कहते हैं कि ईश्वर भी मदद उसी इंसान की करता है जो शिद्दत से एप क्षेत्र में दम खम दिखाते हुए अपने कर्म के साथ उनको गुहार लगाता है । तो ऐसे मैं ईश्वर भी सामने वाले की योग्यता को उचित सम्मान दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ता । जी हाँ हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म जगत के आज के दौर के महान दार्शनिक और कर्मयोगी अभिनेता शत्रुध्न प्रसाद उर्फ़ खेसारी लाल यादव की । बिहार राज्य के छपरा जिले के एक छोटे से गाँव बिर्ती टोला से आने वाले एक साधारण परिवार के बेटे खेसारी लाल ने अपने मेहनत के दम पर अपने परिवार सहित गाँव, जिले और राज्य का नाम पूरी दुनिया में ऊँचा किया ।
सन २०११ से पहले तक खेसारी लाल यादव केवल एक अल्बम गायक के तौर पर जाने जाते थे । उनका एक अल्बम सइयां अरब गइले ना पिछले साल ही संगीत की दुनिया में तहलका मचा चूका था और लोगों की जुबान पर इस अल्बम के गाने थिरकते रहते थे । युवा वृद्ध से लेकर देवर भाभी तक सबने इस अल्बम को खूब मजे लेकर सुना और खेसारी लाल यादव एक नए उभरे गायक के तौर पर सुर्खियां बटोर चुके थे । लेकिन अल्बम की सफलता से इत्तर खेसारी लाल को कुछ ऊँचे सपने भी पुरे करने थे वहीँ उस साल निर्माता आलोक कुमार और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की जोड़ी ने खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता को भुनाते हुए बतौर अभिनेता उनको अपनी फिल्म साजन चले ससुराल के लिए अनुबंधित किया । बस किस्मत तो जैसे उनके ऊपर इसी छण का इंतज़ार कर रही थी और इस फिल्म के रिलीज़ होते ही खेसारी लाल यादव एक सुपरस्टार हो चुके थे ।
साजन चले ससुराल के बाद तो खेसारी लाल के पास फिल्मों की झड़ी सी लग गयी लेकिन इस अभिनेता ने उस स्टारडम के भूत को भोजपुरी के उस दौर के बाकी के तथाकथित महान कहे जाने वाले अभिनेताओं की तरह अपने सर पर नहीं चढ़ने दिया । वे फिल्मों के चुनाव में सावधानी बरतते हुए आगे बढ़े और २०११ के अंत तक ही उस दौर के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक राजकुमार पांडेय के निर्देशन में एक सुपरहिट फिल्म नागिन में अपनी अदाकारी से लोगों का मन मोह लिया ।
ये वो दौर था जब भोजपुरी फिल्म जगत में मनोज तिवारी, पवन सिंह , रवि किशन और निरहुआ का परचम सर्वोच्च शिखर पर था । लेकिन उसी दौर में इस २३ साल के युवा अभिनेता ने सबकी लोकप्रियता को पछाड़ते हुए अपनी अदाकारी और खासकर के युवाओं के नब्ज़ को पहचानते हुए अपनी कलात्मक अभिनय कौशल से सबको मात देते हुए अपना परचम लहराना शुरू किया । फिल्म नागिन की सफ़लता के बाद खेसारी लाल की फिल्में लहू के दो रंग, जान तेरे नाम, सपूत, और देवरा पे मनवा डोले ने उस समय के बॉक्स ऑफिस के सारे कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिए ।

यह साल २०१२-२०१३ का दौर था जब एक तरफ बाकी के भोजपुरी सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांग पाती थीं मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे अभिनेता को निर्माताओं ने भाव देना भी बंद कर दिया था ! वहीँ दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव ने उसी दौर में एक फिल्म के लिए सर्वोच्च मेहनताना लेना शुरू किया था और निर्माताओं ने भी उन्हें मुहमांगी रकम पर अपनी फिल्मों के लिए अनुबंधित करना शुरू किया था । तब उनकी फिल्में दिल ले गइल ओढ़निया वाली, प्रतिज्ञा २, संसार ,तेरी कसम, ऐ बलमा बिहारवाला , प्यार झुकता नहीं जैसी सुपरहिट फिल्मों ने खेसारी लाल के कैरियर को ऊंचाई देने का काम किया ।
फिर सन २०१४ में एक दौर ऐसा भी आया जब पहली बार अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अपने खुद के प्रोडक्शन हॉउस से अपनी फिल्म लाडला का निर्माण किया जो की बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही । कहते हैं कि खेसारी लाल ने अपनी निजी जिंदगी को इस फिल्म के जरिये लोगों तक पहुँचाया था जिसे लोगों के साथ साथ समीक्षकों ने भी सराहा था । फिर इसी साल उनकी फिल्में साथिया, चरणों की सौगंध, तू मेरा हीरो, बेताब और खून भरी मांग भी आईं । यह दौर तो पूरी तरह से खेसारी लाल यादव का ही था । इस समय तक खेसारी लाल यादव भोजपुरी बॉक्स ऑफिस के इकलौते शहंशाह हुआ करते थे ।
इसके ठीक बाद उनकी २०१५ में एक महान पारिवारिक फिल्म आई बंधन जिसने की उनके कैरियर को और भी ऊंचाई के साथ अभिनय के क्षेत्र में खेसारी के बढ़ते शौर्य को सामर्थ्य और प्रसिद्धि दिलवाई । इसके साथ ही खेसारी लाल की और भी दर्जन से ऊपर फिल्में आईं और हर फिल्म में उनके एक अलग तरह के चरित्र को बल प्रदान किया ।
खेसारी लाल ने परदे पर हर तरह के किरदार निभाए , नाच के लौंडे सहित खतरनाक एक्शन और एक पारिवारिक जिम्मेदारी से परिपूर्ण संपूर्ण अभिनेता का हर चरित्र बेहद ही संजीदगी से निभाया और लोगों की सराहना के पात्र भी बने । परदे पर किये गए अभिनेत्रियों के संग उनके रोमांस को लोग आज भी याद करके उनकी नक़ल करते नज़र आते हैं । इस साल सन २०१६ में उनकी अब तक बड़ी बड़ी फिल्में रिलीज़ हुई हैं जिनमे निर्देशक असलम शेख की खिलाड़ी, निर्देशक मंजुल ठाकुर की दबंग आशिक और दूध का कर्ज ने जबर्दश्त सफ़लता पाई है और इनके साथ ही कुछ और बड़ी फिल्में रिलीज़ की तैयारी में हैं जिनमे साजन चले ससुराल भाग २, जानम २ दिलवाला, होगी प्यार की जीत , साथिया साथ निभाना, और मेहँदी लगा के रखना महत्वपूर्ण और बड़े बजट की फिल्में हैं ।
खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी का हर बड़ा निर्देशक फिल्में करने को लालायित रहता है क्योंकि खेसारी के अभिनय में उनको गहराई नज़र आती है जिसमें निर्देशकों को अभिनेता से अधिक कहानी का किरदार नज़र आता है । आज खेसारी लाल यादव की इसी लोकप्रियता को देखते हुए बिहार सहित देश के तमाम क्षेत्रों में फैले भोजपुरी फिल्मों के वितरकों ने बाकी अभिनेताओं की फिल्मों को उतना भाव देना लगभग बंद ही कर दिया है । इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि खेसारी लाल इस समय चुन चुन कर बेहद सी संवेदनशील मुद्दों की फिल्मों पर अपना ध्यान अधिक केंद्रित कर रहे हैं । और उनका यह प्रयोग सफल भी रहा है क्योंकि वो बाकी लोगों की तरह फिल्मों के नाम बदलकर नहीं बल्कि अपने अभिनय के दम पर फिल्मों को सफलता दिलाने का भरोसा निर्माता निर्देशकों को दिला रहे हैं ।
अवधेश मिश्रा का जन्मदिन आज होगी प्यार की जीत की पूरी टीम ने अँधेरी स्तिथ ऑडियो लैब पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो में मनाया। इस फ़िल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख़ बंटी और फ़िल्म निर्माता राहुल कपूर के साथ साथ असलम शेख, राजन मोदी, संजय कौल, उज़ैर ख़ान और फ़िल्म से जुड़े सभी लोगो ने अवधेश मिश्रा को इस मौके पर बधाई दी। और इस मौके पे आज अवधेश मिश्रा ने होगी प्यार की जीत में अपनी डबिंग भी पूरी की।
जानेमन,हुकूमत,आशिक़ आवारा, जैसी सुपरहिट फिल्मो का निर्माण कर चुके निर्माता प्रेम राय इस बार तीन बड़ी और धमाकेदार फिल्मो को लेकर आ रहे है जिसका मुहूर्त 12 अगस्त को बड़े ही धूम धाम से किया जाएगा.प्रेम राय के बैनर श्रेयश फिल्म्स के द्वारा निर्मित होने जा रही तीनो ही फिल्मो की कहानी से लेकर लोकेशन,स्टार कास्ट और प्री प्रोडक्शन का काम इन दिनों काफी जोरो शोरो में चल रहा है और 12 अगस्त को बड़े ही धूम धाम से मुहूर्त किया जाएगा.
श्रेयश फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही तीन फिल्मो का नाम है ”सईया सुपरस्टार,”आतंकवादी” और मेहंदी रचा लो मेरे नाम की’ यह तीनो ही फिल्मो के लिए मुख्य कलाकार अनुबद्धित कर लिए गए है.फ़िल्म ‘सईया सुपरस्टार ‘ इस फ़िल्म में पवन सिंह को अनुबद्धित किया गया है ,फ़िल्म ‘आतंकवादी’ में खेसारी लाल यादव और फ़िल्म ‘मेहंदी रचा लो मेरे नाम की’ इस फ़िल्म में अरविन्द अकेला कल्लू को कास्ट किया गया है.बात करे फ़िल्म के निर्देशको की तो पवन सिंह की ‘सैंया सुपरस्टार ‘ को अजय कुमार निर्देशित करेंगे,वही खेसारी लाल यादव की ‘आतंकवादी’ को एम. आय.राज और अरविन्द अकेला कल्लू की ‘मेहंदी रचा लो मेरे नाम की’ इस फ़िल्म को चन्दन उपाध्याय निर्देशित करेंगे.
बता दे की निर्माता प्रेम राय की फ़िल्म ‘आशिक़ आवारा’ हाल ही में प्रदर्शित हुई जिसे दर्शकी ने बेहद पसंद किया और अब इन तीन बड़ी फिल्मो को एक साथ दर्शको के बिच लेकर आ रहे है, कार्यकारी निर्मता निशांत सिंह और प्रोडक्शन मेनेजर निलाभ तिवारी प्रचार प्रसार का जिम्मा जाने माने पी आर ओ संजय भूषण पटियाला को सौपा गया है.
किसी भी व्यक्ति विशेष के लिए इससे बढ़ कर और ख़ुशी की क्या बात हो सकती हैं कि किसी मुख्य कार्य को सफल बनाने में उसका मुख्य योगदान रहा हो। फिर इंसान खुद की ख़ुशी को नहीं छुपा पाता और सबके सामने थिरक कर अपनी खुशी जगजाहिर कर ही देता है। कुछ ऐसा ही हुआ राजू सिंह माही के साथ। जी हां, मौका था राजू सिंह माही अभिनीत भोजपुरी फिल्म ग़दर की सक्सेस पार्टी का। आपको बता दें कि इस पार्टी का आयोजन बिहार में ग़दर द्वारा अपने सफलता का परचम लहराने के बाद किया गया। इस पार्टी में राजू सिंह माही थिरक कर अपनी खुशी का इज़हार कर सक्सेस पार्टी को जम कर जश्न मनाया।
विदित हो कि इस फिल्म में राजू सिंह माही एक आतंकवादी सरगना की भूमिका में है। जो फिल्म की नायिका नेहा सिंह को चाहता है लेकिन बीच में पवन सिंह आ जाते हैं, फिर शुरू होता है खूनी खेल। सुपरस्टार पवन सिंह और यंग विलेन राजू सिंह माही के बीच खतरनाक लड़ाई, जो दांतों तले ऊँगली दबाने को मज़बूर कर दर्शकों को काफी रोमांचित करता है। दर्शकों द्वारा मिले प्यार को राजू सिंह माही ने पूरी ग़दर टीम के साथ दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद दिये।
इन्द्रा फिल्म्स इंटरनेशनल इन एसोसिएट विजय लक्ष्मी फिल्म इंटरनेशनल प्रस्तुत एवं राजपूत फिल्म फैक्टरी कृत फिल्म गदर के निर्माता भूपेंद्र बिजय सिंह बब्लू एम गुप्ता व रवि सिंह राजपूत हैं, वही निर्देशक रमाकांत प्रसाद है। फिल्म में मुख्य भूमिका में राजू सिंह माही के साथ सुपरस्टार पवन सिंह, नेहा सिंह, निधि झा, सुशील सिंह, उमेश सिंह, हीरा यादव, अनूप लोटा, यादुवेन्द्र यादव, सीमा सिंह आदि हैं।
क्रिएटिव आई लिमिटेड की नयी सीरियल यारों का टशन २६ जुलाई से शुरू होगा जो सब टीवी पर आयेगा। इस सीरियल के निर्माता हैं धीरज कुमार और ज़ूबी कोचर। सह निर्माता हैं सुनील गुप्ता। इस सीरियल सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े सात बजे आयेगा। इस सीरियल में राकेश बेदी ,अनिरुद्ध दवे ,मालिनी कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
वैसे तो फिल्म मनोरंजन का साधन माना जाता है, मगर देखा जाय तो हर फिल्म में कोई ना कोई सन्देश छुपा होता है। ऐसे ही समाज को आईना दिखाने के लिए फिल्म हीरोगीरी का निर्माण किया जा रहा है। यश मूवी मेकर के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म हीरोगीरी पोस्ट प्रोडक्शन तेज गति से मुंबई में किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता निर्मल चौधरी हैं।
फिल्म का निर्देशन जाने माने फिल्म निर्देशक मनोज एस तोमर हैं। सहायक निर्देशक हरीश गुप्ता, मुकेश ओझा हैं। गीतकार वीरेन्द्र पाण्डेय के लिखे गीतों को मशहूर संगीतकार मधुकर आनंद ने संगीत से सजाया हैं। इस फिल्म का कथा, पटकथा वीरेन्द्र पाण्डेय ने लिखा है और संवाद लिखा है संजय राय ने। फिल्म अभिनेता आनंद ओझा मुख्य भूमिका में अपनी अलग छाप छोड़ते नजर आएंगे। फिल्म में हीरो का किरदार बेहद ही दिलचस्प प्रस्तुत किया गया है। इनके साथ भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा काजल राघवानी और अर्चना सिंह बहुत ही आकर्षक किरदार में नजर आएँगी। छायांकन अरुण पलस्कर, कोरियोग्राफर जेडी , फाइट एक्शन चन्द्र पन्त का ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार आनंद ओझा, काजल राघवानी, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, पुष्पा वर्मा, रीतु पाण्डेय, विजय मिश्रा, जन्नत, सुनील दत्त पाण्डेय तथा संजय पाण्डेय हैं। भोजपुरी दर्शकों के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म आ रही है।
युवा दिलों की धड़कन गायक व नायक अरविन्द अकेला कल्लू ने अपना कांवर भजन का एलबम ‘देवघर ब्यूटीफुल लागता’ बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को भक्तिभाव में विभोर कर उन्हें झूमाने के लिए सावन के पवित्र माह में लेकर आये हैं। जिसके गाने शिव भक्तों व संगीत प्रेमियों के बीच में धूम मचा रहे हैं। ‘देवघर ब्यूटीफुल लागता’ नाम से इस कांवर भजन का ऑडियो वीडियो अल्बम वेब म्यूजिक द्वारा जारी किया गया है। जिसे सुन बाबा के भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे हैं। गीतों को अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने सुमधुर स्वर से स्वरबद्ध किया है।
गीत आर आर पंकज, पंकज बसुधरी व सुनील सागर ने लिखा है तथा संगीतकार आशीष वर्मा ने संगीत से सजाया है। परिकल्पना अरबिन्द कुमार मिश्रा का है।
इन्द्रा फिल्म्स इंटरनेशनल प्रस्तुत इन एसोसिएट विजय लक्ष्मी फ़िल्म इंटरनेशनल प्रस्तुत एवं राजपूत फ़िल्म फैक्टरी कृत भोजपुरी फ़िल्म ग़दर ने जो धमाल बॉक्स ऑफिस पर मचाया है उससे पूरा भोजपुरी सिनेमा जगत बहुत खुश है। सुपरस्टार पावन सिंह की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म ग़दर ने कई सालों के भोजपुरी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास रच कर जो कीर्तिमान स्थापित किया उसी के उपलक्ष्य में सक्सेस पार्टी का आयोजन मुंबई में कर पार्टी को धूमधाम से मनाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ईद के त्यौहार पर बिहार में रिलीज की गई भोजपुरी फ़िल्म ग़दर ने पहले सप्ताह में ग्रास 1 करोड़ 14 लाख का व्यवसाय की है साथ दूसरे सप्ताह में भी रिकॉर्ड व्यवसाय के साथ-साथ शानदार सफलता का परचम लहरा रही है। वाकई यह भोजपुरी सिनेजगत के लिए बहुत ही ख़ुशी की बात है। इस फिल्म मे यंग्रीयंग मैन पवन सिंह आयरनमैन के रूप मे दर्शकों के दिल अलग छाप छोड़ी है। यंग खलनायक राजू सिंह माही और उमेश सिंह का खल रूप भी दर्शकों को खूब पसंद आया है। फिल्म के गीत संगीत भी बहुत कर्णप्रिय होने से संगीतप्रेमी बरबस ही गुनगुनाते रहते है। फाइट मास्टर हीरालाल यादव ने बहुत ही उम्दा और खतरनाक स्टंट करवाया है।

ग़दर की सक्सेस पार्टी के इस ख़ुशी के मौके पर फ़िल्म निर्माता संजय सिंह राजपूत, बब्लू गुप्ता, विनोद सिंह, सुनील मौर्या, संतोष सिंह, यादव जी, रितेश ठाकुर और राजू सिंह तथा निधि झा, प्रिया शर्मा, शबा खान, नेहा श्री, रिया, सोनिया मिश्रा आदि मौजूद होकर फ़िल्म की सफलता के मौके पर पार्टी को यादगार बनाते हुए जश्न मनाया।
इस फ़िल्म को बिहार में जानेमाने वितरक डॉक्टर सुनील ने प्रदर्शित किया है, जिसका सफल प्रदर्शन लगातार जारी है। इस फ़िल्म के निर्माता भूपेंद्र बिजय सिंह बब्लू एम गुप्ता व रवि सिंह राजपूत हैं, वही निर्देशक रमाकांत प्रसाद है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नेहा सिंह, राजू सिंह माही, निधि झा, सुशील सिंह, उमेश सिंह, हीरा यादव, सीमा सिंह, अनूप लोटा, यादुवेन्द्र यादव, रोहन सिंह राजपूत आदि हैं।
इस शुभ अवसर पर इन्द्रा म्यूजिक तथा इन्द्रा एक्टिंग इंस्टिट्यूट की उदघोषणा की गई। जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर नये कलाकार अपनी अभिनय कला को और अधिक सँवार पाएंगे।
भोजपुरी सिनेजगत के सदाबहार मेगास्टार अभिनेता रविकिशन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लकी चाॅर्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े ने शिरकत की। जहां पर इन्होंने रवि किशन की खुशहाली के लिए कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। रविकिशन केे जन्मदिन की पार्टी का जश्न मनाते हुए पाखी हेगड़े ने कहा कि रवि जी बहुत ही नेक दिल इंसान हैं। ये भोजपुरी सिनेमा का परचम देश विदेश में लहरा रहे हैं। हम दुआ करते हैं कि ऐसे ही ये सभी भाषाओं की फिल्मों में अपनी छाप छोड़़ते रहे और इनकी खुशियां कभी कम न हो।
उल्लेखनीय है कि पाखी हेगड़े ने भोजपुरी सिनेजगत में सुपर-डुपर हिट भोजपुरी फिल्म बलमा बिहारवाला-2 से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की हैं। शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही ‘रानी दिलवर जानी’ सहित कई फिल्मों के जरिये रूपहले परदे पर ये सिनेप्रेमियों को मनोरंजित करेंगी।
Kushi Thakur is indebted to Producer-Lyricist Faaiz Anwar for entrusting her with the item number AMUL MASKA in his” LOVE KE FUNDAY” which is one of the highlight and slated for release this week. This item number has turned out to be a big craze on You Tube which has garnered 1 million views which is very exceptional.
It is very rare that a singer, performer and an artist who is endowed with a charming personality and body language has exposed her hidden talents in her debut music album G-16 Genext (The Remixes) “Jahan Mai Jaati Hoon, Wahin Chale aate ho” which was released by HMV Saregama and stunned Bollywood and the Music fraternity.
For an uprising singer Khushi Thakur, it was an immense achievement for performing at Akhilesh Yadav’s coveted SAIFAI MAHOTSAV 2016 with big celebrities like Kareena Kapoor, Saif Ali Khan, Ranbir Singh, Sonakshi Sinha, Sonam Kapoor, Arjun Kapoor, parineeti Chopra, Aayushman Khurana, Sunil Grover(Gutthi fame) Shamita Shetty, Eli Abrahim, Kashmira Shah, Roshni Chopra, Ankit Tiwari, Badshah, Javed Ali, Vidyut Jamval. She was the cynosure of all eyes and much raved about. Her performance was highly acclaimed by the print and electronic media as well.
As of date, Music has turned out to be necessity of life for every walk of people irrespective of poor or rich. And at this phase, vibrant Khushi Thakur has emerged not only as an innovative playback singer gifted with a stimulating and melodious voice, but she is also performer par per brilliance and an artist with budding talents.
In an era and emergence of new playback singers in Bollywood, Khushi Thakur is one of them but with a difference. She is gifted with a mellifluous voice. Born in Shimla and with music running in her blood; she imbibed music from her father who was a tabla instructor. She still continues learning from Shri Kamlesh Shamniya Ji a renowned music tutor of film industry. She is also associated with numerous famed Music Directors of Bollywood and croons for them on regular basis.
Khushi Thakur has also performed live for more than 500 shows and has performed maximum shows for Dev Thakur’s Event Company Shree Om Entertainment and owes full credit to Dev Thakur for projecting her as a celebrated singer. She is also connected with eminent music directors like Lalit Pandit, Sajid, Chirantan Bhatt and popular playback singer Shaan.
She has become a much sought after and refined performer gifted with lilting voice. Khushi is a rare singer, an example, and a relief for the younger generation of music and is being negotiated by a top banner to work as a lead player cum singer in their musical extravaganza.