logo

Bhojpuri Film Lanka Muhurat Performed In Mumbai

logo
Bhojpuri Film Lanka Muhurat Performed In Mumbai

लिबेरको फिल्म्स की ’लंका’ का भव्य मुहूर्त धूमधाम से संपन्न

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में कॉर्पोरेट कम्पनी लिबेरको ग्रुप की नई पहल के अंतर्गत लिबेरको फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ’लंका’ का भव्य मुहूर्त मुंबई के व्यंजन हाल में धूमधाम से किया गया है। इस बैनर तले हर वर्ष भोजपुरी सिने जगत के लिए साफ सुथरी सपरिवार देखने योग्य  बड़े बजट की दो से तीन भोजपुरी फिल्मों निर्माण क्रमशः किया जायेगा। निर्माण की इसी श्रृंखला में पहली भोजपुरी फिल्म – लंका के निर्माण का बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। कॉर्पोरेट कम्पनी लिबेरको ग्रुप के सीएमडी योगेश जैसवाल हैं। उन्होंने दावा किया है कि भोजपुरी सिनेमा को हम अपनी कम्पनी से एक नया सौगात देने चाहते हैं। हमारे सार्थक पहल से जब और भी कॉपोरेट कम्पनी जुड़ेगी तो भोजपुरी फिल्मों के निर्माण का ग्राफ ऊँचा होगा और देश-विदेश में भोजपुरी सिनेमा को उच्च स्थान और मान-सम्मान मिलने लगेगा। आज हिन्दी के बाद देश-विदेश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी ही है, फिर भी इस भाषा की फिल्मों को जो मान प्रतिष्ठा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है।

    

उल्लेखनीय है कि लिबेरको फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म लंका के निर्माता योगेश जैसवाल हैं। फिल्म के लेखक निर्देशक राजेश कुमार गोरखा हैं। संवाद ए.बी. मोहन का है। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फारूख खान हैं। संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार राजेश मिश्रा, सुमित चन्द्रवंशी हैं। नृत्य अशोक-मयंक, मारधाड़ सतीश का है। मुख्य भूमिका में अंजना सिंह, गौरव झा, लकी शेख, ग्लोरी मोहन्ता, बालेश्वर सिंह, साहिल शेख, सीपी भट्ट,  नेयाज हंटर, नासिर हुसैन, टिंकू तिवारी तथा राम मिश्रा हैं।

फिल्म के मुहूर्त पर आदित्य ओझा, अयाज खान, मनोज द्विवेदी, अमरीश सिंह, संजय वर्मा, अनूप लोटा, करिश्मा मित्तल, प्रिया कपूर, प्रेरणा सुषमा, अमृता पाण्डेय, सुनील मेनन, विशवास, अश्मिता अखरे, विनोद चौरसिया, इमरान खान, मजहर खान, मनोज मतलबी, प्रतिभा मिश्रा, शंकर, राहुल सिंह, रेशमा शेख, जीतू भोजपुरिया आदि गणमान्य जन मौजूद होकर पूरी  फिल्म की टीम को बधाई दिए और फिल्म की सफलता के लिए कामना किये। Ramchandra Yadav (PRO)

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes