भोजपुरी फिल्मो के जानेमाने निर्माता और निर्देशक अरविन्द चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियान्सी मूवीज के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म” त्रिदेव “की शूटिंग मुम्बई के बिभिन लोकेशनों के जोर शोर से बिगत एक महीने के मैराथन शुडुल में किया जा रहा था लेकिन अब इस फ़िल्म का शूटिंग सम्पन हो गया है।इस फ़िल्म के लेखक मनोज कुशवाहा संगीत ओम झा गीत आज़ाद सिंह,श्याम देहाती,आर आर पंकज का है इस फ़िल्म में भोजपुरी के तीन योद्धा एक साथ रुपहले पर्दे पर दिखेगें जिसमे सुपरस्टार पवन सिंह,युवा दिलो की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू, गोलुवा और इन तीनो अभिनेताओ की अभिनेत्री अक्षरा सिंह,नेहा श्री,इनु श्री की जबरदस्त जोड़ी दिखेगी।फ़िल्म की कहानी के बारे में बात की जाय तो ये कहानी सभी फिल्मो से अलग है ये फ़िल्म अपने टाईटल के अनुसार पूरी तरह से फिल्माया जा रहा है।एक से बढ़कर एक कंप्रिय गीत भी दर्शको के लिए दिया गया है जिसे दर्शक अपना दिलो और दिमाग में बैठा लेगे।इस फ़िल्म के प्रचार प्रसार का कमान थामा है प्रचारक सोनू निगम ने।
Embassy of India, Paris is organizing a series of events on Yoga on the occasion of the Second International Day of Yoga. As a part of these celebrations, a Yoga event was organized on 21 June on the river Seine onboard the famous Bateaux Mouches boat sailing from the Eiffel Tower to the Notre Dame Cathedral. While the boat sailed past the prestigious monuments of Paris along the Seine river, the participants performed Yoga asanas in a rhythmic fashion. Yoga on the boat also drew the attention of thousands of tourists thronging the banks of the Seine.
Immersion into Yoga began with a session of meditation by the Yoga gurus of Art of Living. Ambassador of India, Dr. Mohan Kumar appreciated the enthusiasm of all participants and emphasized that for beginners, the International Day of Yoga is an introduction to the universe of Yoga and for the regular practitioners, it is another step in their journey of self-discovery.
Earlier on 18 and 19 June, Yoga events were organized by the Embassy at La Villette park and at the iconic Eiffel Tower respectively in Paris. Yoga demonstrations at famous touristic sites in Paris generated much enthusiasm in Yoga among the thousands of tourists and EURO-2016 cup fans visiting Paris. In addition to mainland France, Yoga events at overseas territories like Guadeloupe, Martinique, and the Reunion islands provided a chance to the Indian diaspora to reminisce their cultural heritage from India. Various cities like Strasbourg, Gretz-Armainvilliers, Nantes, Morlaix across France also joined in the celebrations of the Second International Day of Yoga.
Actor Tanuj Virwani who has been very busy lately filming multiple projects and has had to squeeze his schedule in order to spend time with his friends and for himself. Recently Tanuj was seen having blast in Las Vegas and has also shown off his new hairdo an “Angular Fringe Haircut” blonde look that suits the style of the time. The actor posted a photo of her edgy new undercut after doing the “One Night Stand” one of the most hotly anticipated film in years thanks to an all-star cast consisting of Actress Sunny Leone. The angular fringe has emerged a trend. Tanuj hair style shows how the asymmetrical line of this haircut is insanely beautiful: it’s absolute, strongly conceptual and it enables you to play with your hair in a funny way. In fact, the hair must be longer with a short side, and you can do a different kind of hairstyle with this cut. As Tanuj was not alone on his vacation, he was seen spending his time and shaking his leg on the steps of none other than the Step Up series choreographer Jamal Terry Sims. Jamal has worked on nearly 32 films including films like Footloose and Step Up 1-5. He has also worked with artists like Miley Cyrus, Madonna, Jennifer Lopez and Britney Spears to name a few. Jamal Terry – Sims has been roped in to compose dance moves for a special song in the film which features Shruti Haasan performing mind blowing steps.
Tanuj said, ” It’s been a fabulous experience observing and learning from Jamal. He’s the most down to earth and chilled out guy . And his entire dance troupe was beyond fantastic this song is going to be a chartbuster.”
Legendary actor Kamal Haasan is making a film with his daughter Shruti Haasan while Tanuj Virwani and Akshara Haasan are assisting him in Los Angeles.
इस सप्ताह बिहार में प्रदर्शित हुई फ़िल्म ‘इच्छाधारी ‘ काफी धमाल मचा रही है .फ़िल्म एक तरफ जहा इच्छाधारी नाग नागिन की प्रेम कहानी पर आधारित है वही फ़िल्म में ग्लैमर का तड़का लगा रही है प्रियंका पंडित जिनकी भूमिका फ़िल्म में काफी अहम् और मजेदार है जो दर्शको को बेहद पसंद आ रही है.फ़िल्म में ट्रायंगल लव स्टोरी दिखाई गयी है जो रानी चट्टर्जी,प्रियंका पंडित और यश मिश्रा के बिच दिखाई गयी है जिसमे प्रियंका अपने प्यार को पाने के लिए काफी अलग अलग कारनामे करती है जिसका आनंद दर्शक बहुत ले रहे है.
प्रियंका अपनी इस फ़िल्म की सफलता को लेकर काफी खुश है .हाल ही में प्रियंका ने अपनी 2 और फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है जिनमे ‘शहंशाह’ और दीवाने शामिल है जो बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी.
भोजपुरी में बनी अब तक की हॉरर फिल्मों में कुछ फिल्मों ने ऐतिहासिक सफलता पाई हैं तो वहीँ पर कुछ फिल्मों ने समाज की कुरीतियों को भी उजागर किया है । ऐसी ही एक कहानी के साथ बनी भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘बाप रे बाप ‘ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन में एडिटिंग हो रही फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शन के लिए तैयार है । हॉरर और कॉमेडी के तालमेल से बनी इस फिल्म का नृत्य और निर्देशन जी .जे रॉक्स द्वारा किया गया है, जिन्होंने भोजपुरी में पहली बार हॉरर और कॉमेडी का तड़का एक साथ लगाया है । फिल्म का लेखन आँचल सोनी ने किया है जो की फिल्म की निर्मात्री भी है ।

फिल्म बाप रे बाप में गौरव झा,आँचल सोनी,रितु पाण्डेय,ग्लोरी,सोनू झा,सी.पी.भट्ट,राम मिश्रा,देव सिंह,करन पाण्डेय,अरुण सिंह,और उमेश सिंह मुख्य भूमिकाओं में है. फिल्म के गाने काफी रोमांटिक और सुरीले हैं जिसमे संगीत दामोदर राव द्वारा दिया गया है और गीत राजेश मिश्रा,फनिंदर राव,मुन्ना दुबे,राजकुमार द्वारा लिखे गए है । फिल्म में गीतों को आवाज़ जाने माने सुरीले गायको ने दिया है जिनमे मोहन राठौर,अलोक कुमार,गौरव झा,खुशबूू जैन,ममता राउत,अलका झा शामिल है । फिल्म में मारधाड़ का काम किया है बाजी ने ।
मैड मीडिया प्रा. लि. के बैनर तले बन रही हिन्दी फीचर फिल्म केयरलेस का गीत रिकॉर्डिंग शुरू हो गई है। मुंबई के ज़िप ट्रैक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक जावेद अली के सुमधुर स्वर में गीत रिकॉर्ड किया गया। जिसे स्वरबद्ध किया मशहूर संगीतकार बाबा जागीरदार ने। गीतकार अहमद सिद्दिकी ने गीत लिखा है। इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के फिल्म निर्माता पंकज कुमार की यह फिल्म मनोरंजन के साथ साथ समाज को सन्देश भी देगी। आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर इस फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन कर कर रहे हैं अलोक श्रीवास्तव, जिन्होंने अब तक कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। फिल्म के लाईन प्रोड्यूसर अनिल श्रीवास्तव, प्रोडक्शन हेड प्रेरणा हैं। कलाकार अनिल श्रीवास्तव एवं प्रेरणा प्रमुख भूमिका में नज़र आने वाले हैं। मुख्य कलाकारों का चयन जारी है, जिनकी घोषणा अतिशीघ्र ही की जायेगी। फ़िल्म की शूटिंग मुंबई और उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद सहित कई क्षेत्रों में शीघ्र ही शुरू की जायेगी।
युवा दिलों की धड़कन गायक व नायक अरविन्द अकेला कल्लू ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान चलाया है। इन्होंने यह अभियान अपनी गायन शैली के जरिये बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में शुरू किया है। इस मुहीम में इनका साथ दे रही है वेब म्यूजिक कंपनी। इस म्यूजिक कंपनी द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” शीर्षक से ऑडियो अल्बम जारी किया गया है। जिसे संगीतप्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। शीघ्र ही वीडियो भी जारी किया जायेगा। गीतों को अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने सुमधुर स्वर से स्वरबद्ध किया है। गीत आज़ाद सिंह ने लिखा है तथा संगीतकार आशीष वर्मा में संगीत से सजाया है। परिकल्पना अरबिन्द मिश्रा का है।

लगातार कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग की व्यस्तता के बावजूद अरविन्द अकेला कल्लू समय निकालकर बीच बीच में स्टेज शो भी कर लेते हैं। शो के विशाल मंच से सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नसीहत देते हैं और अपनी गायन विधा से उन्हें जागरूक भी करते हैं। इस मुहीम में युवाओं का इन्हें काफी सहयोग मिल रहा है।
गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू ने बालजीत सिंह निर्देशित फ़िल्म त्रिशूल की शूटिंग पूरी करने के साथ साथ फ़िल्म निर्देशक अरविन्द चौबे की होम प्रोडक्शन फ़िल्म त्रिदेव की शूटिंग अभी हाल ही में पूरी कर ली है।
कांति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित मिथिला की ऐतिहासिक एवं दहेज प्रथा पर आधारित नारी को सशक्त बनाने वाली महिला प्रधान मैथिली फिल्म दूल्हा चोर की डबिंग समाप्त कर ली गई है। इस फिल्म में गायक से नायक बने कुमार घनश्याम और भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय सिनेतारिका कल्पना शाह एक साथ रोमांचक अंदाज़ में नज़र आएंगे। सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा *श्याम जी* की पहली मोस्ट वेटेड मैथिली फिल्म दूल्हा चोर समाज को संदेश व नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देगी। फिल्म के निर्माता सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा ’श्याम जी’ तथा महेश मिश्रा हैं। ये पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर नारी को सशक्त करने लिए कदम बढाये हैं। कई धारावाहिक व कई फिल्म के सुप्रसिद्ध निर्देशक वीरेन्द्र पासवान इस फिल्म के निर्देशक हैं। मिथिला रत्न से सम्मानित अभिराज झा के लिखे गीतों को सुमधुर संगीत से सजाया है सुरेश आनंद ने।
पार्श्वगायन पद्मश्री उदित नारायण, श्याम झा, पुष्प लता, अलका झा तथा सुरेश आनंद ने किया है। मिथिला की यह पहली फिल्म है जो रेड एपिक कैमरा पर शूटिंग की गई है। खूबसूरत वादियों को कैमरे में कैदकर खूबसूरत फिल्म बनाया है कैमरामैन संजय सिंह ने। फिल्म मुख्य कलाकार कुमार घनश्याम, कल्पना शाह, प्रतिभा पाण्डेय, अरुणा गिरी, फूल सिंह, विजय झा, अवधेश सिंह, दिलावर, अरुण सिंह, उमाकान्त, अरुणा सिंह, प्रमोद गोस्वामी, कन्हैया मिश्रा, नीलेश झा, मास्टर आयुष, मनोरमा मिश्रा, वन्दना झा, खुशी, रागिनी, पंकज कामति, बबलू, मुन्नी लाल, धनंजय चौधरी हैं।
एक ओर जहाँ फ़िल्म दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाई जाती है, वहीं फ़िल्म के जरिये समाज को आईना भी दिखाया जाता है। जी हाँ, बॉलीवुड एवं पॉलीवुड की कई फिल्मों का सफल निर्देशन कर चुके फ़िल्म निर्देशक इक़बाल बक्श के निर्देशन में बन रही हिन्दी फ़िल्म “द लास्ट टेल ऑफ़ कायनात” की शूटिंग हो चुकी है तथा पोस्ट प्रोडक्शन कार्य किया जा रहा है। आर.एम. सिने इंटरटेनमेन्ट एवं राजरप्पा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फ़िल्म के निर्माता रिज़वान मलिम, राजीव गौतम हैं। यह दर्शकों का मनोरंजन तो करेगी ही साथ ही साथ समाज में मैसेज भी जायेगा। फ़िल्म के निर्देशक इकबाल बक्श ने हर एक दृश्य को बेहद रोमांचक बनाया है।
सिनेमा हाल में हर एक सीन के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जायेगी। जिसके बिना पर यह दावा किया जा सकता है कि यह फ़िल्म देखते समय दर्शक सिनेमाहाल की कुर्सी से हट नहीं पायेंगे। इस फ़िल्म के जरिये ज़ीशान खान और वानी वशिष्ठ बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। रोमांटिक कपल के किरदार में इनकी जोड़ी सिनेप्रेमियों का बहुत अच्छी लगेगी। प्रेम, रोमांस, एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर के साथ फुल इंटरटेनमेन्ट यह फ़िल्म दर्शकों खूब रोमांचक करेगी। फ़िल्म के लेखक रमेश मिश्रा, संगीतकार गूफी एवं आबिद जमाल हैं। छायांकन दिनेश आर पटेल, नृत्य निर्देशन दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ जावेद शेख, कला मिलिंद का है। मुख्य भूमिका में नवोदित ज़ीशान खान, वानी वशिष्ठ, शरेवर दमानिया, अमन संधु, श्वेता वाही, किरण मल्लाह, रमजान कुरैशी, शिवम शर्मा, राम दूबे, राजीव वशिष्ठ तथा सिकंदर खान हैं।
लेखक निर्माता और निर्देशक सिद्धार्थ नागर की सार्थक चित्रम के बैनर तले बन रहे धारावाहिक ” साबजी ” का प्रसारण शाम 7.00 बजे से दूरदर्शन पर प्रसारित होने जा रहा है । यह धारावाहिक सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शाम के 7.00 बजे से प्रसारित होगा । इस धारावाहिक में टेलीविजन की दुनिया के दो दिग्गज कलाकार अयूब खान और जया भट्टाचार्या के बिच प्यार और टकराव की कहानी दिखाई जायेगी । जो की धारावाहिक में समर बहादुर सिंह और आनंदी शास्त्री के किरदार में नज़र आने वाले हैं ।
दरअसल यह कहानी मूलतः राजस्थान के एक राजघराने के उत्तराधिकारी समर बहादुर सिंह और उनके दोस्त पंडित श्रीधर शाश्त्री के बिच की है । समर बचपन से ही आनंदी से प्रेम करते हैं लेकिन समर की माँ को यह पसन्द नहीं है और फिर समर कुछ दिन के लिए विदेश पढ़ने के लिए चले जाते हैं और इधर राजघराने की मालकिन रुक्मणी सिंह रानीसा एक चाल चलकर आनंदी की शादी पंडित श्रीधर शास्त्री से करा देती हैं । इसी प्यार मोहब्बत और रंजो रवाइश की पूरी कहानी है साबजी । धारावाहिक में कई उतार चढ़ाव दोनों परिवारों को देखने को मिलता है जो इसमें लोगों के बिच कई ट्विस्ट और रोमांच के साथ साथ देखने की जिजीविषा भी पैदा करती है ।
साबजी के लेखक निर्माता और निर्देशक सिद्धार्थ नागर बचपन से ही मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं । इसके पीछे उनकी सुदृढ़ पारिवारिक पृष्ठभूमि का भी योगदान रहा है । उनके नाना मशहूर साहित्यकार पदम् भूषण अमृतलाल नागर और उनकी माँ अचला नागर से फिल्मी ज्ञान और समझ उनको विरासत में मिली है ।
बचपन से मनोरंजन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले सिद्धार्थ नागर ने अपने करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में शुरू कर दिया था । उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की ईदगाह पर आधारित नाटक से 1979 में महज 14 साल की उम्र में अपने निर्देशकीय पारी की शुरुआत की । जिसे उस समय के मशहूर समीक्षकों ने भी सराहा था । उसके ठीक बाद दक्षिण भारतीय तमिल फिल्म नंदू में एक मुख्य कलाकार के रूप में काम किया जिसका निर्देशन महान निर्देशक श्री जे महेंद्रन ने किया था । इसके बाद तो जैसे सिलसिला ही चल पड़ा और सिद्धार्थ ने राजश्री प्रोडक्शन की बाबुल में युवा खलनायक की भूमिका निभाई । और फिर कुछ सालों तक बतौर अभिनेता और खलनायक कई फिल्में करने के बाद आखिर 1998 में इन्होंने अपने धारावाहिक ” दादी अम्मा ” से बतौर निर्माता एक नई पारी की भी शुरुआत कर दी । तबसे लेकर आज ” साबजी ” तक इन्होंने दूरदर्शन और इसके सहयोगी चैनलों के लिए लगभग 1000 घण्टे से अधिक के प्रोग्राम का निर्माण और निर्देशन कर चुके हैं ।
लगभग 35 धारावाहिकों में अभिनेता , निर्माता लेखक या निर्देशक किसी ना किसी रूप में जुड़े रहने वाले सिद्धार्थ नागर कभी भी व्यवसायिक घरानों की तरफ़ नहीं भागे । राजेश खन्ना के करीबी लोगों में रहे सिद्धार्थ ने बताया की इस सीरियल को बनाने की प्रेरणा काकाजी राजेश खन्ना ने ही दी थी और वे इसमें एक महत्वपूर्ण किरदार भी निभाना चाहते थे लेकिन उनके गुजर जाने के बाद ये सम्भव नहीं हो सका । गुजरने से पहले राजेश खन्ना ने अंतिम समय पर कहा था की सिद्धार्थ मैं रहूँ ना रहूँ तुम यह साबजी जरूर बनाना । दूरदर्शन के अलावा ईटीवी , जी टीवी और स्टारप्लस के लिए भी सिद्धार्थ ने काम किया है । और आज भी उसी लगन और तन्मयता से ये लगे हुए हैं ।