पवन सिंह की सइयां सुपरस्टार के दर्शक हुए दीवाने,
ट्रेंडिंग विडियो को टॉप #2 के साथ मिले 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह के स्टारडम का जलवा रुपहले से लेकर डीजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कायम है। उनके फैन्स की दीवानगी का आलम यह है उनकी फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। जब उनका स्टेज शो होता है तो वहां भी उनकी एक झलक पाने हेतु फैन्स की तादाद काफी ज्यादा होती है। इतना ही नहीं डीजिटल प्लेटफॉर्म यू ट्यूब पर भी जब उनके गानों के ऑडियो, वीडियो एवं पूरी फिल्म अपलोड की जाती है तो देखते ही देखते मिलियन व्यूज पार कर जाता है और ट्रेंडिंग वीडियो की टॉप लिस्ट में शामिल हो जाता है। इसी श्रृंखला में पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सईयां सुपरस्टार’ पूरी फिल्म ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। इस फिल्म का वीडियो यू ट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करने के साथ-साथ ट्रेडिंग में लगातार तीसरे दिन भी ट्रेंड कर रहा है। पहले दिन टॉप #2 , दूसरे दिन #3 और तीसरे दिन #5 स्थान पर ट्रेंड किया है। पूरी फिल्म का वीडियो लोकप्रिय म्यूजिक कम्पनी एंटर10 द्वारा रिलीज किया गया है। इस म्यूजिक ने फिल्म का ऑडियो, वीडियो व सैटेलाइट राइट्स लिया है।

उल्लेखनीय है श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘सईयां सुपरस्टार’ के निर्माता जाने माने फिल्म मेकर प्रेम राय हैं। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार ने किया है। लेखक धनंजय कुमार हैं। सह निर्माता नीरज शर्मा हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह नये लुक के साथ दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहे हैं। उनके साथ भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह की लकी जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। साथ ही युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू भी अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं। उनके साथ नवोदित शिखा चौधरी आकर्षक लुक में हैं। इस फिल्म में खलनायक संजय पांडेय और राज प्रेमी ने खलनायिकी का नया रूप प्रस्तुत किया है, जो दर्शकों को खूब रोमांचित कर रहा है।
भोजपुरी फिल्म ‘पपीहा’ का म्यूजिक वीडियो दिल्ली में हुआ लांच
भोजपुरी स्टार रूपेश आर बाबू की फिल्म ‘पपीहा’ का म्यूजिक वीडियो को दिल्ली में एक भव्य समारोह के दौरान म्यूजिक कंपनी वेब ने लांच कर दिया है, जिसके गीत काफी सुरीले और कर्णप्रिय हैं। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई जानी मानी लोग मौजूद रहे। सबों ने फिल्म की सफलता की कामना की और कहा कि यह गाना बेहद रोमांटिक है, जो खासकर युवा वर्ग के लोगों को काफी पसंद आयेगी। रूपेश आर बाबू अपनी इस नई म्यूजिक वीडियो को लेकर एक्साइटेड हैं। वे कहते हैं कि फिल्म ‘पपीहा’ एक साफ – सुथरी रोमांटिंक – पारिवारिक फिल्म है। इसके सभी गाने बहुत ही प्यारे हैं। इस गाने में लव और इमोशन को बखूबी प्रजेंट किया गया है। ऐसे गाने भोजपुरी इंडस्ट्री में कम सुनने को मिलते हैं।

बता दें कि रूपेश आर बाबू को भोजपुरी फिल्मों उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चंपारण वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा ‘चंपारण रत्न’ की उपाधि से पिछले दिनों सम्मानित किया जा चुका है। वे इन दिनों शॉर्ट फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। अभी हाल ही में उनकी ‘चाहत’ अलबम का गाना ‘तोह के चाहत रहिल बा हम हर खुशी लेके’ का ऑडियो वेब म्यूजिक ने अपने यू-टयूब चैनल पर रिलीज किया है। अब वे फिल्म ‘पपीहा’ लेकर आ रहे हैं, जिसका म्यूजिक वीडियो आज लांच किया गया। इस मौके पर रूपेश आर बाबू ने योगेश कुमार(बेव म्यूजिक), बी डी मिश्रा और हरि ओम तिवारी का विशेष आभार जताया और कहा कि उन्होंने इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सच कहूं तो उनके मार्गदर्शन से ही हमने एक बेहतरीन चीज बनाई है, जो अपने आप में अभूतपूर्व है। बता दें कि फिल्म ‘पपीहा’ के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।
गौरतलब है कि फिल्म ‘पपीहा’ गीतकार और संगीतकार अविनाश पांडेय हैं, जिनका दावा है कि इस फिल्म के गाने सीधे – सीधे लोगों के दिल को छू लेंगे। इसके बोल बेहद खूबसूरत और रूहानी हैं, जो इश्क करने वालों में सिहरन पैदा कर देगी। अभी अब वेलनटाइन डे का मौसम आने में कुछ ही समय बांकी है, ऐसे में ‘पपीहा’ सभी वर्ग के लोगों को पसंद आयेगी। खास कर युवाओं के लिए ये म्यूजिक वीडियो अमह होगा। इसके एच शंकर ‘हरी’ की मीठी आवाज में वी जी ऑडिया ने रिकॉर्ड किया गया
—————-SANJAY BHUSHAN PATIYALA
खेसारीलाल स्टारर फिल्म ‘दीवानापन’ का फर्स्ट लुक आउट
अंबे फिल्मस् के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘दीवानापन’ का फर्स्ट लुक आज मुंबई में आउट कर दिया गया है। इसमें फिल्म के हीरो सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और सिजलिंग काजल राघवानी काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। फर्स्ट लुक काफी आकर्षक है। साल 2018 में एक बार फिर से भोजपुरी स्क्रीन पर खेसारीलाल और काजल की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है। संजय कुमार गुप्ता प्रस्तुत रोमांटिक फिल्म ‘दीवानापन’ फरवरी में रिलीज होगी।
इस बारे में फिल्म के निर्माता संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि फिल्म ‘दीवानापन’ की कहानी कमाल की है और इसमें खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी ने जान डाल दी है। ये फिल्म के पोस्टर को देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है । काफी मेहनत से हमने ये फिल्म बनाई है। उन्होंने फिल्म ‘दीवानापन’ को पूरे परिवार के साथ आकर देखने की अपील की। वहीं, फिल्म के बारे में बात करते हुए खेसारीलाल यादव ने कहा कि वेलेंटाइन माह में भोजपुरिया दर्शकों के लिए मेरी तरफ से फिल्म ‘दीवानापन’ वेलेंटाइन गिफ्ट होगा। फिल्म काफी अच्छी है। इसके गाने मुझे काफी पसंद हैं, जो म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा के निर्देशन में तैयार गया है। उम्मीद करता हूं लोगों को भी पसंद आयेगी।
वहीं, अभिनेत्री काजल राघवानी ने कहा कि प्यार की नई परिभाषा लिखेगी फिल्म ‘दीवानापन’। खासकर यूथ को प्यार का सही मतलब इस फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म के जरिये आप भी अपने वेलेंटाइन को खास बनाइये। मैं फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। उम्मीद है दर्शकों को ये जरूर पसंद आयेगी। बता दें कि सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दीवानापन’ का ट्रेलर पहले वायरल हो गया, जिसे पिछले दिनों मुंबई में यशी म्यूजिक ने रिलीज किया था। इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर सूरज शाह ने बताया कि एक्शन और रोमांस वाली फिल्म ‘दीवानापन’ का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसलिए हमें उम्मीद है फिल्म को भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिलेगा।
फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। जबकि फिल्म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, संजय पांडेय, संजय महानंद, अमृता पांडेय, नीलम पांडेय, प्रदीप शर्मा, संतय वर्मा, अभय राय, जे.नीलम ,सवनिका बसोला, रोहित सिंह, अमित अंजन मुख्य भूमिका में हैं। गीत प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, श्याम देहाती और पवन पांडेय ने लिखी है। कहानी मनोज के. कुशवाहा की है। एक्शन हीरा यादव, डीओपी हितेश बेलदार, संकलन जितेंद्र सिंह जीतू, आर्ट राज जयसवाल, स्टिल्स शिवा और कोरियोग्राफी रिक्की गुप्ता व कानू मुखर्जी ने की है।
———SANJAY BHUSHAN PATIYALA(PRO)
आनंद मंदिर में धूम मचाने के बाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में ’द पावर ऑफ दहशत’
भोजपुरी फिल्म ’द पावर ऑफ दहशत’ 1 दिसंबर से आनंद मंदिर, वाराणसी में धूमधाम से प्रदर्शित की गई, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। आनंद मंदिर में दर्शकों की अपार भीड़ के साथ देखी गई यह फिल्म कल से उत्तर प्रदेश के कई सिनेमाघरों में धूम मचाने को वाली है। प्रेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के सह निर्माता तृप्ती इंटरटेनमेंट हैं। इस फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं, जो एक्शन फिल्म के लिए ही जाने जाते हैं। दहशत भी एक फुल एक्शन पैकेज फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आयी है। इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन के रूप में रूप में सत्येन्द्र कुमार सिंह सिनेप्रेमियों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। उनके साथ हॉट गर्ल प्रियंका पंडित की रोमांटिक जोड़ी सभी को खूब रोमांचित कर रही है।

फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार छोटे बाबा व दामोदर राव हैं तथा गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा व आजाद सिंह हैं। छायांकन डी के शर्मा, मारधाड़ बाजी, नृत्य अशोक-मयंक, संतोष कुमार, संकलन अजय संकलन, प्रोडक्शन शादाब सिद्दीकी का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रियंका पंडित, सत्येंद्र गिरी, ईंनू श्री, संजय पाण्डेय, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, सी. पी. भट्ट, साहिल शेख, नजर अब्बास, बबलू यादव, प्रेरणा सुषमा, विक्की बबुआ, प्रतिभा मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, इरफान, जावेद रहमान आदि हैं तथा मेहमान कलाकार संगीता तिवारी हैं। Ramchandra Yadav (PRO)
8 दिसंबर से साहिल खान की गैंग्स ऑफ़ सिवान मुंबई और गुजरात में होगी प्रदर्शित
कल 8 दिसंबर से बिहार में सफल प्रदर्शित होने के बाद सिनेस्टार साहिल खान स्टारर भोजपुरी फिल्म गैंग ऑफ सिवान मुंबई और गुजरात में प्रदर्शित की जायेगी। सारा इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित यह भोजपुरी फिल्म आज की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म समाज के रखवालों के भ्रष्टाचार और काले चेहरों को पर्दाफाश करती है। यूँ तो गैंगवार पर कई फिल्में बन चुकी हैं, मगर सच्ची घटनाओं पर सच्ची तस्वीरें शायद ही किसी निर्माता ने लाने की कोशिश की है। इस फिल्म में सिवान के गैंगवार को परदे पर उतारने की कोशिश की गई है।

निर्माता दिलशाद द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म गैंग ऑफ सिवान का निर्देशन युवा निर्देशक राजू चैहान ने की है। जिन्होंने फिल्म को बेहतरीन और दर्शनीय बनाया है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के नायक साहिल खान मसीहा के किरदार में हैं। ये अपने जोरदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। इनका साथ निभा रही हैं अदिति सिंह। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार विनय बिहारी, फणीन्द्र राव, विपिन बहार के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार राज सेन ने। छायांकन नन्दू सी चौधरी, नृत्य निर्देशन संजय कोरबे, मारधाड़ सिंह इज किंग, कला अखिलेश तथा संकलन नकुल के प्रसाद का है। मुख्य भूमिका में साहिल खान के साथ अदिति सिंह, सुनील दूबे, प्रिया शर्मा, कोमल ढिल्लन, माधुरी मिश्रा और एहसान खान हैं। Ramchandra Yadav (PRO)
जलपरी बन पानी में आग लगाने को तैयार हैं गुंजन पंत
आपने जल परियों की कहानी खूब पढ़ी, सुनी और देखी होगी। मगर भोजपुरी सिनेमा में पहली बार दर्शकों का जलपरियों से राब्ता होगा। खबर है कि इंडस्ट्री की सिजलिंग गर्ल गुंजन पंत फिल्म ‘गंगा की बेटी, एक जलपरी’ में जलपरी बन पानी में आग लगाने को तैयार हैं। फिल्म के कई सिक्वेंस अंडर वाटर शूट किये गए हैं, जिसमें गुंजन का काफी ग्लैमरस लुक देखने को मिलेगा। भोजपुरी दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र इस फिल्म में सिनेमेटोग्राफी भी होगा, क्योंकि पानी के अंदर एक मछली को फिल्माना आसान नहीं होता है। इस फिल्म की मेकिंग काफी उन्नत तकनीक से की गई है। फिल्म की शूटिंग अभी हाल ही खत्म हुई है, जो अब पोस्ट प्रोडक्शन के फेज में है। इसकी शूटिंग हजारीबाग और गुजरात में हुई है। माना जा रहा है कि फिल्म ‘गंगा की बेटी, एक जलपरी’ साल 2018 में रिलीज होगी।

बता दें कि फिल्म ‘गंगा की बेटी, एक जलपरी’ में पहली बार गुंजन अभिनेता राकेश मिश्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आयेंगी। इस बारे में उनका मानना है फिल्म में राकेश मिश्रा के साथ उनकी केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आयेगी, क्योंकि नयापन देखना किसे अच्छा नहीं लगता है। वहीं, गुंजन ने फिल्म की कहानी को अपने आप में अलग बताया। उनका मानना है कि यह फिल्म आम भोजपुरी फिल्मों से हटकर काफी अलग होने वाली है। इस कंसेप्ट पर आज तक भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में कोई फिल्म नहीं बनी है। फिल्म ‘गंगा की बेटी, एक जलपरी’ के निर्देशक कुमार विकल हैं और निर्माता अमित कुमार हैं, जबकि फिल्म के खूबसूरत गानों में कोरियोग्राफी प्रसून यादव ने किया है। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।
जल्द रिलीज होगा भोजपुरी फिल्म ”सुपरस्टार राधे रंगीला’’ का ट्रेलर
राधेश्याम के.आर.पी.फिल्म विजन और अरूण दुबे के श्रीसदगुरू एंटरटेमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ”सुपरस्टार राधे रंगीला’’ का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जायेगा। इसकी जानकारी फिल्म के डायरेक्टर रामजी पटेल ने दी । उन्होंने बताया कि फिल्म अभी फिल्म”सुपरस्टार राधे रंगीला’’ पोस्ट प्रोडक्शन के फेज में है, जो अब लगभग अंतिम चरण में है। इसके बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जायेगा। फिल्म ”सुपरस्टार राधे रंगीला’’ साल 2018 में सिनेमाघरों में होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी काफी इंटरटेनिंग है। यह लोगों को हंसायेगा भी और रूलायेगा भी। सच कहूं तो फिल्म की जर्नी काफी रोमांचक होने वाली है, जो लोगों को काफी पसंद आयेगी।

उन्होंने बताया कि फिल्म ”सुपरस्टार राधे रंगीला’’ में गाने बेहद खूबसूरत और सुरीले हैं। गाने में संगीत मशहूर संगीतकार मधुकर आनंद ने दिया है, तो समझ सकते हैं गाने कितने अच्छे होंगे। गाने के बोल प्यारे लाल, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। फिल्म में राकेश मिश्रा ,अमरीश सिंह ,संगीता तिवारी ,राधेश्याम,इनू श्री, आनंद मोहन पांडेय, इसराइल खान, सुनील दत्त पांडेय,अरूण दुबे,भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। साथ ही ग्लोरी मोहनता इसमें आइटम नंबर में नजर आएगी जो बेहद खूबसूरत है और लोगों को पसंद आयेगी। फिल्म में संगीता तिवारी का बहुत ही अहम् किरदार है जो अपने दर्शको को लटके झटके से मनोरंजन करेंगे ! फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात और मुंबई में की गई है !
वहीं, ”सुपरस्टार राधे रंगीला’’ के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। जिन्होंने बताया कि फिल्म के कैमरामैन साहिल अंसारी हैं। जबकि एक्शन परवेज खान, कोरियोग्राफी रिकी गुप्ता व संतोष सर्वदर्शी का है। फिल्म अच्छी बनी है और उम्मीद है कि लोगों को भी खूब पसंद आयेगी। ——-Sanjay Bhushan Patialaya(PRO)
1 दिसंबर से बिहार, झारखण्ड, मुंबई, गुजरात और नेपाल में पवन सिंह की ‘सईयां सुपरस्टार’ का होगा भव्य प्रदर्शन
श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व पावर स्टार पवन सिंह और भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सईयां सुपरस्टार’ 1 दिसंबर से बिहार, झारखण्ड, मुंबई, गुजरात और नेपाल के सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन की जायेगी। बिहार और झारखंड में इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर प्रवीण सिन्हा रिलीज कर रहे हैं। मेगा बजट की इस फिल्म के निर्माता जाने माने फिल्म मेकर प्रेम राय हैं। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार ने किया है। लेखक धनंजय कुमार हैं। इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन पवन सिंह नये लुक में दर्शकों को बहुत रोमांचित करने वाले हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब मनोरंजन करने वाली है। साथ ही अरविन्द अकेला कल्लू भी एक अलग अंदाज़ में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

नवोदित शिखा चौधरी इस फिल्म से सिनेजगत में पदार्पण कर रही हैं। यह फिल्म भरपूर एक्शन, ड्रामा और रोमांस वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले से ही दर्शकों के बीच बहुत सराहा जा रहा है। पवन सिंह कहते हैं कि बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनायी गयी है। यह फिल्म देखकर दर्शकों को बहुत आनंद आयेगा। फिल्म के निर्माता प्रेम राय ने कहा कि हमने दर्शकों के भरपूर मनोरंजन को ध्यान में रखकर फिल्म का निर्माण किया है। उम्मीद है कि दर्शक खूब आनंदित होंगे। फिल्म के निर्देशक अजय कुमार का कहना है कि फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी। फिल्म के सह निर्माता नीरज शर्मा हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। गीत मनोज मतलबी, आर आर पंकज, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखे हैं जबकि संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। छायांकन फिरोज खान, नृत्य निर्देशन रामदेवन, मारधाड़ बाजीराव का है। कला अंजनी तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर राकेश सिंह हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।



फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चौधरी, संजय पाण्डेय, राज प्रेमी, संजय यादव, कृष्णा कुमार, बृजेश त्रिपाठी, मनीष चतुर्वेदी, संजय वर्मा, अभय राय, सलिल सुधाकर, सकीला मजीद, इला पांडेय, धामा वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुधाकर मिश्रा, रश्मि शर्मा, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे, कमलाकांत मिश्रा, जफर खान, एच.एस. द्विवेदी, रागिनी राय, सोनी पटेल, शिवेश तिवारी, राकेश सिंह, मोनू आदित्य सिंह, सोनी झा, माही तिवारी, तमन्ना सिंह, सपना श्रीवास्तव आदि हैं।
————–Ramchandra Yadav / Sarvesh Kashyap
29 दिसंबर को पूरे बिहार में रिलीज होगी भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू
मितवा प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू को 29 दिसंबर से पूरे बिहार और झारखंड में भव्य प्रदर्शन किया जायेगा। फिल्म वितरण कंपनी सरगम फिल्म्स इस फिल्म को रिलीज कर रही है। सेंसर बोर्ड द्वारा ‘यू ए’ सर्टिफिकेट से प्रमाणित इस फिल्म की कहानी, गाने, ऐक्शन, मेकिंग, किसी भी पार्ट के बारे में कहें तो वाकई लाजवाब है। तकनीकी तौर पर ये फिल्म बहुत ही मजबूत है और भोजपुरी संस्कृति को समेटे हुए है। जो लोग कहते हैं कि भोजपुरी फिल्में अच्छी नहीं बनती हैं, उन्हें यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। यह फिल्म देखकर लोगों की भोजपुरी सिनेमा के प्रति नजरिया जरूर बदलेगी। इस फिल्म के निर्माता – धर्मेन्द्र मौर्य, सहनिर्माता – राम आशीष चैहान व असरफ अली हैं।

भोजपुरी फिल्म भईल तोहरा से प्यार आई लव यू का कुशल निर्देशन किया है मरहूम निर्देशक – शाद कुमार ने, जिन्होंने एक उम्दा फिल्म बनाकर समाज को नयी दिशा देने का सार्थक प्रयास किया था। फिल्म के लेखक एवं गीतकार – बब्लू हैं। संगीतकार – मंगेश राउल व पाल कानपुरी हैं, जिन्होंने गीत संगीत पर विशेष रूप से काम किया गया है और फूहड़ता व अश्लीलता से दूर रखा है। सभी गाने मधुर हैं, साथ ही सबसे बड़ी बात ये है कि कहानी के आवश्यकता अनुसार गीत रखा गया । फिल्म के नायक विनय आनंद और नायिका गुंजन पन्त रोमांटिक जोड़ी में हैं। सिनेस्टार विनय आनंद इस फिल्म में नये लुक में दिखेंगे। वे अपने अलग अंदाज में अभिनय व नृत्य से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करेंगे। साथ ही भोजपुरी क्वीन गुंजन पन्त अपनी मोहक अदाकारी से सभी मन मोह लेंगी। बाकि सभी कलाकार भी अपने कामों में दक्ष हैं और अपने दमदार अभिनय से अपने पात्र को जीवित कर दिए हैं। तकनिकी के आधार पर ये फिल्म बड़ी मजबूत हैं। फिल्म में छायांकन – गौरांग साह, संकलन – गोविन्द दूबे का है। मुख्य कलाकार – विनय आनंद, गुंजन पंत, राजीव दिनकर, सिमरन कौर, समर्थ चतुर्वेदी, श्रावणी गोस्वामी, आनंद मोहन, कंचन अवस्थी, देव मल्होत्रा, मेहनाज श्राफ,पंकज विश्वकर्मा, अभिलाषा प्रसाद, पंकज प्रकाश, मंजू सिन्हा, सीमा सिंह, राकेश मिश्रा, मुरली लालवानी, बाल गोविन्द बंजारा, फारिया, फरहान, शबनम, अश्फिया इत्यादि हैं। ——— Ramchandra Yadav (PRO)
अब भोजपुरी में शुरू हुई “ईमान धरम”
भोजपुरी फ़िल्म में जगत में अब पारंपरिक टाईटल को छोड़कर निर्माता ने अब हिंदी फिल्मो के टाईटल की ओर रुझावन हुआ।उसी दौर में निर्देशक साहिल सन्नी और निर्माता सत्येन्द्र तिवारी व सह निर्माता अनिल यादव भोजपुरी पर्दे पर फ़िल्म”ईमान धरम”लेकर आ रहे है।वीते बाल दिवस के शुभ अवसर पर इस फ़िल्म का भव्य मुहूर्त सीतामढ़ी बिहार के प्रसिद्ध होटल में किया ।निर्देशक साहिल सन्नी के अनुसार फ़िल्म पूरी तरह से परिवारिक ड्रामा है,जिससे हर वर्ग के दर्शक देख सकते है इसमे अश्लीलता का कोई नाम निशान तक नही होगी ।क्योकी फ़िल्म के कॉन्सेप्ट काफी अच्छे लिखे गये है ।


फिल्म के मुख्य भूमिका सुरसंग्राम के बिजेता आलोक कुमार, प्रियंका महाराज,गोपाल राय व अन्य है।फ़िल्म की शूटिंग नये साल में प्रारंभ होगी।यही नही फ़िल्म के लेखक ,गीत संगीत विनय बिहारी का जो अपने गीत को लेके हमेशा चर्चा में रहते है।फ़िल्म आयुष मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है।जिसके प्रचारक सोनू निगम है।बताते चालू की इस फ़िल्म के निर्देशक साहिल सन्नी ने पहले भी कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके है जिसमे ई कईसन बिदाई,साली बड़ी सताबेली,निगाहे नागिन की और पाक के कहनी पर केंद्रित फ़िल्म इलाहाबाद से इस्लामाबाद शामिल है। ———Akhlesh Singh (PRO)