मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दर्शकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मशहूर निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपनी नई फिल्म ‘मंगलसूत्र’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि इसके निर्देशक बॉबी सिंह होंगे। फिल्म का संगीत भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के म्यूजिक लेबल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर ‘मंगलसूत्र’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और भावनाओं पर आधारित एक दमदार कहानी लेकर आएगी। हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, ‘फिल्म ‘मंगलसूत्र’ हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय पारिवारिक मूल्यों और भावनाओं को बड़े पर्दे पर जीवंत करने का प्रयास है। हमें पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जरूर छुएगी। जल्द ही हम इससे जुड़ी अन्य जानकारियां भी साझा करेंगे।’ अब दर्शकों की निगाहें ‘मंगलसूत्र’ से जुड़े अगले अपडेट पर टिकी हैं। फिल्म की घोषणा ने भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्सुकता और उम्मीद दोनों को बढ़ा दिया है।’ भोजपुरी सिनेमा में जल्द दस्तक देगी नई फिल्म ‘मंगलसूत्र’, निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया ऐलान Post navigation Sureshchandra Awasthi A Visionary Entrepreneur, Producer And Humanitarian