logo

‘‘बिहारी टाईगर’ में विनय आनंद का एक्शन

logo
‘‘बिहारी टाईगर’ में विनय आनंद का एक्शन

शिव शक्ति प्रोडक्शन इंटरटेरमेंट की फिल्म बिहारी टाइगर में फिर एक बार विनय आनंद दिखाई देने वाले हैं। हिंदी से भोजपुरी में आये विनय कई हिट फिल्में दी हैं। बीच में वे फिल्मों से दूर होकर म्यूजिक अल्बम में व्यस्त हो गए थे। पूछने पर उन्होंने कहा कि ‘‘भोजपुरी से मेरा मोहभंग नहीं हुआ है बल्कि ऐसी फिल्में करना चाहता हूं जिसके कुछ मायने हो।

Bihari-Tiger (2) Bihari-Tiger

Bihari-Tiger (1)

मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आयेगी।’ समीर खान के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन थिल्रर फिल्म है जिसे ट्रीपलई म्यूजिक कंपनी रिलीज कर रही है। इस फिल्म में विनय आनंद एक्शन स्टार हैं। इनके अपोजिट कल्पना शाह हैं। इसके साथ सुशील सिंह, प्रतिभा पाण्डेय, आनंद मोहन, शहबाज खान, हीरा यादव, गिरीश शर्मा, सीमा सिंह, प्रिया शर्मा आदि ने भी भूमिका अदा की है।

हॉरर फिल्म में आंचल सोनी और गौरव झा

logo
हॉरर फिल्म में आंचल सोनी और गौरव झा

भोजपुरी फिल्म की छरहरी हीरोइन आंचल सोनी फिल्म बाप रे बाप में गौरव झा के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी। तेरह साल की उम्र से ही फिल्मों में काम कर रही आंचल खुद इस फिल्म की निर्माता भी हैं। भोजपुरी में हॉरर फिल्में कम ही बनती हैं, लेकिन आंचल ने यह जोखिम उठाया। इसमें सामाजिक कुरीतियों को विषय बनाया गया है। दर्शकों को बांधे रखने के लिए कॉमेडी में हॉरर को डाला गया है। लेकिन गाने और डांस में भी कोई कमी नहीं राखी गयी है।

anchal-soni anchal-soni (1)

फिल्म ‘‘बाप रे बाप’ के बाकी कलाकार हैं, रितु पाण्डेय, ग्लोरी, सोनू झा, सी.पी.भट्ट, राम मिश्रा, देव सिंह, करन पाण्डेय, अरुण सिंह, उमेश सिंह आदि। फिल्म के गाने काफी रोमांटिक और सुरीले हैं जिसका संगीत दिया है दामोदर राव ने। गीतों को गाया है मोहन राठौर, आलोक कुमार, गौरव झा, खुशबू जैन, ममता राउत और अलका झा ने।

कबहूँ साथ नाही छूटी की सफलता के बाद वीरेन्द्र ठाकुर का नया धमाका “तकदीर”

logo
कबहूँ साथ नाही छूटी की सफलता के बाद वीरेन्द्र ठाकुर का नया धमाका “तकदीर”

फिल्म निर्माता वीरेंद्र ठाकुर फिल्म जगत में अपनी अलग शैली में फिल्म निर्माण कर सिनेप्रेमियों के मनोरंजन के लिए लेकर आये हैं अपना नया भोजपुरी म्यूजिक वीडियो तकदीर। यह म्यूजिक वीडियो का जितना मधुर गीत संगीत है, उतना ही दर्शनीय वीडियो भी बनाया गया है। विजय श्री ठाकुर प्रस्तुत जेवीएम प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी म्यूजिक वीडियो तकदीर का म्यूजिक लॉन्च जेवीएम म्यूजिक कम्पनी द्वारा धूमधाम से किया गया है। भोजपुरी संगीत में कुछ नया करने के लिए निर्माता वीरेन्द्र ठाकुर ने इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण किये हैं। जिसे यू ट्यूब पर खूब देखा व पसंद किया जा रहा है। वीडियो निर्देशक अनुज सिंह तथा अंजनी सिंह हैं, जिन्होंने बेहतरीन कोरियोग्राफी की है। गीतकार पिन्टू गिरी के लिखे गीत को संगीत से संवारा है संगीतकार सावन कुमार ने। खुद सावन कुमार ने ही अपनी सुरीली आवाज़ में गाया भी है। वीडियो एडीटर लवकेश हैं, जिन्होंने उम्दा एडिटिंग करके बहुत ही खूबसूरत वीडियो बनाया है।

Taqdeer (6) Taqdeer (5)

Taqdeer (4) Taqdeer (2)

Taqdeer (3) Taqdeer (1)

संगीतकार सावन कुमार ने केंद्रीय किरदार निभाया है इनके साथ साक्षी मिश्रा और संजय आदि हैं। म्यूजिक अरेंजर मोहम्मद शरीफ हैं। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि अजीत यादव, जेपी मौर्या (निर्माता मन में विश्वास है – सोनी चैनेल,  ये शादी है या सौदा – डी डी चैनेल), अवधेश यादव, निर्भय सिंह, आनंद सलवदे, मंगेश मिसकिन आदि हैं। सभी ने तहेदिल से म्यूजिक अल्बम तकदीर के सफल होने की मंगल कामना की और फिल्म निर्माता वीरेन्द्र ठाकुर के इस सराहनीय प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा किये।

योगेश कुमार ,डॉली बिंद्रा ,राजपाल यादव ,तनीषा सिंह और सुनील पाल दिल साला सनकी के ऑडियो रिलीज़ पे आये।

logo
योगेश कुमार ,डॉली बिंद्रा ,राजपाल यादव ,तनीषा सिंह और सुनील पाल दिल साला सनकी के ऑडियो रिलीज़ पे आये।

एस के पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटिड की पहली फ़िल्म दिल साला संकी रिलीज़ के लिए तैयार है। इसका संगीत लांच किया राजपाल यादव ,डॉली बिंद्रा ,तनीषा सिंह और सुनील पाल ने फ़िल्म के हिरो योगेश कुमार के साथ मिलकर । फ़िल्म की निर्माता हैं सुशिकैलाश। इस इवेंट में  योगेश कुमार और सभी मेहमानों ने एक बड़ा सा केक भी काटा जिसपे दिल साला संकी लिखा था। फ़िल्म जल्द रिलीज़ होगी जिसका संगीत ज़ी म्यूजिक के पास है। इस  फिल्म को इसरार अहमद रिलीज़ कर रहे हैं। फ़िल्म में योगेश कुमार के अलावा जिमी शेरगिल ,मदालसा शर्मा ,हृषिता भट्ट ,शक्ति कपूर और अवतार गिल हैं।

yogesh-kumar (1) yogesh-kumar

yogesh-kumar (2)

हिंदी फ़िल्म लव के फंडे में पत्नी और प्रेमिका के बीच झूलता किरदार निभा रहे हैं ऋषांक तिवारी !

logo
हिंदी फ़िल्म लव के फंडे में पत्नी और प्रेमिका के बीच झूलता किरदार निभा रहे हैं ऋषांक तिवारी !

ऋषांक तिवारी का सम्बन्ध सागर मध्य प्रदेश  से है  वैसे तो भोपाल से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की लेकिन बचपन से ही उन्हें आर्ट अॉर एक्टिंग मे गहरी दिलचस्पी थी। उन्होंने मिस्टर मध्यप्रदेश का खिताब २००९ मे जीता फिर वह भोपाल मे ढाई साल तक नाटक करते रहे ।चाहते तो आसानी से वह अपना कैरियर बतौर इंजीनियर शुरू कर सकते थे लेकिन उन्होंने रिस्क लिया और २०१२ में वह एक्टर बनने मायानगरी चले आये। मुम्बई मे भी उन्होंने थिएटर ज्वाइन कर लिया।

Hindi Film (2) Hindi Film (1)

Hindi Film

 पिछले चार वर्षो मे उन्होंने बेशुमार ऑडिशन दिए लेकिन उन्हें सफलता तब हासिल हुई जब उन्हें बतौर अभिनेता गीतकार निर्माता-फैज़ अनवर की फ़िल्म “लव के फंडे”मिली ।  इस फिल्म के निर्देशक हैं इंदरवेश योगी। घुड़सवारी,मार्शल आर्ट्स,डांस की बाकायदा ट्रेनिंग लेने वाले ऋषांक अपने किरदार के बारे मे कहते हैं “मे्रे कैरेक्टर का नाम मनन है वह एक शादीशुदा शख्स है और उनकी पत्नी का किरदार समीक्षा भटनागर कर रही हैं ।मनन को एक दूसरी लड़की रितिका गुलाटी से प्यार हो जाता है। अब मनन कैसे बीवी अॉर गर्लफ्रेंड दोनो बीच मे झूलने वाला आदमी बन जाता है इसे रोचक ढंग से दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त वह एक कन्नड़ फ़िल्म मे एक इंस्पेक्टर का चरित्र निभा रहे है। हिंदी फिल्मो मे ऋषांक के पास एक अॉर फ़िल्म है “यह है इंडिया”जिसमेवह एक ड्रग सप्लायर का रोल कर रहे है। निर्देशक समीर सिद्दीकी की फ़िल्म “चक्कर सी डी का”मे वह एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे है.. एक अॉर फ़िल्म “डार्कनेस”मे भी वह अभिनय कर रहे है।

राकेश कुशवाहा के जन्मदिन पर सितारों की धूम

logo
राकेश कुशवाहा के जन्मदिन पर सितारों की धूम

अभिनेता राकेश कुशवाहा ने अपने जिंदगी का एक और पड़ाव पार कर लिया है। इनके जिंदगी के इस पड़ाव को यादगार बनाने के लिये भोजपुरी सिनेमा जगत के सितारों ने जम कर  पार्टी की और धूम मचाया। जी हां, राकेश कुशवाहा के जन्मदिन के मौके पर उनके निवास स्थान पर जन्मदिन की बधाई देने और जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेट करने के लिये फ़िल्मी सितारों की भारी भीड़ एकत्रित हुई। बर्थडे केक काट कर राकेश ने अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर राकेश कुशवाहा को बधाई देने वालों में सपरिवार मम्मी पापा के साथ  अमरीश सिंह, अविनाश शाही, गिरीश शर्मा, रजनीश त्यागी, जहाँगीर आरजू, जीतू शुक्ला, कमलेश दीवाना, मनोज भाई, अंजनी सिंह उर्फ़ उधारी बाबू,  कालू भाई, साबिर भाई , श्याम भाई, अमिताभ गुंजन, राज यादव, सुजीत सुगना, अवधेश सहित कई लोग मौजूद थे। बड़ी ही धूम धाम से जन्मदिन पार्टी मनाई गई। उक्त अवसर पर राकेश कुशवाहा ने कहा कि आप सब ऐसे ही प्यार देते रहिये और अपना आशिर्वाद बनाये रखिये।

Rakesh Kushwaha Birthday (1) Rakesh Kushwaha Birthday (3)

Rakesh Kushwaha Birthday (2)

ACTOR PRODUCER ABHISHEK SHROFF EXCELS IN TW0 MUSIC ALBUMS “TU HI MUJH MEIN “ & “DARU JAAN DE”

logo
ACTOR PRODUCER ABHISHEK SHROFF EXCELS IN TW0 MUSIC ALBUMS “TU HI MUJH MEIN “ & “DARU JAAN DE”

Music Albums have turned out to be a big craze these days particularly with the present youthful generation. Thus Abhishek Shroff, an young vibrant business tycoon of  Katni (MP) having business in Jabalpur who was very much music minded since childhood ventured into the production of  Two Music Albums “TU HI MUJH MEIN” & “DARU JAAN DE”to be released very shortly.

In fact it was his childhood cherished dream to be a part of Bollywood and make a mark with a status, name and fame. Today he is a proud owner of entertainment house christened as Talaash Entertainment.

abhishekshroff (8)  abhishekshroff (7)

abhishekshroff (6) abhishekshroff (4)

While in “TU HI MUJH MEIN”  a romantic album, which was shot in Vajreshwari resorts, Silvassa and Mumbai, Abhishek Shroff essays the pivotal role with Chandni  Sandhu and Ankita.

In “DARU JAAN DE” he shares space in the lead with Shilpa Anand, a very popular heroine of South Indian film industry and Hindi films and television serials. This is a disco number which will be enormously popular and a craze with the young music minded generation.

abhishekshroff (5) abhishekshroff (9)

abhishekshroff (3) abhishekshroff (2)

When Editor Keval Kumar, Leo Media Publications, conversed with Abhishek Shroff on the phone, he expressed his appreciation to the work of all the artistes who have given incredible performances.

Both the albums have been niftily directed by Amin Chandrakar while it was cinematographed by Chittaranjan.

abhishekshroff abhishekshroff (1)

The singers for both the albums are Swaroop Bawekar, Paulmi and Tarun a rap singer. Amit is the still photographer for both the albums. All the songs have been recorded for both the music albums at the Umesh Recording Studio at Andheri, Mumbai.

Abhishek Shroff makes it known with confidence to the editor that in the beginning of 2017, he will be working with A-listers in Bollywood and which will be announced very shortly.

Abhishek Shroff further avers with full composure that both his music albums will be a big success and a craze with the music lovers particularly with the youth of the present generation.

The entire team of Leo Media Publications Wish Abhishek Shroff all the best in his ventures.

The Last Tale Of “KAYENAAT Dubbing Completed

logo
The Last Tale Of “KAYENAAT Dubbing Completed

The Dubbing of RM Cine Entertainment’s The Last Tale Of “KAYENAAT has been completed in Mumbai this week.  Director: Iqbal Baksh. Producer : Rizwan Malim, Rajeev Gautam. Writer: Ramesh Mishra. Music : Abid Jamal, Gufy. Camera : Dinesh R patel. Fight : Javed Shaikh. Choreographer : Dilip Mistry. Art Director: Milind. Star Cast : Introducing Zeeshan Khan and Vani Vashishth, Sharevar Damania, Aman Sandhu, Shweta Wahi, Kiran Mallah , Ramjan, Shiwam Sharma, Ram Dubey, Sikandar Khan, Rajeev Sharma.

The Last Tale of KAYENAAT (1)

TU MAA BANBHAURI TU DURGE Second Shedule Started

logo
TU MAA BANBHAURI TU DURGE Second Shedule Started

The Shooting NB Entertainment’s TU MAA BANBHAURI TU DURGE has started second shedule  in Mumbai this week. Producer: Neha Bansal. Director: Neha Bansal. Writter: Nishikant Dixit. Co Producer: lav Sharma. Camera: Atul Mendhulkar. Dance: Mithilesh. Editor: Amrendra Gaud. Cast: Neha Bansal,Dharmendra Singh, Anil Dhawan, Avtar Gill, Gulshan Pandey,  Kishan Bhan, Nishikant Dixit, Jasbir Singh Jassi, Simran, Baby Nitya Gera, Somya Kapil, Sharmila, Banvari Lal Jhol, Lav Sharma.

Tu Maa Banbhauri Tu Maa Durge (3)

Mad Media Pvt Ltd’ CARELESS Films Song Recorded

logo
Mad Media Pvt Ltd’ CARELESS  Films Song Recorded

Famous Playback Singer Altmas Faridi Singing a sung for Mad Media Pvt Ltd’ CARELESS in studeo wave & Frame, Mumbai. Producer: Pankaj Kumaar. Director: Alok Srivastava. Production Head: Prerna. Music: Avi. Lyrics: Fanindra Rao. Cast: Anil Srivastav, Prerna etc.

Careless Song Recording - Altmas Faridi

केयरलेस के लिए अल्तमास फरीदी ने गीत रिकॉर्ड किया

मैड मीडिया प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही हिन्दी फीचर फिल्म केयरलेस का गीत रिकॉर्डिंग शुरू हो गई है। मुंबई के वेव एन्ड फ्रेम स्टूडियो में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक अल्तमास फरीदी के सुमधुर स्वर में गीत रिकॉर्ड किया गया। जिसे स्वरबद्ध किया मशहूर संगीतकार अवि ने। गीतकार फणीन्द्र राव ने गीत लिखा है। इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के फिल्म निर्माता पंकज कुमार की यह फिल्म मनोरंजन के साथ साथ समाज को सन्देश भी देगी। आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर इस फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन कर कर रहे हैं अलोक श्रीवास्तव, जिन्होंने अब तक कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। फिल्म की प्रोडक्शन हेड प्रेरणा हैं। कलाकार अनिल श्रीवास्तव एवं प्रेरणा के साथ कई नामचीन सितारे प्रमुख भूमिका में नज़र आने वाले हैं। मुख्य कलाकारों का चयन जारी है, जिनकी घोषणा अतिशीघ्र ही की जायेगी। फ़िल्म की शूटिंग मुंबई और उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद सहित कई क्षेत्रों में शीघ्र ही शुरू की जायेगी।
फ़िल्म निर्माता पंकज कुमार कहते हैं कि  “यह फ़िल्म केयरलेस दर्शकों का मनोरंजन तो करेगी ही साथ ही साथ आज की युवा पीढ़ी को जागरूक भी करेगी। चूँकि सिनेमा समाज का आईना होता है, इसलिये आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर हम फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। उम्मीद है हमारे इस प्रयास में यूथ का साथ हमें भरपूर मिलेगा।”

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes