्यूजिक रिलीज बी4यू ने किया है। राजा हर्षवर्धन को बहुत उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसन्द आएगी जिसमें उन्होंने लुला सिंह का आइकोनिक रोल निभाया है। इसके अलावा राजा हर्षवर्धन कुछ और प्रोजेक्टस पर कार्य कर रहे हैं। राजा हर्षवर्धन कहते हैं कि “मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है। सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें आगे बालाजी सरकार की कृपा से क्या क्या होता है।” बता दें कि इस फ़िल्म में राजा हर्षवर्धन की भूमिका बड़ी पॉवरफुल है। शतरंज के मोहरे बिछाने में माहिर है लुला सिंह (राजा हर्षवर्धन)। सुंदरलाल (विकास चौधरी) लुला के बिछाए हुए ज़ाल में ऐसा फंसता चला जाता है कि जीना तो क्या मरना भी दुश्वार हो जाता है। लुला की आंखों में सैलाब है। दहशत का दूसरा नाम है लुला सिंह। अभिनेता राजा हर्षवर्धन का इस फ़िल्म से बालीवुड में डंका बजने वाला है। प्यार की पाॅलिसी में लुला सिंह का लीड रोल उन्होंने निभाया है। लुला सिंह हवा का रुख बदलने की ताकत रखता है। लुला सिंह की आंखें चील सी हैं जो हजारों कोस दूर अपना शिकार तलाश ही लेता है। के पी एस फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म प्यार की पाॅलिसी में अन्य कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जैसे अमजद खान को लोग गब्बर सिंह के रोल के लिए याद रखते हैं राजा हर्षवर्धन को लोग याद करेंगें लुला सिंह के लिए। Follow Raja Harshvardhan on Social Media https://www.instagram.com/rajjaharshvardhan2022/ https://twitter.com/RAJAHarshVardh5 https://www.facebook.com/rajaharsh.vardhan?paipv=0&eav=AfYDGyXauHi5vQkUJljbJ6BhPp7vwOoYtDC1pnlSKwbOJS3qFNa6Cb_7_s6h-FJI35M&_rdr अभिनेता राजा हर्षवर्धन की हिंदी फिल्म “प्यार की पाॅलिसी” 27 अक्टूबर को होगी रिलीज़, लुला सिंह का दमदार रोल निभाया है Post navigation Actor Bavi Sharma Thrives In The Film Industry Set To Prove His Versatility With Multiple Projects KAAL BHAIRAV RAHASYA Fame Ahwaan Kumar Bags A Lead Role In An Upcoming OTT Web Series