logo

Prem Sagar Singh’s Coming New Film 2001 Dead one

logo
Prem Sagar Singh’s Coming New Film  2001 Dead one

’2001 डेड वन’ मेरी यात्रा का अगला पड़ाव – प्रेम सागर सिंह
किसी ने सच कहा है सपना कितना भी बड़ा क्यों ना हो अगर आप की लगन और मेहनत में ईमानदारी होती है तो एक ना एक दिन आप मंजिल को पा ही लेते हैं, जी हां, एक ऐसे निर्देशक जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक व गीतकार किया। आज उन्होंने बॉलीवुड सिने इंडस्ट्री में फिल्म निर्देशन की कड़ी में एक नई फीचर फिल्म का निर्देशन किया है, जिसकी विषय वस्तु हॉरर कथानक से ओतप्रोत है। यह एक ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों को भय के साथ साथ रोमांच व रोमांस से आनंदित करेगी। यह फिल्म पूर्णतः प्रदर्शन के लिए तैयार है। अप्रैल माह तक भव्य पैमाने पर प्रदर्शन की तैयारी है।

ब्रदर्स मीडिया एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ’2001 डेड वन’ के लेखक व निर्देशक प्रेम सागर हैं। निर्माता बी.एन. तिवारी हैं। संगीतकार धनेश राज, गीतकार प्रेम सागर सिंह हैं और मीडिया पार्टनर त्रिलोक टाइम्स है। फिल्म के नायक प्रिंस मधुप रंगमंच से हैं, वे दिल्ली रंगमंच, मंडी हाउस के फेमस एक्टर हैं। नायिका मिश्टी सिंह छोटे परदे पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। फिल्म के निर्देशक प्रेम सागर सिंह पहले कई फिल्मों व एलबम के लिए बतौर गायक और गीतकार सैकड़ों गीतों का गायन और लेखन कर चुके हैं। बतौर निर्देशक उन्होंने इसके पहले भारत में पहली बार भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की जीवनी पर फिल्म ’द लीजेंड ऑफ भिखारी ठाकुर’ का निर्देशन किया था। फिल्म का प्रचार प्रसार त्रिलोका मीडिया नेटवर्क द्वारा किया जा रहा है। मुख्य भूमिका में प्रिंस मधुप, मिश्टी सिंह, विक्की वैद्यनाथ, सोनू भारद्वाज, अतर सिंह, दीपक गुप्ता हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि स्थलों की खूबसूरत वादियों में की गई है। फिल्म के गीत-संगीत मधुर एवं कर्णप्रिय हैं। यह फिल्म दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु निर्मित की गई है। Ramchandra Yadav(PRO)

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes