फिल्म निर्माता विकास शर्मा आइकॉनिक भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित
*मुंबई : अंतरराष्ट्रीय स्तर कान्स फ़िल्म फैस्टिवल 2026 फ्रांस मैं फ़िल्म की स्क्रीनिंग होना हुआ तय ।
मुंबई में आयोजित भारत इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2025-26 में सिनेमा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित फिल्मों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में फिल्म ‘अपना अमिताभ’ को बेस्ट फ़िल्म कैटेगरी में अवार्ड प्रदान किया गया, वहीं सामाजिक मुद्दों पर सशक्त फिल्म निर्माण के लिए फिल्म निर्माता विकास शर्मा को आइकॉनिक भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया
यह भव्य आयोजन 31 जनवरी को मुंबई स्थित मेयर हॉल, जुहू में संपन्न हुआ, जिसमें फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों, निर्माता-निर्देशकों, कलाकारों और कला प्रेमियों की उपस्थिति रही।
सामाजिक सरोकारों पर आधारित सिनेमा को मिला सम्मान । फिल्म अपना अमिताभ को उसकी सशक्त कहानी, संवेदनशील प्रस्तुति और समाज से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से दर्शाने के लिए जूरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। फिल्म ने दर्शकों के साथ-साथ निर्णायक मंडल पर भी गहरी छाप छोड़ी।
वहीं फिल्म निर्माता विकास शर्मा को समाजिक मुद्दों को केंद्र में रखकर निरंतर सार्थक सिनेमा निर्माण के लिए भारत गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया जूरी ने उनके कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
समारोह में उमड़ा फिल्म जगत कार्यक्रम के दौरान फिल्म निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान पर भी चर्चा हुई। आयोजकों ने कहा कि भारत इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का उद्देश्य नए और सार्थक सिनेमा को मंच देना है। और उसी कड़ी मैं फेस्टिवल के फाउंडर विक्रांत मोरे उन्होंने मंच से घोषणा की इस वर्ष अपना अमिताभ फ़िल्म को कान्स मैं स्क्रीनिंग के लिए तय किया गया है जो कान्स फैस्टिवल के दोरान मई महीने मैं होगी l
फिल्म अपना अमिताभ और निर्माता विकास शर्मा को मिले इन सम्मानों से फिल्म यूनिट और उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है ।


10th भारत इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल मुंबई 2025-26 में क्लासिक एंटरटेनमेंट के बेनर तले निर्मित फिल्म ‘अपना अमिताभ’ को बेस्ट फ़िल्म अवार्ड
मुंबई । भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भाजपा नीति मंच युवा मोर्चा में संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत श्रीरंजन भागवत रथ को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संगठन में उनके पूर्व कार्य, समाजसेवा एवं पार्टी सेवा में सक्रिय योगदान को देखते हुए की गई है।
श्रीरंजन भागवत रथ इससे पहले भी संगठन से जुड़े विभिन्न दायित्वों में सक्रिय रहे हैं। समाजसेवा, जरूरतमंद लोगों की सहायता, जनसमस्याओं को सामने लाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता के माध्यम से उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और सेवा भावना को सिद्ध किया है। उनके इन्हीं कार्यों के आधार पर संगठन में उन्हें आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
इस क्रम में भाजपा नीति मंच के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष फतेहउद्दीन खान कादरी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेंद्रभाई जोशी के समर्थन एवं सहमति से श्रीरंजन भागवत रथ को युवा मोर्चा महाराष्ट्र की कमान सौंपी गई। संगठन का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से युवा मोर्चा को मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति पत्र के अनुसार उनका कार्यकाल 18 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2029 तक निर्धारित है। इस दौरान वे महाराष्ट्र में भाजपा गनीति मंच युवा मोर्चा के माध्यम से समाजसेवा, जनसहयोग और पार्टी सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठनात्मक रूप से सशक्त होगा तथा सेवा आधारित कार्यों को नई दिशा मिलेगी। श्रीरंजन भागवत रथ एलियन सेंस फ़िल्म्स कंपनी में पोस्ट प्रोडक्शन और फिल्मों में वीएफएक्स का काम लगभग तेईस वर्षों से करते आ रहे हैं। साथ ही वह जनसेवा और राजनीति से भी जुड़े हुए हैं।

भाजपा नीति मंच युवा मोर्चा में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी