फिल्म “दिलदार से दिल लागल” की पोस्ट प्रोडक्शन स्टार्ट। विशाल सिंह और तनुश्री चटर्जी के साथ आम्रपाली दूबे की अपना अलग अंदाज में जलवा। भोजपुरी फिल्म हथियार,ग़दर 2,ले आइब दुल्हनिया पाकिस्तान से, जैसी हिट फिल्मो में नजर आने वाले एक्शन हीरो विशाल सिंह अब जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आयेंगे। विशाल सिंह तनुश्री चटर्जी के साथ संस्कृति फिल्मस क्रिएशन के बैनर तले बनी रोमांटिक और एक्शन से भरपूर फिल्म “दिलदार से दिल लागल” मेे एक अलग अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में पूरी की गई है। निर्माता गौरव कुमार व जी शर्मा और निर्देशक विशाल यादव की निर्देशन में बनी फिल्म गोरखपुर उत्तर प्रदेश के कई खूबशूरत लोकेशनों पर शूट की गई है इस फिल्म में कुल 8 गाने है। फिल्म के संगीतकार ओम झा, लेखक त्रिलोक गाजीपुरी, डी ओ पी डी के शर्मा, कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर नज़ीर हुसैन, ड्रेस डिजाइनर विद्या मॉर्या और प्रोडकशन मैनेजर शेखर यादव हैं। जबकि प्रोजेक्ट डिज़ाइनर रत्नेश बर्णवाल है। फिल्म के कलाकारों में विशाल सिंह और तनुश्री चटर्जी के अलावा गोपाल राय, रत्नेश बर्नवाल, अयाज़ खान, मनोज टाईगर, राज प्रेमी ,सोनिया मिश्रा, रीना राज हैं। इस फिल्म की विशेषता यह है कि इसमें स्पेशल अपीयरेंस मेंयूट्यूब क़वीन आम्रपाली दुबे को रखा गया है जो दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ दर्जनों भोजपुरी की सुपर हिट फिल्मों में काम कर चुकी आम्रपाली दूबे इस फिल्म में भी जलवा देखने को मिलेगा। जो ऑडिएंस के लिए एक सरप्राइज पैकेज होगा। Post navigation Firoz Samnani’s Wild Bull Production’s New Party Song Party Hard Bro Released Sonu Kuntal Who Performed Ekta Kapoor’s Show As An EP Laid The Foundation For Mahadevi Motion Pictures