इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में नंबर 1 पर पुष्पा फिल्म का श्रीवल्ली, नंबर 2 और 3 पर ओ आथिया, 4 पर सम्मी जैसे गाने के बीच में भोजपुरी इंडस्ट्री के भी गानों ने इस चार्ट बास्टर में अपनी जगह में वृद्धि करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। जहाँ पिछले सप्ताह ‘राजा जी खून कई द’ 15वे नंबर पर था, वही इस सप्ताह इस सांग ने चार पायदान की बढ़त बढ़ाते हुए ये 11वे नंबर पर आ गया है। वही इसी के साथ ‘रेलिया रे’ सांग भी छलांग लगते हुए 25वे स्थान से 15वे स्थान पर आ गया हैं। इन दोनों ही सांग में एक खास बात है कि दोनों ही गानों को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया है और दोनों ही गानों को भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने गाया हैं। जहाँ ‘राजा जी खून कई द’ में ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी ने अपनी परफॉर्मस से चार चांद लगा दिके हैं, तो वही ‘रेलिया रे’ में अभिनेत्री श्वेता महारा नजर आई हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज ‘राजा जी खून कई द’ 37 मिलियन और 3 लाख 5 हजार लाइक वही, ‘रेलिया रे’ को 23 मिलियन और 2 लाख 31 हजार से ज्यादा लाइक हासिल कर चुके हैं।
इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकार कुमार ने कहा कि हमारी कंपनी से रिलीज शिल्पी राज के गाने ‘राजा जी खून कई द’ और ‘रेलिया रे’ ने इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में अपनी जगह बनाई है। इससे ये पता चलता हैं कि हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री अब बॉलीवुड सांग्स को भी टक्कर दे रही हैं। कंपनी से रिलीज हुई सांग ने म्यूजिक चार्ट बास्टर में पहुंचने पर मैं सभी बधाई देता हूँ। दोनों ही गाने जबर्दस्त परफॉर्म कर रहे हैं।
इस सफलता पर शिल्पी राज ने कहा कि मैं सभी ऑडियंस की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस सांग को टॉप म्यूजिक वीडियोज के बीच में पहुंचाया हैं। और ये साबित कर दिया कि हम भोजपुरिया सिंगर भी किसी से कम नहीं हैं। बॉलीवुड सांग के बीच में मेरे सांग्स का होना भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए भी एक सकारात्मक खबर है। अब हम और भी ज्यादा मेहनत करेंगे। जिससे इसी तरह हम दुनिया की नजरों में अपनी जगह बना पाए।
इंडिया टॉप म्यूजिक चार्ट में 11वे नंबर पर शिल्पी राज और नीलम गिरी का ‘राजा जी खून कई द’, वही श्वेता महारा का ‘रेलिया रे’ ने 15 स्थान पर बनाई जगह
भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह जब अपने फैन्स के लिए एक धमाकेदार गीत लेकर आए रंगबाज लवरवा तो यूटयूब पर गर्दा उड़ गया है। यह गाना 27 नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है और अब तक इसे 2 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। इस गाने में ऎक्ट्रेस मेघा शाह कलरफ़ुल कॉस्ट्यूम में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्हें इस गाने में आकर्षक रूप से दिखाया गया है। गुंजन सिंह का ये नया गीत सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसमें जबरदस्त डांस और रोमांस का तड़का है।
यह गाना गुंजन सिंह ने विशेष शैली में गाया है। गुंजन सिंह भोजपुरी के मोस्ट फेमस सिंगर्स में गिने जाते हैं। इनके गानों को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। सोशल मीडिया पर भी इनके फैंस की संख्या लाखों में है। इनका यह नया गाना भी खूब लाइक शेयर किया जा रहा है और ट्रेंडिंग लिस्ट में चल रहा है।
गुंजन सिंह भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने गाने का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि मेरा यह लेटेस्ट गीत ट्रेंड कर रहा है। यह मेरा एक खास सांग है, जो 2 मिलियन व्यूज भी क्रॉस कर गया है। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद।”
सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इस गाने पर खूब अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं।
वास्तव में गाने का पुरा वीडियो देखकर आप का दिल खुश हो जाएगा। जिस तरह इस का वीडियो को फ़िल्माया गया है वो दर्शनीय है। गुंजन सिंह का यह सांग एक अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसमें ऎक्ट्रेस मेघा शाह बेहद ब्यूटिफुल और प्यारी दिख रही हैं।
गाने के खूबसूरत लिरिक्स को मनीष रोहतासी ने लिखा है संगीत दिया है आर्या शर्मा ने। डायरेक्टर टीम संजू, कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा, डीओपी योगेश सिंह, एडिटर आर निंजा (रोहन राउत) हैं। प्रोडक्शन निशांत सिंह का है।
Gunjan Singh’s new sizzling song Rangbaaz Loverva is trending on YouTube got 2 million views
भोजपुरी फिल्म गुंडा से सुर्खियों में आये राइजिंग स्टार विनोद यादव इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जी हां! अभी हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बेहतरीन लोकेशन पर भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ की शूटिंग पूरी की है। और अब विनोद यादव एक और भोजपुरी फिल्म ‘कर्मपुत्र’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद और बस्ती में पूरी कर लिया है। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी नायिका सुदीक्षा झा हैं।
अन्नी फिल्म्स के बैनर तले सह निर्माता साक्षी यादव की फिल्म ‘कर्मपुत्र’ में विनोद यादव भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय और सुशील सिंह के साथ दो-दो हाथ करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स के सीन की शूटिंग में हाड़ कपा देने वाली ठंड के माहौल में खूब एक्शन व मारपीट करते हुए नजर आए हैं, वह भी सुशील सिंह और संजय पांडेय के साथ। क्लाइमेक्स की शूटिंग के समय विनोद यादव के एक्टिंग और फाइट को देखकर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। अपनी प्रशंसा सुनकर विनोद यादव फूले नहीं समा रहे हैं और सबको धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि जो सब लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं। यह मेरे लिए दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद है। इस तारीफ का श्रेय मैं हमारे सीनियर को देना चाहूंगा। जो मेरा हौसला बढ़ाते हैं, जो मुझे सिखाते हैं और मैं सीखने की कोशिश करता हूं। अपने गांव में कर्मपुत्र कई शूटिंग करके मुझे बहुत मजा आया है।इसके लिए कर्मपुत्र की पूरी टीम का धन्यवाद।
फ़िल्म के निर्देशक इकबाल बख़्श ने बताया कि यह एक धमाकेदार फ़िल्म है। इसकी कहानी हरीश पटेल ने लिखी है, जिसकी परिकल्पना को हम पर्दे पर उतार रहे हैं। फिल्म में आपको कई रोमांचित कर देने वाले दृश्य देखने को मिलने वाले हैं। क्योंकि कर्मपुत्र एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों मंत्रमुग्ध कर देगी। कर्मपुत्र की सह निर्माता साक्षी यादव हैं। फिल्म में विनोद यादव, सुदीक्षा झा, संजय पांडेय, सुशील सिंह, सोनू पांडेय सहित कई कलाकार हैं।
वहीं संजय पांडेय ने अभिनेता विनोद यादव की जमकर तारीफ की और कहा कि मैं पहली बार विनोद यादव के साथ काम कर रहा हूँ। इनके साथ काम करके ऐसा नहीं लगा मुझे की हम पहली बार काम कर रहे हैं। बल्कि ऐसा लगा कि हम कई बार काम कर चुके हैं। इनकी डायलॉग डिलेवरी कमाल की हैं। विनोद बहुत ही उन्दा अभिनेता है ये भोजपुरी इंडस्ट्री के भविष्य हैं।
Actor Vinod Yadav and Sanjay Pandey clashed in the bitter cold shooting of Karmaputra completed
भोजपुरी फिल्मों के डायनामिक एक्टर सत्येन्द्र सिंह राजपूत अब जल्द ही एबी ग्रुप और एआरजे फिल्म्स की 11 फिल्मों में हीरो के रूप में काम करते नजर आएंगे। उनकी हीरोइन तृषा खान होंगी। बताया जा रहा है कि यह हर जॉनर की तथा हिंदी और भोजपुरी दोनों भाषाओं की फिल्में होंगी, जिसको लेकर सत्येन्द्र सिंह राजपूत बेहद उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि एबी ग्रुप और एआरजे फिल्म्स का 11 फिल्मों का एग्रीमेंट हुआ है और 2 साल के अंदर यह 11 फिल्मे बनेंगी। इन फिल्मों में हिंदी और भोजपुरी दोनों फिल्मे होंगी। एबी ग्रुप के ओनर डॉ. अभय बंसल और एआरजे फिल्म्स ने अभिनेता सत्येन्द्र सिंह राजपूत को साइन किया है।
अभिनेता सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि मैं एबी ग्रुप और एआरजे फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही 11 फिल्मों में काम करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूँ। यह फिल्मे भव्य रूप से बनेंगी जिनमे मनोरजंन के साथ दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने को भी मिलेगा। फिलहाल प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। जल्द ही हम फ्लोर पर जाने की तैयारी करेंगे।
गौरतलब है कि सत्येन्द्र सिंह राजपूत जल्द ही करोड़ों दिलों की धड़कन चुलबुली अदाकारा निधि झा के साथ भोजपुरी फिल्म “भूचाल” लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं।
Dynamic actor Satyendra Singh Rajput signs 11 films of AB Group and ARJ Films
कहा जाता है कि सिनेमा समाज का आईना होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर आईना फिल्म इंटरटेनमेंट बैनर के तले महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म “जननी तेरी कहानी” का शुभ मुहूर्त धूमधाम से वाराणसी में किया गया। श्री गणेश जी की पूजा, अर्चना करके फिल्म का मुहूर्त किया गया। उक्त अवसर पर फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं बहुत सी दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने समाज को आईना दिखाने व समाज को जागरूक करने की पहल पर काफी सराहना की और फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि यह फिल्म समाज को जागरूक करने हेतु बनाई जा रही है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें संदेश भी दिया जाएगा। यह फ़िल्म समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तथा इतने अत्याचार को सहते हुए महिलाओं का समाज को बनाने में योगदान को लेकर बनाई जा रही है।
इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विभिन्न लोकेशन पर किया जाएगा, जोकि फिल्म की कहानी के अनुसार फिल्म की शूटिंग के स्थल तय किया जाएगा।
फिल्म के निर्माता सुमित स्वामी हैं। लेखक – निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती हैं। सह निर्माता आशीष कुमार व रविन्द्र सिंह हैं। फिल्म का छायांकन प्रमोद पांडेय करेंगे। संगीतकार शिशिर पांडेय, शिवा तिवारी, दीपक दिलकश हैं। गीतकार विनय बिहारी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, सोनू शर्मा हैं। संकलन कृष्ण मुरारी यादव, नृत्य संजय सुमन, राजू राय, रिक्की जैस, कला बाबा बजनिया, सुजीत सावंत का है। प्रोडक्शन मैनेजर विकास श्रीवास्तव, सह निर्देशक जख्मी साजन राज, डिज़ाइनर प्रशांत हैं। पोस्ट प्रोडक्शन प्रियंका वीडियो करेंगे। मुख्य कलाकार विनय आनन्द, रानी चटर्जी, अयाज खान, लोटा तिवारी, सुमित स्वामी, संजू सोलंकी, राजू रजिया, ठाकुर हर्षित सिंह, रोमी सिंह, खुशबू राय, सनाया मल्होत्रा आदि हैं।
आईना फिल्म इंटरटेनमेंट की महिला प्रधान भोजपुरी फ़िल्म जननी तेरी कहानी का मुहूर्त संपन्न
ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव, बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ एक्ट्रेस सोनिका गौड़ा स्टारर फिल्म “अंदाज” का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू वाराणसी में
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के शानदार होटल मुलाकात में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म अंदाज का भव्य मुहूर्त किया गया। बिग बॉस फेम अर्शी खान, साउथ ऎक्ट्रेस सोनिका गौड़ा इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में ख़ेसारी लाल यादव का लुक और किरदार एकदम अलग होने वाला है। जिस तरह हिंदी फिल्म अंदाज में अक्षय कुमार के अपोज़िट 2 हीरोइन प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता थीं, इस भोजपुरी अंदाज में भी ख़ेसारी लाल यादव के साथ दो हीरोइन नजर आने वाली है। लेकिन इस फिल्म की कथा-पटकथा बिल्कुल अलग है।
कमला फिल्म्स क्रियेशन्स प्रस्तुत व लोकेश मिश्रा कृत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म अंदाज के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं, जबकि निर्देशन की बागडोर सुपरहिट फिल्म देने वाले टैलेंटेड निर्देशक सुजीत कुमार सिंह संभाल रहे हैं।
भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही फ़िल्म अंदाज के भव्य मुहूर्त के शुभ अवसर पर खेसारी लाल यादव के हाथों आए हुए सभी अतिथियों एवं फिल्म की पूरी यूनिट को स्मृति चिन्ह देकर, साल और पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया गया। फ़िल्म के मुहूर्त के समय मंच संचालन का कुशल नेतृत्व पॉपुलर एंकर रवि रंजन ने किया।
फिल्म के मुहूर्त के इस शुभ बेला पर मुख्य अतिथि के रुप में सुरेन्द्र नारायण सिंह (भाजपा विधायक, रोहनिया), राजेन्द्र सिंह (पूर्व संगठन महामंत्री, झारखंड, भाजपा), आनंद साहू (भाजपा नेता), हुलास पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष संसदीय बोर्ड लोजपा, बिहार, सह पूर्व विधान परिषद सदस्य), राजेश गुप्ता (राजद विधायक, सासाराम), देव त्यागी (एनआरआई लंदन) उपस्थित थे। भव्य मुहूर्त के बाद फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।
कई हिट फिल्मों के कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह इसको डायरेक्ट कर रहे हैं। कमला फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही निर्माता लोकेश मिश्रा की फिल्म अंदाज के सह निर्माता राम कोमल सिंह यादव हैं। लेखक वीरू ठाकुर, डीओपी आर आर प्रिंस और एडिटर दीपक जऊल हैं। प्रचारक आरआरजे मीडिया है। मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, अर्शी खान, सोनिका गौड़ा, बृजेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, जे नीलम, नीलम पांडेय, रवि रंजन, अभिषेक पांडेय गोलू, निशा तिवारी और बाल कलाकार आर्यन बाबू हैं।
आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की एक लहर लाने के मकसद से लोकेश मिश्रा अलग किस्म की कहानियों पर फ़िल्म निर्माण शुरू किया है। उनके बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ”राजा डोली लेके आजा” का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर हो रहा है जिसमे जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ हीरो, आम्रपाली दूबे और श्रुति राव हेरोईन हैं। इस तरह से अंदाज इस बैनर की दूसरी फिल्म है। एक बार फिर निर्देशक सुजीत कुमार सिंह और निर्माता लोकेश मिश्रा एक बेहतरीन सिनेमा बनाने जा रहे हैं।
फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर ख़ेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरी नई फिल्म “अंदाज” का शुभ मुहूर्त बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी की पावन धरती में हुआ। इस फ़िल्म मेरा किरदार मेरी सभी फिल्मो से काफी अलग है। दर्शको को इस फ़िल्म में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। इसका टाईटल बड़ा जबदरस्त है तो फ़िल्म की स्टोरी भी काफी अच्छी है।
फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि ख़ेसारी जी इस फ़िल्म में रोमांटिक किरदार में नज़र आयेंगे। फ़िल्म में खेसारी लाल यादव और अर्शी खान के साथ सोनिका गौड़ा की तिकड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन करने वाली है, मुझे उम्मीद है की यह तिकड़ी पर्दे पर धमाल माचायेगी।
निर्माता लोकेश मिश्रा ने बताया कि अंदाज मेरे लिए एक यूनिक सब्जेक्ट और ड्रीम प्रोजेक्ट है। मुझे उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शको को बेहद पसंद आयेगी।
विगत कई वर्षो से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के लिए ये वर्ष बहुत खास साबित हुआ है। इस वर्ष का बेहद खास होना भी लाजमी है क्योंकि कंपनी को भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा आयोजित समारोह में सम्मान तो मिलता ही है, लेकिन इस वर्ष वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया गया है। रत्नाकर कुमार को महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा डॉ राजेन्द्र प्रसाद जयंती के अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान रत्नाकर कुमार को उनके भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में अच्छे गीत-संगीत पेश करने के तौर पर दिया गया है। भोजपुरी फिल्म उघोग जगत में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एक प्रतिष्ठित नाम है। कंपनी द्वारा साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ साथ पारिवारिक फिल्मों का भी निर्माण किया जा रहा है। जो भोजपुरी इंडस्ट्री की दिशा और दशा बदलने का काम कर रही है। अभी पिछले दिनों ही सबरंग अवार्डस 2021 में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स को विभिन्न कैटेगरियों में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमें महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसके लिए मैं राज्यपाल महोदय का तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।
इस प्रकार के सम्मान मिलने से हमें और भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है। हम आगे भी साफ-सुथरे गीत-संगीत के साथ परिवारिक फिल्मों का भी निर्माण करते रहेंगे।
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के विगत 15 दिनों से भोजपुरी फिल्म गोबर धन की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के बाँसी गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों में कर रहे हैं। इतने बड़े सुपरस्टार का पहली बार वहाँ पर शूटिंग करने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर फिल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर संभाल रहे हैं। केंद्रीय भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ एक ऐसे किरदार को जीवन्त कर रहे हैं जो गाँव का भोला-भाला बेरोजगार नवयुवक है। किन्तु एक समय में ऐसा कुछ कर गुजरता है कि जिला जवार सहित पूरे प्रदेश के लोग भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। फ़िल्म “गोबर धन” में दिनेशलाल यादव निरहुआ और मेघाश्री की जोड़ी दिखाई देंगी। खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी इस फ़िल्म, इसकी कहानी और अपने अलग से किरदार के लिए काफी उत्साहित हैं।
उल्लेखनीय है कि जेआर प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता जयंत घोष, प्रवीण कुमार कलीम खान हैं। बता दें कि प्रवीण कुमार बिहार, झारखंड के जाने माने फिल्म वितरक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया है और इस फ़िल्म से प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू कर रहे हैं। फ़िल्म के लेखक अरबिंद तिवारी ने जानदार स्क्रीनप्ले और चुटीले संवाद लिखे हैं, जबकि डीओपी सरफराज आर खान दृश्यों को बेहतरीन ढंग से कैमरे में कैद कर रहे हैं। संगीतकार छोटे बाबा ने फ़िल्म के कर्णप्रिय मधुर गीत कम्पोज़ किए हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मुख्य सहायक निर्देशक राम वृक्ष गोंड, कला महेंद्र सिंह, ड्रेस डिजाइनर गुरजीत कौर, मेकअप गुड्डू शेख, स्टील खालिद रहमान, कैमरा अजय त्रिपाठी, लाइट जय अम्बे इंटरप्राइजेज, प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा हैं। लोकल प्रोडक्शन कन्ट्रोलर पंकज यादव हैं। प्रचार प्रसार आरआरजे मीडिया कर रही है।
फ़िल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, मेघाश्री, किरण यादव, अनूप अरोड़ा, प्रेम दूबे, राम नरेश, रत्नेश बरनवाल, रूपा सिंह, संजना सिंह, सनी शर्मा, ऊदल यादव, बंधु खन्ना आदि हैं।
निरहुआ की मस्ती अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ प्रयागराज की सड़क पर
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ प्रयागराज की सड़क पर बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह, श्रुति राव के साथ मस्ती करते और झूमते नाचते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में निरहुआ येलो कलर के टी-शर्ट, ब्लू जीन्स और रेड कलर के शूज़ में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। उनकी बांहों में अक्षरा और श्रुति राव हैं और उनके साथ एनर्जी से भरपुर डांस कर रहे हैं। लाल रंग के शार्ट ड्रेस में श्रुति राव हॉट लग रही हैं वहीं ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में अक्षरा काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।
हमने जब इस वायरल वीडियो का पता किया तो पता चला कि यह वीडियो दरअसल निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव स्टारर फ़िल्म सबका बाप अंगूठा छाप की शूटिंग के दौरान लिया गया है। जहां तीनों सितारे फ़िल्म के एक डांस नम्बर के लिए रिहर्सल कर रहे थे। फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा ने सेट से यह वीडियो लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम में शेयर कर दिया और इस तरह यह वायरल हो गया।
https://www.instagram.com/p/CWetZEOogCL/?utm_medium=copy_link
आपको बता दें कि इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ निर्माता प्रदीप के शर्मा की फ़िल्म सबका बाप अंगूठा छाप” की शूटिंग प्रयागराज में कर रहे हैं। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव, संजय पाण्डेय, संजय महानंद, पद्म सिंह सहित कई कलाकार हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे है।
फिल्म एक अनपढ़ युवा की कहानी है। फिल्म एक्शन रोमांस और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म में कई ऐसे सीन देखने को मिलेंगे जो दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देंगे।
फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने कहा कि फिल्म का काम जोरो शोरो से शुरू है। दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव फिल्म के लिए जोरो शोरो से पसीना बहा रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को बहुत कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। इसलिए हम रात दिन मेहनत करके अपने भोजपुरिया को कुछ अच्छा परोसने वाली है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ का किरदार सबको आश्चर्य चकित कर देने वाला है।
आपको बता दें कि निर्माता प्रदीप के शर्मा की इस फ़िल्म की सह-निर्मात्री अनिता शर्मा और पदम् सिंह हैं। इस फिल्म को पराग पाटिल डायरेक्ट कर रहे हैं।
मस्ती के मूड में दिखे निरहुआ, अक्षरा सिंह, श्रुति राव प्रयागराज की सड़क पर, वायरल हुआ वीडियो
खेसारी लाल यादव से आशिकी कर बैठीं श्रुति राव, छठ पूजा पर मचाएंगी धमाल
भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ चार्मिंग गर्ल श्रुति राव सुपर हिट फिल्म लिट्टी चोखा से भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने के बाद अब खेसारी लाल यादव से आशिकी कर बैठीं हैं खूबसूरत अदाकारा श्रुति राव। दरअसल श्रुति राव खेसारी लाल के साथ फिल्म आशिकी में नजर आएंगी। यह फ़िल्म छठ पूजा पर रिलीज होने जा रही है जिसका ट्रेलर इन दिनों यूटयूब पर धमाल मचाए हुए है। ट्रेलर में श्रुति राव खेसारी लाल यादव के प्यार की दीवानी नजर आती हैं मगर कहानी में मोड़ ऐसा आता है कि आम्रपाली दुबे उनका प्यार उड़ा ले जाती हैं।
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन अम्रपाली दुबे की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई देगी। ऐसे में इन्हें साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में जहां प्यार-मोहब्बत देखने के लिए मिल रहा है साथ ही इसमें समाज के कड़वे सच का भी आइना दिखाया गया है। उनके बीच की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। श्रुति राव बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और उनकी जोड़ी खेसारी लाल के साथ देखने लायक है।
भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि खेसारी लाल एक ब्राह्मण परिवार से सम्बन्ध रखते हैं और उनकी प्रेमिका श्रुति राव हैं। आम्रपाली दूबे एक निचली जाति से संबंध रखती हैं। फिल्म का टर्निंग प्वॉइंट यह है कि हीरो जाति-पांति, छुआ-छूत से ऊपर उठकर समाज में सबको एक समान का दर्जा दिलाने की अगुआई करता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन, रोमांस और एक्टर का बॉलीवुड वाला स्टाइल देखने के लिए मिलता है। ट्रेलर काफी बेहतरीन है। ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। लोग छठ पूजा पर फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सुलझे हुए फ़िल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा द्वारा निर्मित की गई फिल्म आशिकी के निर्देशक पराग पाटिल हैं, जो कि कई हिट्स दे चुके हैं। इस फिल्म की सह निर्मात्री अनीता शर्मा व सह निर्माता पदम सिंह हैं। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हुआ है, जिन्होंने ‘डमरू’, राज तिलक, ‘लिट्टी चोखा’ जैसी सफल फिल्में दी है और फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ निर्माणाधीन है और अगली फिल्म ‘विधाता’ जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।
गौरतलब है कि एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, श्रुति राव और कुणाल सिंह की फिल्म ‘आशिकी’ का निर्माण किया गया है। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं, निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। कथा खेसारी लाल यादव ने लिखी है, मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। संगीत ओम झा व आर्या शर्मा का है, गीत स्वर्गीय श्याम देहाती व विजय चौहान ने लिखा है। म्यूजिक कंपनी आरडीसी ने फ़िल्म का राईट लिया है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।
फ़िल्म आशिकी में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ श्रुति राव, महानायक कुणाल सिंह, पदम सिंह, प्रकाश जैस, सुबोध सेठ, पप्पू यादव, बीना पांडेय सहित कई मंझे हुए कलाकार हैं।