logo

Sahil Khans Starrer Gang Of Sivan Appreciated Enter Second Week With Tremendous Response In Mumbai & Gujarat

logo
Sahil Khans Starrer Gang Of Sivan Appreciated Enter Second Week With Tremendous Response In Mumbai & Gujarat

साहिल खान को मुंबई में दूसरे सप्ताह में भी मिला दर्शकों का प्यार

सिनेस्टार साहिल खान स्टारर को मुंबई के सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब प्यार मिला है।  बिहार में सफल प्रदर्शन के बाद मुंबई और गुजरात में रिलीज की गई भोजपुरी फिल्म गैंग ऑफ सिवान को सिनेमाघरों में दूसरे सप्ताह में भी अच्छा प्रतिसाद मिला है।  फिल्‍म ‘गैंग ऑफ सीवान’ की स्‍टोरी लाइन भी कुछ ऐसी ही है, जिसने इन दिनों भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा रखा है। यहां भी दर्शकों को फिल्‍म काफी पसंद आ रही है। राजू चौहान निर्देशित फिल्‍म ‘गैंग ऑफ सीवान’ में साहिल खान के अभिनय की जमकर तारीफ किया है।  फिल्म के नायक साहिल खान मसीहा के किरदार में हैं। साथ ही प्रिया शर्मा की अदाकारी भी दर्शकों को पसंद आ रही है।

  

साहिल खान ने इस फिल्‍म को लेकर कहा कि ये दर्शकों का प्‍यार ही है कि उन्‍हें हमारी फिल्‍म पसंद आ रही है। एक्‍शन बेस्‍ड इस फिल्‍म में गाने भी काफी अच्‍छे हैं और फिल्‍म में इमोशन भी खूब देखने को मिलेगा। वहीं फिल्‍म के निर्देशक राजू चौहान ने कहा कि फिल्‍म की कहानी काफी अच्‍छी और मनोरंजक है। इसमें साहिल खान ने लाजवाब अभिनय किया है। इन्‍होंने सेट पर भी खूब पीसना बहाया है, तब जाकर हम एक सार्थक और इंटरटेनिंग फिल्‍म बनाने में कामयाब रहे। उन्‍होंने कहा कि ‘गैंग ऑफ सीवान’ बिहार में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब प्‍यार दिया। मुंबई में भी फिल्‍म रिलीज हुई है।

शाहिदा खान प्रस्‍तुत फिल्म ‘गैंग ऑफ सीवान’ के निर्माता दिलशाद हैं और सह निर्माता अनिस अहमद, सुप्रिया साक्षी, राधेश्‍याम शर्मा और रामाकांत सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक राजू चौहान हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार विनय बिहारी, फणीन्द्र राव, विपिन बहार के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार राज सेन ने। छायांकन नन्दू सी चौधरी, नृत्य निर्देशन संजय कोरबे, महादेवन, संजय चौधरी (अर्जुन),मारधाड़ सिंह इज किंग, कला अखिलेश तथा संकलन नकुल के प्रसाद का है। मुख्य भूमिका में साहिल खान, सुनील दूबे, अदिति सिंह, प्रिया शर्मा, कोमल ढिल्लन, माधुरी मिश्रा और एहसान खान हैं।  —–Ramchandra Yadav (PRO)

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes