logo

Awara Balam Bhojpuri Film Teaser Launched

logo
Awara Balam Bhojpuri Film Teaser Launched

भोजपुरी फ़िल्म “आवारा बलम ” का टीज़र हुआ लॉन्च।

पी .एन.जे. फिल्म्स  के बैनर तले, निर्माता निशिकांत झा और चंदन उपाध्याय के निर्देशन में बनाई गई भोजपुरी फ़िल्म “आवारा बलम” का  टीज़र वेब म्यूजिक द्वारा हालही में लॉन्च किया गया है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है।  इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता निशिकांत झा, लेखक निर्देशक चंदन उपाध्याय, फ़िल्म के सभी कलाकार काफी उत्साहित दिख रहे है। अरविंद अकेला (कल्लू) ने बताया की अब तक कि सबसे बड़ी  फ़िल्म “आवारा बलम है , निष्पाप प्रेम कहानी और एक नयी ताजगी भरी आवोहवा से भरपूर फ़िल्म “आवारा बलम” जल्द रिलीज़ होगी।

फ़िल्म “आवारा बलम” के कथा-पटकथा चंदन उपाध्याय की ही है जबकि संवाद राजेश पांडे के हैं। गीत प्यारेलाल यादव (कवि जी), श्याम देहाती, आज़ाद सिंह व सुमीत सिंह चंद्रवंशी के तथा संंगीत अविनाश झा घुंघरू का है। एक्शन हीरा यादव का तो नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी और सिनेमेटोग्राफी डी. के. शर्मा है ।  “आवारा बलम” के मुख्य कलाकार हैं — अरविंद अकेला  “कल्लू”, तनुश्री, प्रियंका पंडित, अवधेश मिश्रा, हीरा  यादव, देव सिंह, पप्पू यादव, समर्थ चतुर्वेदी, मातृ, धामा वर्मा, अनूप अरोड़ा, जस्सी, एस. सी. मिश्रा, संजीव मिश्र, महेश आचार्य, शकीला माजिद, शिवांगी शाही आदि। तो अब कल्र्लू की कलाकारी, तनुश्री की अदाकारी और प्रियंका के जलवे देखने के लिए थोड़ा इंतजार कीजिए। जबकी फ़िल्म की प्रचार -प्रसार पब्लिश मीडिया टीम(अखिलेश सिंह )हैं

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes