भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सेंसेशन एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सुरीली आवाज की मल्लिका सिंगर सृष्टी भारती का नया लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ काफी वायरल हो गया है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने ने महज कुछ ही समय में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज़ होने वाले भोजपुरी लोकगीतों की खासियत हमेशा से उसकी मिट्टी से जुड़ी कहानियां रही हैं। ‘गवना वीएस खेलवना’ भी एक ऐसी ही कहानी को दर्शाता है, जिसमें एक नवविवाहिता की मासूमियत और उसकी शिकायतें शामिल हैं। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव बेहद खूबसूरत देसी अवतार में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और उनकी अदायगी इतनी सटीक है कि दर्शक गाने के बोलों के साथ-साथ उनके अभिनय के भी कायल हो गए हैं। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव एक नवविवाहिता की उस पीड़ा को दर्शा रही हैं, जिसका गवना अभी नहीं हुआ है। वह अपनी मुँहबोली भाभी से शिकायत करते हुए कहती हैं किआग लागे पंडित जी के पतरा में, शादी भइल कवना नक्षत्रा में, गवना गवना सुनत रहनी गवनऊ न भइले, ससुरा में पियवा मोर नादान बाड़े हो ना, ये भौजी हो, होत जवनिया मोर जियान बाड़े हो ना…. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस लोकगीत की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ हमारा यह सांग मनोरंजन का एक अलग ही एहसास दिला रहा है। यह एक शुद्ध लोकगीत है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। मैं उन सभी फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ जिन्होंने इस गाने को 2 मिलियन क्लब में पहुँचाया। आप अपना प्यार इसी तरह मुझ पर और हमारी पूरी टीम पर बनाए रखें।’ माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ दो मिलियन व्यूज पार किया वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पर Post navigation माही श्रीवास्तव का वायरल गाना ‘नवरत्न तेल जे भी लगाई दिमाग तरोताज़ा हो जाई’ ने एक मिलियन व्यूज किया पार Ankita Jadhav’s Grand International Music Video Shoot With Renowned Choreographer Satya Master – Releasing Soon!