logo

वामा लढाई सन्मानाची या चित्रपटाला महाराष्ट्रातील प्रेक्षकांकडून प्रचंड प्रतिसाद मिळत आहे आणि तो ॲमेझॉन प्राईमवर खूप लोकप्रिय ठरत आहे. या चित्रपटाची निर्मिती सुब्रमण्यम के. यांनी केली आहे.

logo
वामा लढाई सन्मानाची या चित्रपटाला महाराष्ट्रातील प्रेक्षकांकडून प्रचंड प्रतिसाद मिळत आहे आणि तो ॲमेझॉन प्राईमवर खूप लोकप्रिय ठरत आहे. या चित्रपटाची निर्मिती सुब्रमण्यम के. यांनी केली आहे.

ईश्वर चित्ते (खानदेशी अमिताभ बच्चन) यांची भूमिका आणि कैलाश खेर यांनी गायलेले शीर्षक गीत प्रेक्षकांकडून खूप पसंत केले जात आहे. लोक ईश्वर चित्ते यांच्या अभिनयाचे कौतुक करत आहेत आणि त्यांना सतत शुभेच्छा मिळत आहेत.

तीर्थानंद राव (नाना पाटेकर ज्युनिअर) यांनी चित्रपटात ‘जोशी काका’ ही भूमिका साकारली होती, ज्याचे प्रेक्षकांनी खूप कौतुक केले. त्यांच्या बदललेल्या रूपामुळे आणि पंडितजींच्या भूमिकेमुळे अनेकांनी त्यांना ओळखले नाही. नंतर, जेव्हा लोकांनी त्यांना ओळखले, तेव्हा प्रेक्षकांनी त्यांच्या अभिनयाचे कौतुक केले.

चित्रपटाचे दिग्दर्शक, अशोक आर. कोंडके यांनी मराठी प्रेक्षकांचे आभार मानले आणि म्हटले की त्यांचे प्रेम, पाठिंबा आणि आशीर्वाद हेच त्यांचे सर्वात मोठे यश आहे.

चित्रपटाची संपूर्ण टीम म्हणते, “मराठी प्रेक्षकांनो, हे यश तुम्हा सर्वांचे आहे. मराठी चित्रपटाला असेच प्रेम आणि पाठिंबा देत राहा.”

 

वामा लढाई सन्मानाची या चित्रपटाला महाराष्ट्रातील प्रेक्षकांकडून प्रचंड प्रतिसाद मिळत आहे आणि तो ॲमेझॉन प्राईमवर खूप लोकप्रिय ठरत आहे. या चित्रपटाची निर्मिती सुब्रमण्यम के. यांनी केली आहे.

प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की फिल्म ‘देश में निकला होगा चाँद’ का देसी गाना ‘आम के चटनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

logo
प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की फिल्म ‘देश में निकला होगा चाँद’ का देसी गाना ‘आम के चटनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के चहेते सुपरस्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की भोजपुरी फिल्म ‘देश में निकला होगा चाँद’ का नया और बेहद धमाकेदार देसी गाना ‘आम के चटनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और भोजपुरी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि ​प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ ने अपनी बेहतरीन अदाकारी, जबर्दस्त एक्शन और कमाल के डांस मूव्स के दम पर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। ऐसे में ​इस गीत ‘आम के चटनिया’ में चिंटू का एक अलग ही देसी और ऊर्जावान अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने के विजुअल्स और उनकी परफॉर्मेंस इतनी सजीव है कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो रहे हैं। इस गाने में उनके एक्सप्रेशन्स इतने सटीक हैं कि वह सीधे दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। इस गीत को सिंगर शुभम तिवारी ने गाया है, जो प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की आवाज पर एकदम फिट बैठती है। ऐसा लगता है कि जैसे यह गाना खुद प्रदीप पांडे चिंटू ही गा रहे हैं। शुभम तिवारी की आवाज पर चिंटू के एक्सप्रेशन कमाल के मेल खा रहे हैं। गाने की गायकी में मिट्टी की सोंधी खुशबू और भोजपुरी का पारंपरिक पुट साफ झलकता है, जिसने इस गाने को और भी खास बना दिया है। इस गाने में विदेश की आधुनिक जीवनशैली और पारंपरिक ग्रामीण जीवन की बेहद खूबसूरत तुलना की गई है। इसमें बताया गया है कि जो मजा गांव की आम की चटनी और मरिचा के बुकनी में है, वह पेप्सी पिज्जा, बर्गर या चिप्स में कहाँ है। शहर के स्विमिंग पूल के मुकाबले गांव के पोखर (तलाब) में नहाने और गन्ने और अरहर के खेतों के आनंद को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है। तो वहीं माता-पिता के चरणों के सुख को पूरी दुनिया के सुख से बढ़कर तवज्जो दिया गया है।

इस फिल्म प्रोड्यूसर ज्योति सुब्बारायण और अभय सिन्हा हैं। उन्होंने बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण किया है। डायरेक्टर रजनीश मिश्रा ने कमाल का निर्देशन किया है। वरिष्ठ गीतकार प्यारे लाल यादव कवि के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से संगीतकार रजनीश मिश्रा ने सजाया है। इस फिल्म के सभी गानों के ऑडियो और वीडियो राइट्स भोजपुरी इंडस्ट्री की अग्रणी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास सुरक्षित हैं। कंपनी ने हमेशा की तरह इस गाने को भी बहुत ही शानदार तरीके से प्रमोट और रिलीज किया है। ​कुल मिलाकर, ‘देश में निकला होगा चाँद’ फिल्म का यह नया गीत ‘आम के चटनिया’ भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन सौगात है। प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ का लाजवाब अभिनय, शुभम तिवारी की दमदार आवाज, प्यारे लाल यादव के गहरे व मजेदार बोल और रजनीश मिश्रा का कर्णप्रिय संगीत मिलकर इस गाने को साल का सबसे बड़ा देसी हिट बनाने की राह पर ले जा रहे हैं। यदि आपने अभी तक इस गाने को नहीं देखा है, तो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर जाकर इसे तुरंत एन्जॉय करें।

प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की फिल्म ‘देश में निकला होगा चाँद’ का देसी गाना ‘आम के चटनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

डॉ. स्वाती सिंह (कलंत्री) नासिक की सच्ची मिसाल, समाज सेवा की प्रेरणादायक शक्ति

logo
डॉ. स्वाती सिंह (कलंत्री)  नासिक की सच्ची मिसाल, समाज सेवा की प्रेरणादायक शक्ति

श्री साई सेवा संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. स्वाती सिंह (कालंत्री) को मुंबई में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित MOM DAD GOD OF UNIVERSE 2026 AWARD – SEASON 3 के लिए नामांकित किया गया है। यह विशेष सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है जिन्होंने अपने कार्यों, संघर्षों और समाज सेवा के माध्यम से मानवता के लिए असाधारण योगदान दिया है।

डॉ. स्वाती सिंह एक ऐसी प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपने जीवन को समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया है। वे केवल एक समाजसेवी नहीं, बल्कि एक संवेदनशील विचारक, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और हजारों लोगों के जीवन में आशा की किरण बनकर उभरी हैं।

वर्ष 2014 में महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थापित श्री साई सेवा संस्था उनकी सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिणाम है।

एक महिला के दृढ़ संकल्प से शुरू हुई यह संस्था आज एक विशाल सामाजिक अभियान का रूप ले चुकी है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण, बाल कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

डॉ. स्वाती सिंह का मानना है कि समाज सेवा केवल सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का माध्यम बननी चाहिए। इसी सोच के साथ उन्होंने समाज के उन वर्गों तक पहुंच बनाई, जिन्हें अक्सर मुख्यधारा से दूर कर दिया जाता है।

हनुमान टेकड़ी, भिवंडी के रेड लाइट क्षेत्र में उनका कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। वर्ष 2016 से उन्होंने वहां की महिलाओं और बच्चों के जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन के अवसर प्रदान करने का कार्य निरंतर किया है।

उन्होंने न केवल उनकी समस्याओं को समझा बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए वास्तविक प्रयास किए।

महिलाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम, बच्चों के लिए शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श केंद्र, पुनर्वास कार्यक्रम और आत्मनिर्भरता योजनाएं उनके नेतृत्व में समाज परिवर्तन का माध्यम बनी हैं।

डॉ. स्वाती सिंह की संवेदनशीलता का एक अत्यंत भावनात्मक उदाहरण तब सामने आया जब एक छोटे बच्चे ने उन्हें प्यार से “आई” कहकर पुकारा और उन्होंने बिना किसी संकोच के उसके पालन-पोषण और शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार कर ली। यह घटना उनके व्यक्तित्व की मानवीय गहराई और मातृत्व भाव को दर्शाती है।

अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें अनेक सम्मान और सरकारी जिम्मेदारियां भी प्राप्त हुई हैं। परंतु उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार लोगों के चेहरों पर लौटती मुस्कान और जीवन में जगती नई उम्मीद है।

कोई भी व्यक्ति या संस्था श्री साई सेवा की मदद करना चाहे वोह श्री साई सेवा के एकाउंट में भेज सकता है !

आज डॉ. स्वाती सिंह केवल एक सफल समाजसेवी नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, करुणा और सामाजिक परिवर्तन की एक सशक्त पहचान बन चुकी हैं। उनकी प्रेरणादायक यात्रा यह संदेश देती है कि यदि संकल्प सच्चा हो तो एक व्यक्ति हजारों जीवन बदल सकता है।

 

डॉ. स्वाती सिंह (कलंत्री)  नासिक की सच्ची मिसाल, समाज सेवा की प्रेरणादायक शक्ति !

राजेश शर्मा भारतीय सिनेमा के समर्पित अभिनेता, निर्माता एवं रचनात्मक व्यक्तित्व !

logo
राजेश शर्मा   भारतीय सिनेमा के समर्पित अभिनेता, निर्माता एवं रचनात्मक व्यक्तित्व !

राजेश शर्मा भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी मेहनत, समर्पण और सार्थक सिनेमा के प्रति जुनून के कारण निरंतर प्रशंसा प्राप्त कर रहे हैं। एक प्रतिभाशाली रंगमंच, टेलीविजन और फिल्म कलाकार के रूप में उन्होंने वर्षों की कठिन साधना और अभिनय के प्रति समर्पण से अपनी एक सम्मानजनक पहचान स्थापित की है।

प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD NYK Workshop) के अभिनय छात्र रहे राजेश शर्मा ने पेशेवर मार्गदर्शन में अपने अभिनय कौशल को निखारा और कला की मजबूत नींव तैयार की। उनकी कलात्मक यात्रा अनुशासन, बहुमुखी प्रतिभा और सिनेमा व थिएटर के प्रति अटूट प्रेम का सुंदर उदाहरण है।

वर्षों के दौरान उन्होंने कई बॉलीवुड परियोजनाओं में कार्य किया और अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। उनकी चर्चित फिल्म “भारत रत्न” में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, जिसमें उनकी अभिनय क्षमता और भावनात्मक गहराई को विशेष सराहना मिली।

उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली जब Dance India Dance के एक पुणीत प्रैंक सीन का वीडियो वायरल हुआ और लाखों लोगों ने उसे पसंद किया।

राजेश शर्मा की प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और सच्चे अभिनय ने समाज के हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया है।

आज राजेश शर्मा अपनी पहली निर्माण प्रस्तुति “बारासिंघा” के लिए अत्यधिक सराहना प्राप्त कर रहे हैं। इस फिल्म को अपनी अनोखी प्रस्तुति, सशक्त विषयवस्तु और कलात्मक दृष्टिकोण के कारण जनता और प्रेस दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

“बारासिंघा” की सफलता और लोकप्रियता ने राजेश शर्मा को एक दूरदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सिनेमा के निर्माता के रूप में स्थापित किया है।

राजस्थान में सुपरहिट रही यह फिल्म विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है और माना जा रहा है कि भविष्य में यह बॉलीवुड के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी तथा ब्लॉकबस्टर सफलता प्राप्त करेगी।

उनकी इस शानदार उपलब्धि में एक और गौरवपूर्ण अध्याय तब जुड़ा जब “बारासिंघा” को मुंबई में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित MOM DAD GOD OF UNIVERSE 2026 AWARD – SEASON 3 के लिए नामांकित किया गया। यह सम्मान फिल्म के बढ़ते प्रभाव और उद्योग में उसकी विशेष पहचान का प्रतीक है।

64 वर्ष की आयु में भी राजेश शर्मा अपनी ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और सिनेमा के प्रति समर्पण से युवा कलाकारों को प्रेरित कर रहे हैं। रंगमंच और टेलीविजन से लेकर प्रशंसित फिल्म निर्माण तक की उनकी यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक और सराहनीय है।

अपने अनुभव, रचनात्मक दृष्टिकोण और अथक समर्पण के साथ राजेश शर्मा निस्संदेह भारतीय मनोरंजन जगत का एक सम्मानित नाम हैं, जो सकारात्मक और गुणवत्तापूर्ण सिनेमा के माध्यम से समाज और फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

 

राजेश शर्मा   भारतीय सिनेमा के समर्पित अभिनेता, निर्माता एवं रचनात्मक व्यक्तित्व !

गुजरात का सबसे बड़ा ब्यूटी और फैशन कॉम्पिटिशन – ग्रैंड फिनाले की घोषणा

logo
गुजरात का सबसे बड़ा ब्यूटी और फैशन कॉम्पिटिशन – ग्रैंड फिनाले की घोषणा

* गुजरात का टॉप मॉडल सीजन 7 – ग्रैंड फिनाले,

9 कलर्स इवेंट मैनेजमेंट के सौजन्य से  होना तय हुआ है, जो 22, 23 और 24 मई 2026 को होना है और जिसका

*ग्रैंड फिनाले 24 मई शाम 6:00 बजे से

* ग्रीन पैराडाइज, मरोली, उभराट, सूरत में होना निश्चित हुआ है।

*इवेंट की खास बात:

गुजरात का टॉप मॉडल राज्य के सबसे बड़े ब्यूटी और फैशन प्लेटफॉर्म में से एक है। जिसमें

125+ फाइनलिस्ट मॉडल्स हिस्सा लेंगे, फिनाले में

कई कैटेगरी (बच्चे, टीन्स और एडल्ट्स) से पार्टिसिपेंट्स

टॉप 3 विनर्स को ग्रैंड फिनले में ताज पहनाया जाएगा।

* आने वाले सेलिब्रिटी और गेस्ट हैं:

साई मांजरेकर सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर,

सिमरन आहूजा सेलिब्रिटी होस्ट के तौर पर।

जाने-माने फैशन डिज़ाइनर, मेकअप आर्टिस्ट और इंडस्ट्री प्रोफेशनल की मौजूदगी रहेगी।

3-दिन की एक्टिविटी (प्री-फिनाले):

  • ग्रूमिंग सेशन
  • इंट्रोडक्शन और टैलेंट राउंड
  • रैंप वॉक ट्रेनिंग
  • कॉन्फिडेंस बिल्डिंग सेशन
  • मेकअप वर्कशॉप
  • DJ नाइट और पूल पार्टी
  • और भी कई दिलचस्प एक्टिविटी

हाइलाइट:

एक बड़ा प्लेटफॉर्म जहां मॉडल बनने की चाह रखने वाले अपना टैलेंट और स्किल दिखाएंगे, जिसका अंत एक शानदार क्राउनिंग सेरेमनी में होगा।

 

गुजरात का सबसे बड़ा ब्यूटी और फैशन कॉम्पिटिशन – ग्रैंड फिनाले की घोषणा

नौसेना के पूर्व कमांडो हरीश चन्द्र चौबे को “मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स 2026 अवॉर्ड – सीजन 3” हेतु नामांकित किया गया !

logo
नौसेना के पूर्व कमांडो हरीश चन्द्र चौबे को “मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स 2026 अवॉर्ड – सीजन 3” हेतु नामांकित किया गया !

देश सेवा, अनुशासन और साहस की मिसाल बने भारतीय नौसेना के पूर्व मरीन कमांडो एवं सेफ्टी एंड फायर ऑफिसर श्री हरीश चन्द्र चौबे को प्रतिष्ठित “मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स 2026 अवॉर्ड – सीजन 3” के लिए नामांकित किया गया है। यह सम्मान लियो मीडिया डिजिटल, मुंबई की अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य उन महान व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने माता-पिता के संस्कारों, त्याग और प्रेरणा से जीवन में विशेष उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

हरीश चन्द्र चौबे भारतीय नौसेना के पूर्व एक्स मार्कोस (Marine Commando) अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने 15 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय नौसेना में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ देकर देश का गौरव बढ़ाया। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UN Peacekeeping Mission) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय महासागर एवं अटलांटिक महासागर क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।

23 मई को नासिक रोड में जन्मे हरीश चन्द्र चौबे आज सुरक्षा प्रबंधन, फायर सर्विस, रेस्क्यू ऑपरेशन तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।

नौसेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा एवं प्रशासन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

वर्तमान में वे महिंद्रा लिमिटेड, नासिक प्लांट (थार जीप यूनिट) में एडमिनिस्ट्रेशन एवं सेफ्टी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन प्रबंधन एवं अनुशासित प्रशासनिक प्रणाली को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय मानी जाती है।

हरीश चन्द्र चौबे का जीवन देशभक्ति, साहस, अनुशासन और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। एक ओर उन्होंने नौसेना में रहकर देश की रक्षा की, वहीं दूसरी ओर आज वे औद्योगिक सुरक्षा एवं जनकल्याण के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं।

ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व का “मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स 2026 अवॉर्ड – सीजन 3” हेतु चयन होना न केवल गौरव की बात है, बल्कि यह उन माता-पिता के संस्कारों और मूल्यों का भी सम्मान है जिन्होंने उन्हें एक आदर्श व्यक्तित्व बनने की प्रेरणा दी।

 

नौसेना के पूर्व कमांडो हरीश चन्द्र चौबे को “मॉम डैड गॉड ऑफ यूनिवर्स 2026 अवॉर्ड – सीजन 3” हेतु नामांकित किया गया !

डॉ. आरिफ नूरी – एक दूरदर्शी उद्यमी, समाज सुधारक और भारतीय सिनेमा की उभरती हुई प्रभावशाली शक्ति !

logo
डॉ. आरिफ नूरी – एक दूरदर्शी उद्यमी, समाज सुधारक और भारतीय सिनेमा की उभरती हुई प्रभावशाली शक्ति !

उत्तर प्रदेश के बरेली से संबंध रखने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. आरिफ नूरी को विश्व के सबसे अनोखे और bप्रतिष्ठित सम्मानLEO MEDIA DIGITAL’S MOM DAD GOD OF UNIVERSE 2026 AWARD – SEASON 3के लिए नामांकित किया गया है।“First Time in the World to Honour Parents of the Globe” की इस अद्भुत पहल के माध्यम से उन महान व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने जीवन में असाधारण सफलता प्राप्त करते हुए अपने माता-पिता के संस्कारों, त्याग और प्रेरणा को सर्वोच्च स्थान दिया है।

डॉ. आरिफ नूरी एक ऊर्जावान, दूरदर्शी और बहुआयामी व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने एक सफल उद्यमी, बिल्डर, समाजसेवी तथा फिल्म निर्माता के रूप में अपनी एक मजबूत और विशिष्ट पहचान बनाई है।

अपने अदम्य आत्मविश्वास, दूरदर्शी सोच और अथक मेहनत के बल पर उन्होंने अपने सपनों को वास्तविक उपलब्धियों में परिवर्तित किया है। बचपन से ही उनमें नेतृत्व क्षमता, कुछ नया और बड़ा करने की चाह तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जुनून दिखाई देता था।

इन्हीं गुणों के कारण उन्होंने विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में कदम रखा और शीघ्र ही एक सम्मानित तथा सफल नाम बन गए।आज डॉ. आरिफ नूरी ने होटल मैनेजमेंट, गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टिंग, रियल एस्टेट डेवलपमेंट, आयरन स्क्रैप ट्रेडिंग, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

वर्तमान में वे Warriott Holidays तथा Warriott Film Productions के CEO के रूप में कार्यरत हैं और अपनी दूरदर्शी सोच, प्रोफेशनल कार्यशैली तथा नवाचारपूर्ण नेतृत्व से दोनों संस्थाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।

उनका व्यवसायिक विस्तार केवल बरेली तक सीमित नहीं है, बल्कि नैनीताल, नोएडा, गोवा और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों तक फैल चुका है। अपनी व्यावसायिक सूझबूझ और समर्पण के बल पर उन्होंने हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्रों में एक मजबूत प्रतिष्ठा स्थापित की है।

अपार व्यावसायिक सफलता के बावजूद डॉ. आरिफ नूरी का मानना है कि वास्तविक सफलता वही है, जो समाज को कुछ लौटाने का अवसर दे। वे सामाजिक कल्याण के प्रति अत्यंत समर्पित हैं और लगातार समाज के उत्थान, युवाओं को प्रेरित करने तथा आत्मनिर्भरता, सकारात्मकता और रचनात्मकता का संदेश फैलाने के लिए कार्यरत रहते हैं।

इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा, ताकि ऐसी फिल्मों का निर्माण किया जा सके जो केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने वाले सशक्त संदेश भी दें।

अपने इसी विज़न को साकार करने के लिए उन्होंने Warriott Film Productions की स्थापना की, जो सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गुणवत्तापूर्ण फिल्मों के निर्माण हेतु समर्पित है।

उनके बैनर तले निर्मित दो प्रभावशाली शॉर्ट फिल्मों को विशेष सराहना मिल चुकी है।इनमें से एक महान शायर जौन एलिया को समर्पित एक शानदार डॉक्यूमेंट्री है, जो उनकी साहित्यिक प्रतिभा और भावनात्मक गहराई को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। यह फिल्म विशेष रूप से कविता और साहित्य प्रेमियों के बीच अत्यंत प्रशंसित हुई।

दूसरी शॉर्ट फिल्म “धुआँ” एक प्रभावशाली सामाजिक जागरूकता फिल्म है, जो धूम्रपान और सिगरेट की लत के खतरनाक दुष्प्रभावों को उजागर करती है। यह फिल्म समाज को एक सशक्त संदेश देती है और डॉ. आरिफ नूरी की सामाजिक जिम्मेदारी तथा जन-जागरूकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वर्तमान में डॉ. आरिफ नूरी मुंबई में अपने फिल्म निर्माण कार्यों का तेजी से विस्तार कर रहे हैं, जहां कई महत्वपूर्ण और आशाजनक परियोजनाओं पर कार्य जारी है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी देशभर के प्रतिभाशाली और संघर्षरत कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए समर्पित है, जिन्हें अवसरों की आवश्यकता होती है।

डॉ. आरिफ नूरी एक ऐसे भारतीय सिनेमा का सपना देखते हैं, जो युवाओं को प्रेरित करे, सकारात्मक सोच को बढ़ावा दे और मनोरंजन के साथ-साथ समाज को सार्थक संदेश भी प्रदान करे।

उनकी प्रेरणादायक यात्रा यह सिद्ध करती है कि समर्पण, ईमानदारी, दूरदृष्टि और समाज के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में असाधारण सफलता दिला सकती है।

आज डॉ. आरिफ नूरी केवल एक सफल व्यवसायी और फिल्म निर्माता ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक दूरदर्शी व्यक्तित्व, संवेदनशील समाज सुधारक और भारतीय मनोरंजन तथा व्यापार जगत की उभरती हुई प्रभावशाली शक्ति के रूप में भी पहचाने जाते हैं।

 

डॉ. आरिफ नूरी – एक दूरदर्शी उद्यमी, समाज सुधारक और भारतीय सिनेमा की उभरती हुई प्रभावशाली शक्ति !

कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026 में इम्पा के स्टॉल का उद्घाटन

logo
कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026 में इम्पा के स्टॉल का उद्घाटन

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने गर्व के साथ दुनिया भर में मशहूर कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने स्टॉल का उद्घाटन किया। Palais-1, बूथ नंबर 21.05 पर स्थित, इम्पा का यह शानदार स्टॉल अपने प्रोड्यूसर सदस्यों की 35 से ज़्यादा फिल्मों, टीवी सीरियलों, कार्यक्रमों और मनोरंजन सामग्री को प्रदर्शित कर रहा है। इसके ज़रिए यह अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत के सामने भारतीय सामग्री की समृद्धि, विविधता और वैश्विक अपील को उजागर कर रहा है।

इम्पा स्टॉल का उद्घाटन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव, श्री चंचल कुमार  द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं आईएफएफआई के फेस्टिवल डायरेक्टर, श्री आशुतोष गोवारिकर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्टॉल पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) में फिल्म नीति पहलों से जुड़े संयुक्त सचिव, डॉ. एम. एन. अजय नागभूषण जी, एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदूम जी तथा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन्स (एफआईएपीएफ) के मैनेजिंग डायरेक्टर/डायरेक्टर जनरल, श्री बेनोइट गिनिस्टी जी की भी ससम्मान उपस्थिति रही।

कान 2026 में इम्पा  का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष (एफ एफ आई के अध्यक्ष एवं एफआईए पीएफ के उपाध्यक्ष) श्री अभय सिन्हा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा शिरोमणी जी, उपाध्यक्ष श्री अतुल पटेल जी, कार्यकारिणी समिति सदस्य (एफएमसी के महासचिव एवं एफ एफ आई  के उपाध्यक्ष) श्री निशांत उज्ज्वल जी तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य           श्री यूसुफ शेख जी द्वारा किया जा रहा है।

यह लगातार तीसरा वर्ष है जब इम्पा  कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में सहभागिता कर रहा है। यह संस्था की उस प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है, जिसके अंतर्गत वह अपने सदस्यों को फ़िल्मों, टेलीविज़न कंटेंट एवं रचनात्मक परियोजनाओं के प्रदर्शन हेतु एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर रही है और साथ ही वैश्विक स्तर पर भारतीय कहानियों को प्रोत्साहित कर रही है।

धन्यवाद, आपका विश्वासी,

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन

s/d

(अनिल नागराथ) सचिव

 

कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026 में इम्पा के स्टॉल का उद्घाटन

“सपनों, मेहनत और टैलेंट से बन रही है Anshuk Wankhade की खास पहचान”

logo
“सपनों, मेहनत और टैलेंट से बन रही है Anshuk Wankhade की खास पहचान”

आज के दौर में जहां बच्चे अपना ज़्यादातर समय मोबाइल और वीडियो गेम्स में बिताते हैं, वहीं Anshuk Wankhade ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने सपनों को पहचानकर अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया। मात्र 6 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू करने वाले अंशुक आज अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और टैलेंट के दम पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

अंशुक का जन्म Ranchi में हुआ, जबकि उनका परिवार वर्तमान में Mumbai में निवास करता है। उनके पिता Nitin Dinesh Wankade एक आर्मी ऑफिसर हैं और उनकी माता Punam Nitin Wankade एक गृहिणी हैं। परिवार का सहयोग और सकारात्मक माहौल अंशुक के सपनों को नई उड़ान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कम उम्र में ही अंशुक ने अभिनय और डांसिंग के प्रति गहरी रुचि दिखाई। कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास, सहज अभिनय और सीखने की लगन उन्हें अन्य बच्चों से अलग बनाती है। एक्टिंग और डांसिंग उनकी सबसे पसंदीदा हॉबीज़ हैं, जिनमें वे लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहते हैं।

हाल ही में Anshuk Wankhade हिंदी वेबसीरीज़ Nimmi Ka Shor में नज़र आए हैं, जो जल्द ही टेलीकास्ट होने वाली है। यह वेबसीरीज़ Green World Media Production की प्रस्तुति है। इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर B S Ali नए कलाकारों को अवसर देने और उन्हें अभिनय की बारीकियाँ सिखाने के लिए जाने जाते हैं।

अंशुक जैसे उभरते कलाकार इस बात का उदाहरण हैं कि अगर प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग मिले, तो उम्र कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती। अपनी मासूमियत, मेहनत और कला के दम पर अंशुक धीरे-धीरे मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

आने वाले समय में दर्शकों को उनसे और भी बेहतरीन प्रदर्शन देखने की उम्मीद है। छोटी सी उम्र में बड़े सपने देखने वाले Anshuk Wankhade आज कई बच्चों के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं और मनोरंजन जगत में अपने सुनहरे भविष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

 

“सपनों, मेहनत और टैलेंट से बन रही है Anshuk Wankhade की खास पहचान” “Dreams, Hard Work And Talent Are Creating A Special Identity For Anshuk Wankhade”

अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका रेवड़ी की भोजपुरी फिल्म ‘लंदन जाकर फंस गए यार’ का गाना ‘तुम हो वही’ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

logo
अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका रेवड़ी की भोजपुरी फिल्म ‘लंदन जाकर फंस गए यार’ का गाना ‘तुम हो वही’ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

भोजपुरी सिनेमा जगत में इन दिनों एक से बढ़कर एक भव्य और बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण हो रहा है, जो न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी शूट की जा रही हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के युवा दिल अजीज सुपरस्टार और गायकी व अदाकारी के बेताज बादशाह अरविंद अकेला कल्लू और इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत व चुलबुली एक्ट्रेस प्रियंका रेवड़ी की भोजपुरी फिल्म ‘लंदन जाकर फंस गए यार’ का एक बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक गाना ‘तुम हो वही’ धमाल मचाने आ गया है। इस गाने को भोजपुरी प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को सिंगर खुशबू जैन और सिंगर और संगीतकार छोटे बाबा ने मधुर स्वर में गाया है। उनकी जुगलबंदी कानों में मिसिरी घोल रही है। सबसे खास बात ये है कि इस गाना में छोटे बाबा की सुरीली आवाज अरविंद अकेला कल्लू पर एकदम फिट बैठ रही है। प्रथमदृष्टया यह पता ही नहीं चलता कि इस सांग में अरविंद अकेला कल्लू की नहीं बल्कि छोटे बाबा की है। दर्शकों और भोजपुरी फिल्म प्रेमियों द्वारा इस गाने को बेहद शानदार रिस्पांस मिल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

गौरतलब है कि लंदन के आकर्षक और खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया इस रोमांटिक गाना ‘तुम हो वही’ की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी मेकिंग और विजुअल भव्यता है। इस गाने की वीडियो में दिखाया गया है कि खूबसूरत दृश्यों के बीच जब अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका रेवड़ी ने अपने प्यार का इजहार किया तो कैमरे पर वह जादू साफ तौर पर नजर आ रहा है। गाने के हर एक फ्रेम में एक नयापन और इंटरनेशनल टच देखने को मिल रहा है, जो आमतौर पर बॉलीवुड या बड़े बजट की दक्षिण भारतीय फिल्मों में देखने को मिलता है। इस विजुअल ट्रीट ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

इस रोमांटिक सांग में अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका रेवड़ी की कमाल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक है। अरविंद अकेला कल्लू क्लीन शेव में चार्मिंग और हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं प्रियंका रेवड़ी भी अपनी खूबसूरती, ग्रेस और बेहतरीन अदायगी से दर्शकों के दिलों पर बिजलियां गिरा रही हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर ज्योति सुब्बारायण, मनीषा सिन्हा और प्रशांत जम्मुवाला हैं। इन तीनों निर्माताओं ने फिल्म के प्रोडक्शन वैल्यू में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जो गाने की भव्यता में साफ झलक रहा है। फिल्म का कुशल निर्देशन जाने-माने और अनुभवी डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव ने किया है। इस गीत को सिंगर खुशबू जैन, छोटे बाबा ने मधुर स्वर में गाकर शमाँ बाँध दिया है।गीतकार छोटू यादव, संगीतकार छोटे बाबा हैं। म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका रेवड़ी की भोजपुरी फिल्म ‘लंदन जाकर फंस गए यार’ का गाना ‘तुम हो वही’ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

« Previous Entries

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes