माँ जगत जननी दुर्गा के आगमन का समय शारदीय नवरात्रि बहुत ही करीब है। माता जी स्वागत की तैयारी जोरों पर है। ऐसे में एवरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने नवरात्रि स्पेशल देवी गीत ‘माई के स्वागत में झूमा’ लेकर आई है। जिसे मात्र 10 वर्ष नन्हे सिंगर मानस जगुआर एमजे ने मधुर आवाज में गाया है। यह देवी गीत सुनने ही मन भाव विभोर हो जाता है। यह देवीगीत ‘एवरेस्ट भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है। यह गाना आपके कदम को थिरकने पर मजबूर कर देगा। इस गाने का म्यूजिक बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। यह गाना मां जगदंबा के चरणों में समर्पित है। बाल गायक मानस जगुआर एमजे ने अपनी मीठी आवाज में यह देवी गीत गाकर ऐसा शमां बाधा है कि गाना बार-बार देखने और सुनने को मन करता है। गाने का बोल बहुत सरल लिखा गया है और गाने का धुन भी बहुत प्यार बनाया गया है, जो माता के भक्तों को बहुत पसंद करने वाला है। एवरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत नवरात्रि स्पेशल गाना ‘माई के स्वागत में झूमा’ इस गाने को दस वर्ष के नन्हे गायक मानस जगुआर एमजे ने सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। गीतकार बिमलेश उपाध्याय के लिखे इस गीत को मधुर संगीत दिया है विक्की वॉक्स ने। एडिटर पप्पू वर्मा हैं। इस गाने में स्पेशल थैंक्स अखिलेश सिंह का है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान देने आई एवेरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से आने वाले दिनों में नवरात्रि व दशहरा के शुभ अवसर पर भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए यादगार और भक्तिमय गाने एवेरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज होने वाले हैं। साथ ही सभी स्टार सिंगर के बेस्ट से बेस्ट गाने आते रहेंगे। दस वर्षीय सिंगर मानस जगुआर एमजे का देवी गीत ‘माई के स्वागत में झूमा’ एवरेस्ट भोजपुरी ने किया रिलीज Post navigation नवरात्रि से पहले एवरेस्ट भोजपुरी ने देवी गीत “कैमरामैन फोकस करो मईया जी आ रहि है” किया रिलीज CHALO RAAS RAMVA – A Grand Celebration Of Dhandiya Nights, Blessed By Our Beloved Villy Ma Along With The Launch Of The Song AAJ RAAT NACHNA Written And Sung By King Baljeet Singh