logo

Kasam Paida Karne Wale Ki Releasing In Bihar After Tremondous Success In Mumbai & Gujarat

logo
Kasam Paida Karne Wale Ki Releasing In Bihar After Tremondous Success In Mumbai & Gujarat

मुंबई और गुजरात के बाद बिहार रिलीज होगी ‘कसम पैदा करने वाले की’ 

चर्चित भोजपुरी अभिनेता यश कुमार की फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की’मुम्बई और गुजरात के बाद अब सितंबर में बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘कसम पैदा करने वाले की’ 2017 में अब तक सबसे ज्‍यादा कलेक्‍शन करने वाली फिल्‍म बन चुकी है। भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म ने कई कारनामे किये हैं। पराग पाटिल द्वारा निर्देशित और दीपक शा‍ह निर्मित फिल्म ‘कसम पैदा करनेवाले की’  को लोगों ने खूब सराहा है।

तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्मित इस फिल्‍म में नयापन लाने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया गया है, जिसमें यश कुमार के साथ कुत्ता और बंदर भी उनके कोस्‍टार के रूप में दिखाया गया। यह भोजपुरी सिनेमा में पहली बार हुआ है, जब जानवरों को भी फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में रखा गया है। साथ ही यश कुमार, रितु सिंह और निधि झा के साथ रोमांस करते नजर आये हैं। ट्रेड पंडितों की माने तो मुंबई और गुजरात के बाद अब बिहार में भी दर्शकों को ये फिल्‍म पसंद आयेगी। फ़िल्म के पी आर ओ सर्वेश कश्यप,कुन्दन कुमार हैं।

 

फिल्‍म के बारे में अभिनेता यश कुमार कहते हैं कि यह काफी अलग फिल्‍म  है,जो लोगों को पसंद आयेंगे। इस फिल्म में मेरे साथ एक कुत्ता और बन्दर है और मैं एक मदारी की भूमिका में हूं। इंसान के साथ अभिनय करना तो फिर भी आसान है, मगर जानवरों के साथ काम के दौरान काफी चुनौतियां का समाना करना पड़ता है। हमेशा अलग और नया करने में विश्वास रखने वाले यश कहते हैं कि फिल्म ‘कसम पैदा करनेवाले की’ में भी रोचक पटकथा के साथ दर्शकों को फिल्‍म में कई नए शेडस देखने को मिलेंगे। इसमें पेट्स को भी अभिनेता के किरदार से जोड़कर मुख्‍य रूप से पर्दे पर उतारा गया है। फिल्‍म में यश कुमार, अवधेश मिश्रा, निधि झा ,रितु सिंह के अलावा सूजन सिंह, मनोज टाइगर, माया यादव, महेश आचार्या और आनंद मोहन भी महत्‍वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं।————सर्वेश कश्यप

Bhojpuri Film Lanka Muhurat Performed In Mumbai

logo
Bhojpuri Film Lanka Muhurat Performed In Mumbai

लिबेरको फिल्म्स की ’लंका’ का भव्य मुहूर्त धूमधाम से संपन्न

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में कॉर्पोरेट कम्पनी लिबेरको ग्रुप की नई पहल के अंतर्गत लिबेरको फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ’लंका’ का भव्य मुहूर्त मुंबई के व्यंजन हाल में धूमधाम से किया गया है। इस बैनर तले हर वर्ष भोजपुरी सिने जगत के लिए साफ सुथरी सपरिवार देखने योग्य  बड़े बजट की दो से तीन भोजपुरी फिल्मों निर्माण क्रमशः किया जायेगा। निर्माण की इसी श्रृंखला में पहली भोजपुरी फिल्म – लंका के निर्माण का बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। कॉर्पोरेट कम्पनी लिबेरको ग्रुप के सीएमडी योगेश जैसवाल हैं। उन्होंने दावा किया है कि भोजपुरी सिनेमा को हम अपनी कम्पनी से एक नया सौगात देने चाहते हैं। हमारे सार्थक पहल से जब और भी कॉपोरेट कम्पनी जुड़ेगी तो भोजपुरी फिल्मों के निर्माण का ग्राफ ऊँचा होगा और देश-विदेश में भोजपुरी सिनेमा को उच्च स्थान और मान-सम्मान मिलने लगेगा। आज हिन्दी के बाद देश-विदेश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी ही है, फिर भी इस भाषा की फिल्मों को जो मान प्रतिष्ठा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है।

    

उल्लेखनीय है कि लिबेरको फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म लंका के निर्माता योगेश जैसवाल हैं। फिल्म के लेखक निर्देशक राजेश कुमार गोरखा हैं। संवाद ए.बी. मोहन का है। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फारूख खान हैं। संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार राजेश मिश्रा, सुमित चन्द्रवंशी हैं। नृत्य अशोक-मयंक, मारधाड़ सतीश का है। मुख्य भूमिका में अंजना सिंह, गौरव झा, लकी शेख, ग्लोरी मोहन्ता, बालेश्वर सिंह, साहिल शेख, सीपी भट्ट,  नेयाज हंटर, नासिर हुसैन, टिंकू तिवारी तथा राम मिश्रा हैं।

फिल्म के मुहूर्त पर आदित्य ओझा, अयाज खान, मनोज द्विवेदी, अमरीश सिंह, संजय वर्मा, अनूप लोटा, करिश्मा मित्तल, प्रिया कपूर, प्रेरणा सुषमा, अमृता पाण्डेय, सुनील मेनन, विशवास, अश्मिता अखरे, विनोद चौरसिया, इमरान खान, मजहर खान, मनोज मतलबी, प्रतिभा मिश्रा, शंकर, राहुल सिंह, रेशमा शेख, जीतू भोजपुरिया आदि गणमान्य जन मौजूद होकर पूरी  फिल्म की टीम को बधाई दिए और फिल्म की सफलता के लिए कामना किये। Ramchandra Yadav (PRO)

Power Star Pawan Singh Helps Flood Victims Of Bihar

logo
Power Star Pawan Singh Helps Flood Victims Of Bihar

पवन सिंह ने किया बाढ़ पीडि़तों की मदद

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने बिहार में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों को अनुदान देकर मदद किया है। इन दिनों बिहार में कई जिलों में भीषण बाढ़ आई हुई है, जिसमें अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग राहत शिविर में रह रहे हैं। ऐसे में पवन सिंह बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आये हैं। इस बारे में पवन सिंह कहते हैं कि मुसीबत के इन क्षणों में हम सब बाढ़ पीडि़तों के साथ हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्‍ट्री के लोगों से भी उन्होंने अपील की है कि इस विकट स्थिति में हम सभी को बाढ़ पीड़ितों की सहायता में आगे आना चाहिए। बाढ़ पीड़ितों से भी वे अपील करते हैं कि इस संकट में आप सब धैर्य बनाए रखें। ईश्‍वर सब ठीक कर देंगे।

पवन सिंह ने कहा कि अभी मैंने अपने पिताजी को खोया है। जब कोई अपना खास आप से हमेशा के लिए जुदा हो जाए, उसका दर्द कैसा होता है। ये मैं अभी भी महसूस कर रहा हूं। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने अपनों को गंवा दिया है, उनके लिए मेरी ओर से सहानुभूति है। इस दुःखद हालात में मैं भी आपके साथ हूं। जिन लोगों का आशियाना बाढ़ ने उजाड़ दिया, जिनके जान माल की क्षति हुई है उनके लिए भी मैं ईश्‍वर से प्रार्थना करता हूँ।

गौरतलब है कि पवन सिंह इन दिनों मुंबई में श्रेयस फिल्‍म्‍स की प्रस्‍तुति भोजपुरी फिल्‍म ’सइयां सुपरस्‍टार’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के सेट पर फिल्म के निर्माता सहित पूरी टीम ने पवन सिंह के स्वर्गीय पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस फिल्म के

सेट पर भी पवन सिंह, फिल्म निर्माता प्रेम राय और अभय सिन्हा ने 11 लाख रूपये के अनुदान का एलान किया। फिल्‍म  ’सइयां सुपरस्‍टार’ के निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अजय कुमार हैं। इस फिल्म में पवन सिंह नए अवतार में नजर आने वाले हैं। उनके अपोजिट एक बार फिर अक्षरा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्‍म के सह निर्माता नीरज शर्मा हैं। एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर निशांत सिंह, लेखक धनंजय कुमार हैं। गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं। जबकि संगीत अविनाश झा घुंघरू का है।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चैधरी, संजय पाण्डेय, संजय यादव, राज प्रेमी, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, अभय राय, रश्मि शर्मा, इला पाण्डेय, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे, कमलाकांत मिश्रा, एसएस द्विवेदी, सोनी पटेल, जमील सिद्दिकी, सिवेश तिवारी, सोनी झा, आरती श्रीवास्तव, जफर खान, ललीत भंडारी, सलीम सुधाकर, सकीला मजिद, परी, नेहा सिंह, कोमल झा, धामा वर्मा हैं। Ramchandra Yadav (PRO)

Yash Kumar Starrer Action Packed Film Rudra Trailer Released On Youtube

logo
Yash Kumar Starrer Action Packed Film Rudra Trailer Released On Youtube

यश कुमार स्‍टारर एक्‍शन पैक्‍ड फिल्‍म ‘रूद्रा’ का ट्रेलर लांच यूटुब पर

भोजपुरी फिल्‍म ‘रूद्रा’ का ट्रेलर मुंबई में वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी ने लांच किया। यश कुमार स्‍टारर फिल्‍म ‘रूद्रा’ एक्‍शन पैक्‍ड मूवी है, जो दर्शकों को ए‍क बार फिर रोमांचित करेगा। वैसे भी यश कुमार के एक्‍शन के दीवानों को इस बार भी उनका यूनिक एक्‍शन लुभाएगा। फिल्‍म ‘रूद्रा’ के ट्रेलर में यश कुमार दो अवतार में नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्‍म के प्रति दर्शकों की उत्‍सुकता बढ़नी तय है।

साईं श्रद्धा मोशन पिक्‍चर प्रोडक्‍शन के बैनर तले बन रही इस फिल्‍म को निर्देशित किया है राकेश भारद्वाज ने और फिल्‍म के निर्माता हैं :लक्मण गुप्ता व जयप्रकाश सर्वगल्‍ला। फिल्‍म के निर्माता- निर्देशक को ‘रूद्रा’ से उत्‍साहित हैं। बता दें कि यश कुमार की पिछली फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाले की’ इस साल अब तक की सबसे बड़ हिट फिल्‍म रही है, इसको लेकर भी उन्‍हें फिल्‍म ‘रूद्रा’ से काफी उम्‍मीदें हैं।

  

दीपक शाह द्वारा प्रस्‍तुत इस फिल्‍म की पटकथा के मनोज सिंह ने लिखी है। फिल्‍म को लेकर निर्देशक राकेश भारद्वात का कहना है कि फिल्‍म एक्‍शन बेस्‍ड तो है ही, लेकिन इसमें एक्‍शन और इमोशन काफी है, जो एक बेहतर फिल्‍म में होनी चाहिए। फिल्‍म का हर सिक्‍वेंस लोगों को आकर्षित करेगा। वाकई फिल्‍म बहुत अच्‍छी बनी है।इस फिल्म में  यश कुमार के साथ रिचा दिक्षित पहली बार भोजपुरी पर्दे के स्क्रीन पर नज़र आएगी !

फिल्म के मुख्य कलाकार है फिल्‍म यश कुमार,रिचा दिक्षित,निशा दूबे,अवधेश मिश्रा,देव सिंह,श्रवण तिवारी,राधे मिश्रा ,रानू पांडेय और दीपक सिन्‍हा मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एस कुमार हैं और गीत प्‍यारेलाल यादव, आजाद सिंह, फनींद्र राव व ए कुमार के हैं। छायांकन नज़ीर एस.खान ,डांस मास्टर क़ानू मुखर्जी ,रामदेवन ,पप्पू खन्ना ,फाइट हीरा यादव ,एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर शैलेन्द्र सिंह ,  फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

Sanjay Bhushan Patiyala Honoured With Best Bhojpuri PRO Award In Mumbai

logo
Sanjay Bhushan Patiyala Honoured With Best Bhojpuri PRO Award In Mumbai

बेस्‍ट भोजपुरी पीआरओ अवार्ड के लिए चुने गए संजय भूषण पटियाला

IGM सिने डांस एकेडमी और एंटरटेनमेंट द्वारा मुंबई में आयोजित इंडो – नेपाल इंटरनेशनल अचीवर्स आवार्ड में समारोह में भोजपुरी सिनेमा के बेस्‍ट पीआरओ का अवार्ड संजय भूषण पटियाला दिया गया। संजय को यह अवार्ड ग्‍लैमरस पुष्‍पा वर्मा ने दिया। वहीं, इंडो – नेपाल इंटरनेशनल अचीवर्स आवार्ड के आयोजक सुनील मोटवानी और अब्‍दुल कादिर ने संजय को बधाई और शुभकामनाएं दी। इंडो – नेपाल इंटरनेशनल अचीवर्स आवार्ड सेरेमनी में पुष्‍पा वर्मा, सुनील सिन्‍हा, प्रतिमा रसिलय,आदित्‍य ओझा, बॉबी कुमार, अशोक पांडेय, नितेश सिन्‍हा, नयना कानपुरी समेत कई जानीमानी हस्‍ती शामिल हुए।

उल्‍लेखनीय है कि संजय भूषण पटियाला को को भोजपुरी सिनेमा के बेहतर योगदान के लिए मिलने वाला इस साल का यह चौथा अवार्ड है। इससे पहले संजय को फ़िल्म इन्डस्ट्री में सराहनीय योगदान के लिए सुपरस्टार पवन सिंह ने भी सम्मानित किया था। इसके अलावा चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी और अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू की मौजूदगी में समय नैशनल चैनल की ओर से आयोजित अवार्ड समारोह में बेस्ट पब्लिशर का अवार्ड और दादा साहेब फाल्के गोल्डन कैमरा अवार्ड से भी संजय को नवाजा गया था।

बता दें कि अपने डिफरेंट वर्क स्टाइल के लिए जाने जाने वाले पटियाला अब तक सैकड़ों भोजपुरी फिल्मों के प्रचारक रहे चुके हैं। पीआरओ संजय भूषण भोजपुरी कलाकारों के साथ बेहतरीन जबरदस्त सामंजस्य के काम करने के लिए मशहूर हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री की ओर से मिले इस प्यार और सम्मान का आभार व्यक्त करते हुए संजय कहते हैं कि यह सब पूरी फिल्म बिरादरी के सपोर्ट के बिना संभव नहीं था। सिर्फ 28 साल के इस फ़िल्म प्रचारक ने अपना करियर करीब 10 साल पहले शुरु किया था

Satyendra Kumar Singh In A Very Different Role In Bhojpuri Film Dahashat

logo
Satyendra Kumar Singh In A Very Different Role In Bhojpuri Film Dahashat

भोजपुरी फिल्‍म ‘द‍हशत’ में दिखेगा सत्येंद्र कुमार सिंह का नया अवतार

प्रेमा इंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्‍म ‘द‍हशत’ में अभिनेता सत्येंद्र कुमार सिंह नए अवतार में नजर आयेंगे। यह फिल्‍म 15 सितंबर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी, लेकिन फिल्‍म को लेकर अभी से ही सत्येंद्र कुमार सिंह काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं कि यह फिल्‍म उनके लिए काफी खास है, क्‍योंकि इसकी कहानी बिलकुल अलग है। इसमें एक बार फिर वे पुलिस यूनिफार्म में नजर आएंगे। फिल्‍म के निर्देशक संजय श्रीवास्‍तव और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं।

फिल्‍म के बारे में सतेंद्र कहते हैं कि इस फिल्‍म में अपनी मातृभू‍मि के प्रति प्रेम भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। एक्‍शन और लव सिक्‍वेंस का तड़का भी इस फिल्‍म में काफी अलग बनाता है, जो लोगों को काफी पसंद आने वाली है। उन्होंने बताया कि फिल्‍म ‘दहशत’ में उनके अपोजिट खूबसूरत अदाकारा प्रियंका पंडित नजर आ रही हैं, जिनके साथ काम कर काफी मजा आया। वे अच्‍छी एक्‍ट्रेस हैं। इसके अलावा अन्‍य कलाकारों ने भी फिल्‍म को लेकर खूब मेहनत की है।

 

फिल्म तेरी मेरी आशिक़ी से बतौर कलाकार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण करने वाले अभिनेता सतेंद्र सिंह का कोई भी फिल्मी बैकग्राउण्ड नहीं है। मगर उन्‍होंने अपनी मेहनत और काम के प्रति ईमानदारी के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्‍का जमाया है। वे मूलत: बलिया से आते हैं। सतेंद्र सिंह ने इंडस्‍ट्री में खुद को एक्‍शन स्‍टार से रूप में स्‍थापित किया है। इस बार भी वे फिल्‍म ‘द‍हशत’ में वर्दी के साथ एक्‍शन करते नजर आयेंगे।

फिल्‍म में संगीत दामोदर राव और छोटे बाबा का है, गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्‍हा और आजाद सिंह हैं। फिल्‍म के कोरियोग्राफर अशोक मयंक और संतोष कुमार, डीओपी डी के शर्मा, एक्‍शन बाली, एडिटर अजय चौहान हैं।    —–Sanjay Bhushan Patiyala (PRO)

Mumbai Film Academy Completes Glorious 16 Years

logo
Mumbai Film Academy Completes Glorious 16 Years

मुंबई फिल्‍म एकेडमी ने सफलतापूर्वक पूरे के 16 गौरवमयी साल में

फिल्म और मीडिया प्रशिक्षण में मुंबई फिल्म एकेडमी ने अपने सोलह सफल वर्ष पूरे किये हैं। मुंबई फिल्म एकेडमी दुनिया के शीर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग फिल्म स्कूलों में से एक है, जो भारतीय फिल्म इंडस्‍ट्री से व्यापक रूप से सुसज्जित है और यहां FTII, NSD और पेशेवरों के साथ काम करने वाले कर्मचारी हैं। फिल्म बनाने के रचनात्मक और तकनीकी पहलुओं का पूर्ण प्रशिक्षण 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले विभिन्‍न संकायो के प्रशि‍क्षकों द्वारा दिया जाता है। ये संकाय फिल्म बनाने, दिशा, छायांकन, संपादन, पटकथा लेखन, अभिनय और नृत्य के तकनीकी हैं, जिसमें संबंधित संकाय के हर पहलू को बारीकी से पढ़ाया जाता है।

मुंबई फिल्म एकेडमी शास्त्रीय और पार्श्व गायन, संगीत उत्पादन और ऑडियो इंजीनियरिंग के लिए विशिष्ट रूप से जाना जाता है। मुंबई फिल्म एकेडमी का मैनेजमेंट योग्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किए जाने वाले व्यावहारिक प्रशिक्षण के विश्वास करता है, इसलिए पूरे विश्व के छात्र को मुंबई फिल्म एकेडमी के पाठ्यक्रमों को सीखकर खुद को प्राउड महसूस करते हैं। मुंबई फिल्म एकेडमी का भारत और विदेश में कई प्रोडक्‍शन हाउस के साथ एक काफी अच्‍छा नेटवर्क है।

खुद मुंबई फिल्म एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री ब्रजेश पांडे ने 30 वर्षों से अधिक भारतीय सिनेमा इंडस्‍ट्री में साउंड रिकॉर्डिंग इंजीनियर के रूप में काम किया है और भारतीय सिनेमा इंडस्‍ट्री के पेशेवरों के साथ उनका एक अच्छा नेटवर्क है। वहीं, निदेशक व फिल्म निर्माता श्री अनिल चौरसिया ने मुंबई फिल्म एकेडमी की सफलता और उसे आगे ले जाने की दिशा में कड़ी मेहनत की है। इसी कड़ी में उन्‍होंने छात्रों के साथ फुल लेंग्‍थ वाली हिंदी फ़ीचर फिल्म भी बनाई है।

पिछले 16 वर्षों में पूरे भारत के 1500 से अधिक छात्रों का मुंबई फिल्म एकेडमी से प्रशिक्षण लेने के बाद विभिन्न कई फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट में प्‍लेसमेंट हुआ है। ये छात्र आज राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली, महेश भट्ट, अनुराग कश्यप, अनुराग बसु जैसे प्रसिद्ध लोगों के साथ और यशराज फिल्म्स, राजश्री प्रोडक्शन, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, यूटीवी, विशेष फिल्म्स, अमीर खान प्रोड्स, भंसाली प्रोडक्शन्स धर्म प्रोड्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, टी सीरीज और कई टीवी धारावाहिक प्रोड्यूसर के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। इस बारे में मुंबई फिल्म एकेडमी के फैकल्टी के अध्यक्ष उदय कामत कहते हैं कि मुम्बई फिल्म एकेडमी में तकनीकी वातावरण और बुनियादी ढांचा छात्रों की प्रगति और विकास की ओर उत्साहजनक है।

इस औसर पर खेसारी लाल यादव ,दिलीप सेन,राजा हसन,लीना कपूर ,संगीता तिवारी ,अनिल काबरा,प्रदीप सिंह ,अलका झा ,संजय भूषण पटियाला ,राजकुमार आर पांडेय,पुष्प वर्मा ,सकीला मज़ीद,आदि लोगो ने शुभ कामनाये दी !  —–Sanjay Bhushan Patiyala (PRO)

Mira Bhayander Municipal Corporation Election Results 2017

logo

Mira Bhayander Municipal Corporation Election Results 2017: BJP Wins 61 Seats, Shiv Sena 22, Congress 10 Ind. 2.

The ruling Bharatiya Janata Party (BJP) swept Mira Bhayander Municipal Corporation election by winning 61 out of the 95 seats. Shiv Sena came at a distant second with 22 seats in its bag, while the Congress lagged behind by winning 10 seats. The NCP that had won 27 seats in 2012 failed to open its account. Two independent candidates also won the election.

Polling for the 94 of the 95 seats of Mira Bhayander Municipal Corporation took place amid heavy rains on Sunday.

Aanchal Soni Announces Whatsapp Number For Help Of Flood Victims

logo
Aanchal Soni Announces Whatsapp Number For Help Of Flood Victims

आंचल सोनी ने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए जारी किया  ह्वाटसअप नंबर

भोजपुरी अभिनेत्री व प्रोड्यूसर आंचल सोनी ने बिहार में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए एक ह्वाटसअप नंबर जारी करी है। यह ह्वाटसअप नंबर है 9323552552, जिसके जरिए कोई भी लोग बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आ सकता है। बिहार में इन दिनों बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है, जिसमें सैकड़ों लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और लाखों की संख्‍या में लोग बेघर हो चुके हैं।  ऐसे में आंचल सोनी ने ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को मदद के लिए जोड़ने का एक नायाब तरीका निकाला है।

इस बाबत आंचल सोनी कहती हैं कि  बिहार वासियों के लिए मैं मदद करना चाहती हूं, मगर बड़े स्‍तर अकेले ये करना मेरे लिए संभव नहीं है। मैं यूपी के जौनपुर में पली बढ़ी हूं और मीरगंज की रहने वाली हूं। वहीं, पास में बिहार का जिला सिवान और गोपालगंज पड़ता है। उस क्षेत्र में आज बाढ़ आया हुआ है। बाढ़ कई बार कई जगहों पर आती हैं और साथ कई मुसीबतें लाती हैं। कल हमारे या आपके परिवार के सदस्‍य पर कोई मुसीबत न आ पड़े, जिसमें पूरे देश वासियों से मदद मांगनी पड़े। इसलिए मैं सभी देश वासियों से अनुरोध करती हूं कि इस विपदा की स्थिति में मदद का हाथ आगे बढ़ाएं।

उन्‍होंने कहा कि मैं अपना कर्तव्‍य पूरा कर रही हूं। आपसे अपील करती हूं कि जिस तरह आपने केदारनाथ हादसे के समय एकजुटता दिखाते हुए दिल खोल कर मदद की थी, उसी तरह आज बिहार वासियों के लिए भी मदद का हाथ आगे बढ़ाईये।  सोनी ने भोजपुरी सिनमा जगत के लोगों से भी मदद को आगे आने की अपील की और कहा कि भोजपुरी सिने समाज के लोग भोजपुरी फिल्‍म बना कर अपना और आपने घर वालों का पेट पलते हैं, अगर आप के दर्शक ही सही नहीं रहे तो आप क्या करेंगे।

सोनी ने कहा कि बिहार पर बहुत बड़ी मुसीबत आ पड़ी है। इसलिए हम सब को एकजुट होकर बिहार के उन लोगों की मदद को आगे आना चाहिए, जो आज भीषण बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर हैं। मदद के लिए हमने अपना ह्वाटसअप नंबर जारी  9323552552 जारी किया है, जिस पर आप अपना नंबर और एड्रेस भेज सकते हैं। इसके बाद हम और हमारी टीम आपसे संपर्क कर मदद की राशि, राशन, कपड़ा या जो कुछ आप मदद करना चाहें। वो इकट्ठा कर उन पीडि़त परिवार तक मदद पहुंचाएगी।

उन्‍होंने कहा कि जो भी बिहार वासियों की मदद करेगा, उनके मदद की राशि, राशन या कपड़ों के साथ उनकी तस्वीर भी निकली जाएगी और उनके सामने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाएगी।  और हम मदद के लिए इकट्ठा सामग्री वहां के मंत्री जी को सौंप कर बिहार के लाखों बाढ़ पीडि़त परिवारों की मदद कर पाएंगे। इसलिए आप सबों से अपील है संकट की इस घड़ी में मदद का हाथ आगे बढ़ाएं।

Ravi Kishens Campaigns & Popularity wins Hearts Of Voters In Mira Bhayandar Election – BJP

logo
Ravi Kishens Campaigns & Popularity wins Hearts Of Voters In Mira Bhayandar Election – BJP

रवि किशन रहे मीरा भाईंदर जीत के शिल्पकार – भाजपा

मीरा भाईंदर मनपा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक ओर जहां भारी जीत मिली है वही दूसरी ओर उत्तर भारतीयों की एकता को भी बल मिला है । भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि जीत की आधारशिला उसी दिन लिखी जा चुकी थी जिस दिन भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन ने चुनाव पूर्व उत्तर भारतीय सम्मेलन की अगुवाई की थी । भाजपा मुम्बई के महामंत्री अमरजीत मिश्रा ने बताया कि उसी सम्मेलन के बाद उत्तर भारतीयों ने भाजपा के पक्ष में एकजुटता दिखा दी थी ।

 

उन्होंने आगे कहा कि रवि किशन ने चुनाव प्रचार के दौरान जिस जिस वार्ड में पदयात्रा की वहां भाजपा उम्मीदवारों को भारी जीत मिली है । उन्होंने कहा कि हालांकि जीत का सम्पूर्ण श्रेय भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यप्रणाली को जाता है लेकिन जीत में शिल्पकार की भूमिका रवि किशन ने निभाई है । उल्लेखनीय है कि दिल्ली एम सी डी चुनाव में भी रवि किशन ने शत् प्रतिशत सफलता हासिल की थी ।   ———–Uday Bhagat (PRO)

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes