logo

दामोदर राव की बेटी सरगम का जन्मदिन मनाया गया ।

logo
दामोदर राव की बेटी सरगम का जन्मदिन मनाया गया ।

संगीतकार दामोदर राव की सबसे छोटी लड़की सरगम राव का कल 28 जून को

जन्मदिन मनाया गया, भोजपुरी व हिंदी के जाने माने गायक व संगीतकार

दामोदर राव की छोटी बेटी सरगम का कल जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ।

घर पे आये मेहमानों ने सरगम को जन्मदिन की बधाई दी ।

Damador Rao

जिसमे निर्माता निर्देशक बलजीत सिंह, निर्देशक रक्षित राज राणा, पी आर ओ

संजय भूषण पटियाला, गायक विकास राज, गीतकार सम्भारु भरद्वाज,

गायक संजय मिश्रा व दामोदर राव के पुरे परिवार ने मिलकर जन्मदिन की बधाई दी।

रानी चटर्जी बनी मोस्ट एक्टिव ओन सोशल मिडिया

logo
रानी चटर्जी बनी मोस्ट एक्टिव ओन सोशल मिडिया

भोजपुरी फिल्मो में रानी चटर्जी अकेली ऐसी हीरोइन है जिनके अपने नाम पर फिल्में चलती हैं । उनको भोजपुरी फिल्मो का सलमान खान कहते हैं । सबसे जयदा भोजपुरी फिल्में करने का रिकॉर्ड उनके नाम हैं । भोजपुरी फिल्मो में वो सबसे जयदा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं । कमाल की बात है की वो सोशल मिडिया पर सबसे जयदा एक्टिव रहती हैं । फेसबुक से लेकर वॉटसअप पर वो अपने सारे अपडेट खुद करती हैं उनकी फिल्म इच्छाधारी बिहार में हिट गई हैं । रानी कहती है नई तकनीकी से अपने को हमेशा अपडेट रहना ही सफलता का राज है ! रानी की हालिया रिलीज़ भोजपुरी फिल्म ”इच्छाधारी” को बिहार में अच्छी रेस्पांस मिला है बॉक्स ऑफिस पर !

Rani Chatterjee

 

मितवा प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित भोजपुरी फीचर फ़िल्म भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू

logo
मितवा प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित भोजपुरी फीचर फ़िल्म भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू

मितवा प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित भोजपुरी फीचर फ़िल्म *भईल तोहरा से प्यार  आई लव यू* आज के समाज का दर्पण है। आज के समाज में रिश्तों का क्या अहमियत हैं, यह भलीभाँति दर्शाया गया हैं। यूँ कहें  प्यार और रिश्तें आज के समाज में उसकी स्थितियों को तुलनात्मक रूप प्रस्तुत किया गया हैं। साथ ही इस फ़िल्म को भोजपुरी गांव के संस्कृति और मिट्टी  के महक से जोड़ा गया हैं। फिल्म के निर्माता – धर्मेन्द्र मौर्य, सहनिर्माता – राम आशीष चौहान व असरफ अली हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक – शाद कुमार ने, जिन्होंने एक उम्दा फिल्म बनाकर समाज को नयी दिशा देने का सार्थक प्रयास किया है। फिल्म के लेखक एवं गीतकार – बब्लू हैं। संगीतकार – मंगेश राउल व पाल कानपुरी हैं, जिन्होंने गीत संगीत पर विशेष रूप  से काम  किया गया  है और फूहड़ता व अश्लीलता से दूर रखा है। सभी गाने समधुर हैं, साथ ही सबसे बड़ी बात ये है कि कहानी के आवश्यकता अनुसार गीत रखा गया है।

Mitwa Prosuctions (1) Mitwa Prosuctions

फिल्म के नायक विनय आनंद और नायिका गुंजन पन्त रोमांटिक जोड़ी में हैं। सिनेस्टार विनय आनंद इस फिल्म में नये लुक में दिखेंगे। वे अपने अलग अंदाज़ में अभिनय व नृत्य से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करेंगे। साथ में भोजपुरी क़्वीन गुंजन पन्त अपनी मोहक अदाकारी से सभी मन मोह लेंगी। बाकि सभी कलाकार भी अपने कामों में दक्ष हैं और अपने दमदार अभिनय से अपने पात्र को जीवित कर दिए हैं। तकनिकी के आधार पर ये फ़िल्म बड़ी मज़बूत हैं। फिल्म में छायांकन – गौरांग साह, संकलन – गोविन्द दूबे का है। मुख्य कलाकार – विनय आनंद, गुंजन पंत, राजीव दिनकर, सिमरन कौर, समर्थ चतुर्वेदी, श्रावणी गोस्वामी, आनंद मोहन, कंचन अवस्थी, देव मल्होत्रा, मेहनाज़ श्राफ, पंकज विश्वकर्मा, अभिलाषा प्रसाद, मंजू सिन्हा, सीमा सिंह, राकेश मिश्रा, मुरली लालवानी, बाल गोविन्द बंजारा, फारिया,  फरहान, शबनम, अश्फ़िया  इत्यादि हैं।

सुपर स्टार पवन सिंह का ’दिल बोले बम बम’

logo
सुपर स्टार पवन सिंह का ’दिल बोले बम बम’

भोजपुरी सिनेजगत का नायाब हीरा, गायिकी के सिरमौर्य सुपर स्टार पवन सिंह अपने प्रशंसकों एवं शिवभक्तों के लिए अपनी सुमधुर आवाज में काँवर भजनका ऑडियो अलबम ’दिल बोले बम बम’ लेकर आये हैं। वेब म्यूजिक द्वारा काँवर भजन का ऑडियो जारी किया गया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। सभी लोग सुनकर भावविभोर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। शीघ्र ही वीडियो भी जारी किया जायेगा।

उल्लेखनीय है पवन सिंह अपने प्रशासकों व संगीतप्रेमियों के लिए फिल्मों के अलावा समय समय पर म्यूजिक वीडियो व ऑडियो लेकर आते रहते हैं। पिछले महीने इन्होंने फिल्मों की शूटिंग के व्यस्तता के बावजूद भी समय निकालकर संगीतप्रेमियोँ के लिए लगातार पन्द्रह दिन तक स्टेज शो किये थे। इससे इनके चाहने वालों संगीतप्रेमियों एवं प्रशंसकों में अपार हर्ष की लहर फैल गई थी।

Pawan Singh - Kanwar Bhajan

गौरतलब है कि पवन सिंह की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म गदर ईद के त्यौहार पर रिलीज की जायेगी। इंद्रा फिल्म इंटरनेशनल तथा राजपूत फिल्म फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस फिल्म में भोजपुरी के आयरन मैन सुपरस्टार पवन सिंह यंग्रीयंग मैन के रूप दर्शकों को हैरतगंज करते हुए मंत्रमुग्ध कर देंगे। इनका हर एक सीन दर्शकों को रोमांचित कर देगा। इस फिल्म में इनका नया अवतार देखने को मिलेगा।

KHAWAJA JI KE DARBAR SE BULAWA AYA !

logo
KHAWAJA JI KE DARBAR SE BULAWA AYA !

PRODUCER DIRECTOR AND EDITOR LEO MEDIA KEVAL KUMAR  KO QUITABBDIN SAKHI JI NE KHWAJA GARIB NAWAZ JI KI  JIYARAT KARWAI.

Khawajaji (3) Khawajaji (4)

Khawajaji Khawajaji (2)

SAATH MEIN PUSHKAR BRAHMA SAROVER KE DARSHAN BHI KIYE !

LUNCH HOSTED BY MR INDIA FOR EDITOR KEVAL KUMAR !

logo
LUNCH HOSTED BY MR INDIA FOR EDITOR KEVAL KUMAR !

After SEEING THE PIXS OF DARSHAN of AJMER SHARIFF AND PUSHKAR BRAHMA MANSAROVER MY DEARER VERY OLD FRIEND MR INDIA FROM DUBAI ON FACEBOOK,

WHO WAS LUCKIELY AT JAIPUR INVITED ME AND MY FRIENDS FOR COCKTAIL LUNCH AT ZONE THE PARK HOTEL.

THANX FACEBOOK & ‘KGN ‘ CAUSE I MET MY FRIEND MR INDIA AFTER A DECADE.

Lunch Hosted (6)Lunch Hosted (2)

 Lunch Hosted (5)  Lunch Hosted

Lunch Hosted (1)

THANX MR INDIA FOR THIS FANTASTIC COCKTAIL LUNCH !

सत्येंद्र सिंह की राइफ़लगंज शीघ्र प्रदर्शित होगी ।

logo
सत्येंद्र सिंह की राइफ़लगंज शीघ्र प्रदर्शित होगी ।

दिल्ली के “अक्षरा थियेटर” की ओर से “वार्षिक रंगमंच महोत्सव” में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार विजेता एवं सहारा टीवी पर धारावाहिक “चाचा चौधरी” से प्रसिद्ध हुए अभिनेता सत्येंद्र सिंह की फिल्म राइफ़लगंज बन कर तैयार है । इस फिल्म में सत्येंद्र सिंह एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नज़र आने वाले हैं ।

मनोज बाजपेई व् ईशा कोप्पिकर स्टारर हिंदी फिल्म “इंतकाम द परफेक्ट गेम” में एक पत्रकार की सहायक कलाकार की भूमिका निभाकर फिल्म में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले व् हाल ही में प्रदर्शित हिंदी फिल्म “जिला कन्नौज” में युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का किरदार निभाकर सुर्खियां में आये फिल्म अभिनेता एवम् जनसमस्या मेला के अध्यक्ष “सतेंद्र यादव “हीरो भैया” की अगली एक्शन फिल्म “राइफल गंज “का ऑफिसियल ट्रेलर हुआ मुम्बई में लांच हुआ । इस फिल्म में हीरो भैया ने क्रांतिकारी सुखदेव से इंस्पायर जबरदस्त किरदार निभाया है ।

Rifle Ganj (1) Rifle Ganj

हाल ही में मुम्बई के अँधेरी इलाके के लोखंडवाला में शूटिंग कर रहे अभिनेता सतेंद्र यादव “हीरो भैया ने बताया की वह “राइफल गंज” के बाद जल्द ही अरशद सिद्दीकी की आने वाली हिंदी फिल्म एक तेरा सात में नज़र आने वाले हैं । उन्होंने बताया की इस फिल्म में वह गेस्ट अपीरियेन्स में नज़र आएंगे । फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी । हीरो भैया को अब इंतज़ार है एक एक्शन लव स्टोरी फिल्म का। वह उत्तर प्रदेश सहित देश के 8 राज्यो में युवा, गरीब किसान व् महिलाओ के लिए जनसमस्या मेला भी आयोजित कर उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री व् शासन तक पहुचाने का जनहित कार्य भी करते है ।

 

आज भोजपुरी फिल्मों की डिमांड बन गयी हैं प्रियंका पंडित !

logo
आज भोजपुरी फिल्मों की डिमांड बन गयी हैं प्रियंका पंडित !

पिछले कुछ समय से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई नई अभित्रियों का आगमन हुआ है, लेकिन कई अभिनेत्रियों ने एक दो या फिर चार फिल्में की उसके बाद उनका अता पता नहीं चला । मतलब की आई गयी हो गयी । वहीँ उसी दौर में भोजपुरी जगत में एक अभिनेत्री आई प्रियंका पंडित । जिन्होंने एक छोटी सी शुरुआत करके आज के दौर में भोजपुरी फिल्मों में सबकी जरूरत बन गयी हैं ।
कुछ ही समय में करियर की शुरुआत ही सन् २०१३  में भोजपुरी फिल्म जगत के बड़े निर्देशक राजकुमार आर पांडेय के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘जीना तेरी गली में’ के जरिये ही अभिनेत्री प्रियंका पंडित भी भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखी थी । इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार के लिए प्रियंका को सन् २०१४ में बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी दिया गया था ! भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ नजर आने वाली और अपनी इस पहली भोजपुरी फिल्म को लेकर वह काफी चर्चा में आई थी । अभी हाल ही में प्रियंका पंडित से मुलाकात हुई, तो फिल्म ‘दीवाने ‘ में उनके काम करने के अनुभव के साथ-साथ उनके कैरियर से जुडी कई बातों को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। यहां पेश हैं प्रियंका पंडित के साथ हुई बातचीत के मुख्य अंश:

प्रियंका जी सबसे पहले आप अपने बारे में कुछ बताइये। मूलत: आप कहां की रहने वाली हैं?

मैं मूलत: जौनपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूं, मगर मेरा जन्म व मेरा पालन पोषण अहमदाबाद गुजरात में ही हुआ है और यही वजह है कि भोजपुरी  जहां मुझे बिल्कुल नहीं आती, वहीं गुजरती मैं बहुत अच्छी बोल लेती हूं। अहमदाबाद कॉलेज से पढाई – लिखाई पूरी की है !

क्या फिल्मों में कदम रखने की तैयारी पहले से ही थी?

नहीं मैंने तो कभी नही सोचा था की भोजपुरी फिल्मों में काम करना है पर जब डायरेक्टर का ऑफर आया तो मैंने तुरंत हाँ कर दिया । मेरे पापा मुझे डॉक्टर बनना चाहते थे पर मैं कुछ और करना चाहती थी मगर इसी बीच मेरे एक मित्र ने मेरी कुछ तस्वीरें एक गुजरती फिल्म डायरेक्टर के पास भेज दी, जहां से मुझे फोन आया और मैं टीवी के एक शो के लिए चुन ली गई। इसी दरम्यान मेरी मुलाक़ात एक भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार आर पांडेय से हुई और उनकी अगली फिल्म ”जीना तेरी गली” जिसमें बतौर अभिनेत्री मैं मुख्य भूमिका के लिए चुन ली गई। उसके बाद लगातार भोजपुरी फिल्में मिलने लगे और मैं करती गई !

और इस तरह आपने घर बार छोड़कर अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया?

हाँ भोजपुरी फिल्म ‘”जीना तेरी गली में ” में काम करने के दौरान मिले अनुभव के बाद मैंने एक प्रोफेशन के रूप में अभिनय को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया और फिर छोटे पर्दे के लिए भी कुछ काम किया। इसी दौरान मुझे भोजपुरी फिल्म ‘विरासत’ का प्रस्ताव मिला, जो मेरे लिए एक सरप्राइज था, क्योंकि मैं भोजपुरी भाषा के बारे में कुछ नहीं जानती थी। हालांकि ‘विरासत’, एक बडी फिल्म बनने वाली थी और इसमें मुझे भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काम करने का मौका मिल रहा था, इसलिए मैंने अपनी किस्मत भोजपुरी इंडस्ट्री में भी आजमाने  का निर्णय  लिया और आज अपने इस निर्णय से काफी खुश हूं।

Priyanka Pandit (4) Priyanka Pandit (2)

Priyanka Pandit (1) Priyanka Pandit

फिल्म ‘जो जीता  वही  सिकंदर’ में काम करने का अनुभव कैसा रहा?

इस फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने काफी एन्ज्वॉय किया। इस फिल्म की टीम एक बडे परिवार की तरह थी और इसके सभी सदस्यों ने मेरे साथ काफी अच्छा बर्ताव किया। फिल्म के हीरो खेसारी लाल यादव से लेकर निर्देशक, कैमरामैन व निर्माताओं की ओर से भी मुझे काफी मदद मिली और ये सभी लोग उत्साह से भरे हुए नजर आए। इन्होंने मुझे इस बात का एहसास ही नहीं  होने दिया कि मैं न्यू कमर हूं, बल्कि काफी प्यार-सम्मान मिला। और यह फिल्म सुपर हिट हो गई !

Priyanka Pandit (5) Priyanka Pandit (6)

Priyanka Pandit (3)

फिल्म  विलेन के बारे में कुछ बताइये?

मेरी समझ से ‘विलेन’ आज की तारीख में मेरी सभी बडी भोजपुरी फिल्मों में से एक है और इसे काफी भव्य पैमाने पर बनाया गयी थी जब आप इस फिल्म को देखेंगे तब इसके कलाकारों व भाषा को छोडकर यह कहीं से भी किसी हिंदी फिल्म से कम नजर नहीं आता है इस फिल्म में मैं भोजपुरी फिल्म अभिनेता अवधेश मिश्रा के साथ काम किया था बतौर हीरोइन जिस की शूटिंग कशमीर में की गयी थी।

आप गुजराती भी अच्छी जानती हैं, तो क्या निकट भविष्य में गुजराती फिल्म करने का भी इरादा है?

देखिए अब मैं एक कलाकार हूं और बतौर कलाकार सभी भाषा की फिल्मों में काम करना पसंद करूंगी, बशर्ते प्रस्ताव अच्छे मिलने चाहिए। मेरी समझ से भाषा किसी कलाकार के लिए कोई बंधन नहीं है, बल्कि यह सब स्क्रिप्ट व किरदार पर निर्भर करता है और निश्चित रूप से अच्छे प्रस्ताव मिलने पर मैं गुजराती  फिल्म भी  करूंगी।

‘दम’ के अलावा भोजपुरी में और कौन-कौन सी फिल्में कर रही हैं?

फिलहाल तो मैं ‘दम’ की शूटिंग पूरी कर के डायरेक्टर पराग पाटिल की फिल्म बागी इश्क़ की भी शूटिंग पूरी कर ली हूँ । अपना पूरा ध्यान अभी करियर पर कहि केंद्रित रख रही हूं और इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। हॉल में प्रदर्शित फिल्म ”इच्छाधारी” बिहार में सुपर हिट हो गई है! आनन्द डी गहतराज की फिल्म ‘शहंशाह’ और डायरेक्टर फिरोज खान की फिल्म दीवाने मेरी आने वाली फिल्मों में शामिल है !  डायरेक्टर फिरोज खान की फिल्म  दीवाने में मैं फिर से प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ गूंगी लड़की के किरदार में नजर आने वाली हूँ !

 

’गैंग ऑफ सिवान’ के मसीहा साहिल खान

logo
’गैंग ऑफ सिवान’ के मसीहा साहिल खान

प्रतिष्ठा का नकाब पहने हुए समाज के ठेकेदारों का पर्दाफाश करने वाली सारा इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’गैंग ऑफ सिवान’ आज की ताजातरीन वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म समाज के रखवालों के भ्रष्टाचार और काले चेहरों को उजागर करती है। यूँ तो गैंगवार पर कई फिल्में बन चुकी हैं, मगर सच्ची घटनाओं पर सच्ची तस्वीरें शायद ही किसी निर्माता ने लाने की कोशिश की है। इस फिल्म में सिवान के गैंगवार को रुपहले परदे पर उतारने की कोशिश की गई है।

gangofsevan gangofsevan (6)

gangofsevan (1) gangofsevan (5)

gangofsevan (4) gangofsevan (3)

निर्माता दिलशाद अली द्वारा निर्मित फिल्म ’गैंग ऑफ सिवान’ का निर्देशन युवा निर्देशक राजू चैहान ने की है। जिन्होंने फिल्म को बेहतरीन और दर्शनीय बनाया है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के नायक साहिल खान मसीहा के किरदार में हैं। ये अपने जोरदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। इनका साथ निभा रही हैं अदिति सिंह। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार विनय बिहारी, फणीन्द्र राव, विपिन बहार के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार राज सेन ने। छायांकन नन्दू सी चैधरी, नृत्य निर्देशन संजय कोरबे, मारधाड़ सिंह इज किंग, कला अखिलेश तह संकलन नकुल के प्रसाद का है। मुख्य भूमिका में साहिल खान के साथ अदिति सिंह, सुनील दूबे, प्रिया शर्मा, कोमल ढिल्लन, माधुरी मिश्रा और एहसान खान हैं।

फ़िल्म ‘गैंग ऑफ़ सिवान’ का फर्स्ट लुक आउट

logo
फ़िल्म ‘गैंग ऑफ़ सिवान’ का फर्स्ट लुक आउट

सारा इंटरटेनमेंट फिल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘ गैंग ऑफ़ सिवान’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है.निर्देशक राजू चौहान द्वारा निर्देशित की गई यह फ़िल्म सच्ची घटना पर आधारित है जिसमे सिवान में हुए कुछ दिल छु लेने वाली घटना को फ़िल्म में बखूबीसे दर्शाया गया है.इस फ़िल्म के निर्माता दिलशाद  अलीहै जिन्होंने एक बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण किया है.इस फ़िल्म को शाहिदा खान द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

gang of gang of (1)
इस फ़िल्म के सभी गाने काफी कर्णप्रिय है जिसमे मश्हूर गीतकार विनय बिहारी ,बिपिन बहार,फरिंदर राव द्वारा लिखे गए है संगीतकारराज सेन जबकी नए अंदाज में हैफ़िल्म का लेखन राकेश त्रिपाठी ,कैमरा मैन नन्दलाल सी. चौधरी,डान्स संजय कोर्वे तथा राम देवन का है .फ़िल्म के फर्स्ट लुक को दर्शक बेहद पसंद कर रहे है और अब दर्शक फ़िल्म के ट्रेलर का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे है जो बहुत जल्द रिलीज़ की जाएगी.।शाहिल खान, प्रिया शर्मा,एहसान खान ,कोमल ढिल्लन सुनील दुबे, माधुरी मिश्रा, इत्यादि है, खास तौर से गैंग ऑफ़ सिवान पर्दे के पीछे छुपे हुये कालाबाजारियो एवं भ्रस्टाचारीयों के खिलाफ एक जंग है, जो उनके काले कारनामे को उजागर करती हुई जिन्हें कानून के लिए प्रेरणा देने वाली एक ऐसी फ़िल्म है जो समाज में एक नयी सिख देगी।

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes