भोजपुरी फिल्मो की जिद्दी गर्ल प्रियंका महाराज ने सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर जम कर ठुमका लगाया । आतंकवादी के प्रोमोशन के लिए बिहार गए खेसारी लाल यादव ने पटना के एक होटल में अपना जन्मदिन मनाया । अभिनेत्री प्रियंका महाराज भी होली पर अपने घर पटना में ही मौजूद थी । जन्मदिन समारोह में जम कर नाच गाना हुआ ।
प्रियंका महाराज ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो अपलोड किया है जिसमे वह खेसारी लाल के सुपर हिट गाना सैयां अरब गइले ना पर जम कर ठुमका लगाते दिख रही है । जन्मदिन समारोह में फिल्म व राजनितिक जगत की कई हस्तियां मौजूद थे । प्रियंका ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खेसारी लाल यादव एक संपूर्ण अभिनेता है । उनके साथ फिल्म में काम करने का मौका तो नहीं मिला पर कुछ पल के लिए स्टेज शेयर करना भी यादगार रहा ।
भोजपुरी फिल्मो की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा के अंदाज़ का जादू इन दिनों दर्शको के सर पर चढ़ कर बोल रहा है । पिछले शुक्रवार को बिहार में रिलीज़ हुई और इस शुक्रवार को मुंबई गुजरात में रिलीज़ हो रही शुभी शर्मा की आतंकवादी दर्शको को बहुत पसंद आ रही है । सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ शुभी शर्मा की जोड़ी को दर्शको ने हाथों हाथ लिया है । आतंकवादी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है साथ ही फिल्म के हर किरदार के हर दृश्य पर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो रहे हैं । आतंकवादी के रोमांटिक दृश्य हो या एक्शन दोनों में ही खेसारी – शुभी की जोड़ी ने जान डाल दिया है । निर्देशक एम आई राज ने हर दृश्य को करीने से पेश किया है । उल्लेखनीय है कि श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले बनी आतंकवादी के निर्माता हैं प्रेम राय जबकि कार्यकारी निर्माता हैं निशांत सिंह । आतंकवादी में बॉलीवुड के जाने माने खलनायक रंजीत पाकिस्तानी की भूमिका में नज़र आ रहे हैं ।
फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में बालकलाकार श्रेयस राय, मनोज टाईगर, गोपाल राय, अवधेश मिश्रा , करण पांडे, अनूप अरोड़ा, जय सिंह, प्रिया सिंह,लोटा तिवारी, अभय राय ,जसवीर सिंह जस्सी जैसे नामी गिरामी अभिनेता है । आतंकवादी के संगीतकार हैं मधुकर आनंद , जिन्होंने हर गानों को मनोरंजन की चाशनी में भिगो कर पेश किया है जो भोजपुरी संगीत के दीवानों को बहुत पसंद आ रहा है । फिल्म के गीतकार हैं प्यारेलाल कवि और आज़ाद सिंह । उल्लेखनीय है कि एंटर 10 म्यूजिक ने इस फिल्म के गानों को जन जन तक पहुचाने के लिए भोजपुरी के नंबर 1 चैनल भोजपुरी सिनेमा , दंगल और एंटर 10 पर जम कर प्रोमोशन कर रही है जिसका फायदा भी हो रहा है ।
भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन के लिए वह पल अद्भुत था जब करिश्माई व्यक्तित्व के मालिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में उनका नाम लेकर पुकारा और उनकी पीठ थप थपाने के बाद एक मिनट तक उनके हाथों को थामे रखा । रवि किशन ने बताया कि कुछ ही मिनटों का वह पल उनके जीवन के अनमोल पलो में से एक बन गया । उन्होंने बताया कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वे पूर्वांचल में चुनाव प्रचार में जुट गए थे । दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी के साथ में कुछ रैलियों के अलावा लगभग दो दर्जन उम्मीदवारों के पक्ष में उन्होंने सभाएं की । उत्तर प्रदेश की जीत के बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया ।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करने के बाद उन्हें नाम लेकर पुकारा और उनकी पीठ थप थपाई। उन्होंने कुछ पल के लिए उनका हाथ भी अपने हाथों में लिया । रवि किशन ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा तेज आजतक किसी के चेहरे में नहीं दिखा । उन्होंने कहा कि उनमें गजब का सम्मोहन है । उन्होंने आगे कहा कि एक बार जो इंसान नरेंद्र मोदी से मिल लेगा आजीवन उन्हें भूल नहीं सकता ।
पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ग़दर के बाद अब ग़दर 2 की भी शुरुआत हो चुकी है । मुम्बई में ग़दर 2 की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के पहले शॉट से की गई । इसके पूर्व निर्माता संजय सिंह राजपूत , भोजपुरिया सुलतान राजू सिंह माही , रवि सिंह राजपूत , कैमरामैन डी के शर्मा व शम्मी तिवारी ने नारियल तोड़ कर फिल्म की शुरुआत की । ग़दर 2 का निर्माण इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले किया जा रहा है जिसके निर्माता हैं संजय सिंह राजपूत और राजेश तिवारी बच्चाजी । ग़दर के निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद जबकि कार्यकारी निर्माता हैं शम्मी तिवारी । ग़दर 2 के लेखक हैं सुरेंद्र मिश्रा और गीत संगीत विनय बिहारी का है ।
ग़दर 2 में आयरन मैन पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी है जबकि बर्सेटाइल एक्टर और भोजपुरिया सुलतान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही एक अनोखे किरदार में हैं । अन्य प्रमुख कलाकारों में साकेत गिरी, माही खान , सन्नी सिंह, निशा दुबे , तृषा खान , दीपिका शर्मा , उमेश सिंह टाइगर, राकेश पुजारा , देव सिंह , अयाज़ खान , प्रेम दुबे , बृजेश त्रिपाठी , अनूप अरोरा , गोपाल राय , उल्लाहस कुड़वा , दीपक सिन्हा , माया यादव , नीलम पांडे , लोटा तिवारी , अभय राय , चन्दन सिंह व अतिथि भूमिका में रोहन सिंह राजपूत होंगे । मुहूर्त शॉट के अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थे जिनमें निर्माता प्रदीप सिंह , बृजेश त्रिपाठी , निशा दुबे आदि शामिल हैं । ग़दर 2 के प्रचारक हैं उदय भगत ।
Noted Singer/ Music Director Shekhar Ravjiani has once again come up with a yet another spiritual rendition. After his super successful Hanuman Chalisa rendition which was launched a few years ago by none other than Amitabh Bachchan himself, Shekhar Ravjiani gives his fans another spiritual rendition of ‘Gayatri Mantra’.
When asked as to what inspired him to do a rendition of the Gayatri Mantra; Shekhar says, “The Gayatri Mantra is a prayer that unites one with the universe. ‘Om’ when chanted, reverberates through the cosmos giving us a sense of peace & enlightenment. Revered for generations but taken for granted today, the power of the Gayatri Mantra needs to be experienced by today’s people, especially the youth.
We live in difficult times and the only way for us to regain our balance and our strength is to look within and #BeTheLight that the world needs. I hope my interpretation of this divine prayer will help the listener find strength, peace and tranquility.”
Also sharing his personal connection of Gayatri Mantra, Shekhar says, “The Gayatri Mantra is a prayer that was an integral part of my life when I was growing up. A ritual of reciting those few lines till they became a part of my very being. It takes me back to a simpler more innocent time when we, as little kids listened to our inner voices and found happiness in the smallest things.”
Apart from being a Singer and noted music director; Shekhar has debuted in acting too with his role in movie ‘Neerja’ along with Sonam Kapoor.
Invites Indian companies to invest in Mexico and further explore joint cooperation to improve bilateral trade
March 15, 2017:“We want to grow together with India, we want to be closer to you,” said Mr.Teofilo Terres Corzo,President of the Commission, San Luis Potosi, Mexico, at an interactive session at World Trade Centre Mumbai here today. All India Association of Industries had organized the programme in partnership with World Trade Centre Mumbai and the ProMexico, Mexican Government’s trade and investment agency.
Today,Mexico is India’s largest trade partner in Latin America.India is third largest buyer of Mexican oil.Mexico’s interests in India extends to pharmaceuticals, Information Technology services, entertainment and automotive products, said Ms. Melba Pria, Mexican Ambassador to India.
A high-level delegation of Senators accompanied the Ambassador. The Senators are on a visit to India to explore furthering business and trade ties. The members of the delegation are: Senator Teofilo Torres Corzo of San Luis Potosi, Senator Jose de Jesus Santana of Aguascalientes, Senator Jose Ascencion Orihuela Barcenas of Michoacan, Senator Manuel Cavazo Lerma of Tamaulipas and Mr. Rodrigo Blanco of ProMexico.
“Two great nations – one from Asia and the other from the American continent stand obliged to explore working together to expand the business ties and grow their respective economies”, said Senator Jose Ascencion Orihuela Barcenas. The liberalization of local industries and the abolition of monopolistic business practices open up new opportunities for Indian organizations to exploit. The critical avenues of agriculture, telecommunications and auto component manufacturing welcome Indian business to set up ventures in Mexico, Senator Jose added.
“The structural reforms instituted by the Government of Mexico under the leadership of President Enrique Pena Nieto have helped economic growth in the last few years. Within a short span of four years, 14 structural reforms have been instituted. Transparency in governance reform has helped improve the ease of doing business in Mexico”, said Senator Manuel Cavazo Lerma.
Newer markets are available and the continued drive to expand trade and business reforms makes Mexico especially well-suited to further the global ambitions of Indian companies. Corporate tax in Mexico is quite competitive and there is no state-level tax, added Senator Manuel Cavazo Lerma of Tamaulipas.Mexico produces more engineering graduates than many other countries of similar size.Indian companies looking to invest in Mexico have a readily available pool of talent to dip into, added the Ambassador.
While welcoming the august gathering, Mr.Vijay Kalantri,President,All India Association of Industries said, “India’s trade with Mexico currently stand at about $7 billion, and has the potential to double over the next two years. Pharmaceuticals, agro-chemicals, Oil, Steel and Mining, IT and FMCG presents opportunities of bilateral trade between 2 countries and both countries should explore this potentially fully.”AIAI and WTC are also organizing a networking seminar on “India-Latin America & Caribbean Partnership: Opportunities to Promote Trade and Investment” later in early May in Mumbai to help bilateral trade between India and Latin America, he added.
The vote of thanks was delivered by Capt.Somesh Batra. He noted that diversification is imperative for economic growth and pointed to the newly opened air connect between India and Spain, which holds the potential to connect to Latin America. He also noted that transparency in reforms go a long way in enabling economies to grow fast.————Nandkishor Narkar
अनिरुद्ध दवे जो कि रुक जाना नहीं बंधन सुर्यपुत्र कर्ण जैसे शो में काम कर चुके हैं अब सब टीवी के सीरियल यारो का टशन में नजर आएंगे अपनी पत्नी शुभी आहूजा के साथ डांस कम्पटीशन में जिसका निर्माण किया है क्रिएटिव ऑय लिमिटेड के धीरज कुमार ने। इसमें दिलचस्प बात यह है कि वो इन दिनों काफी खुश हैं। उनकी खुशी का कारण उनकी पत्नी शुभी आहूजा हैं। क्योंकि उन्हें भी इसी शो में अपने रीयल पति के अपोजिट रोमांस करने के लिए फाइनल कर लिया गया है। जी हां आपने सही सुना। अनिरुद्ध दवे की पत्नी को उनके अपोजिट रोल के लिए साइन किया गया है.
नई कास्ट –
संजना – शुभी आहूजा
गोगा कपूर – गोपी भल्ला
सुष्मित कपूर -मोनिका कैस्टेलिनो
मिस्टर अग्रवाल – राकेश बेदी
मिसेस अग्रवाल -मालिनी कपूर
यारो – अनिरुद्ध दवे
डॉली – जयश्री सोनी
शिल्पी – माहिरा शर्मा
प्रेम – शिवम
अमर – धीरज गुम्बर
मिस्टर चतुर्वेदी – उमेश बाजपाई
एक्शन थ्रिलर फिल्मो के लिए जाने जाने वाले निर्देशक अब्बास मस्तान की जोड़ी ने अपनी अगली रिमांटिक थ्रिलर फिल्म मशीन से ईशान शंकर नाम के एक नए सितारे को लांच किया है । 17 मार्च को रिलीज हो रही मशीन में ईशान एक महत्वपूर्ण किरदार में होंगे । 6 फ़ीट लंबे और गठीले बदन के ईशान ने अभिनय की सारी विधा विदेशों में सीखी है । 3 साल के कठिन परिश्रम के बाद मुंबई लौटे ईशान की मुलाक़ात जब अब्बास मस्तान से हुई तो उन्होंने तत्काल उन्हें अपनी अगली फिल्म मशीन में कास्ट कर लिया ।
ईशान बताते हैं कि मशीन का हिस्सा बनना उनके सपने का सच होने जैसा था क्योंकि बचपन से ही वे अब्बास मस्तान की फिल्मो को देख देख कर बड़े हुए हैं । उनकी कई फिल्मे उनके जेहन में समाई हुई है । मशीन में अपने रोल का खुलासा नहीं करते हुए ईशान ने बताया कि मशीन में वे एक सरप्राइज़ पैक साबित होने वाले हैं क्योंकि उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है । ईशान ने आगे कहा कि उनका काम बॉलीवुड ने अन्य न्यू कमर्स की तुलना में काफी अलग और यादगार होगा क्योंकि उनकी पहली ही फिल्म में उन्हें कई कई किरदारों को खुद में उतारना पड़ा है । बहरहाल , अब्बास मस्तान की मशीन से निकले ईशान का कारनामा परदे पर जल्द ही दिखने वाला है ।
भोजपुरी फिल्म जगत मे ऐसी कम ही अदाकारा हुई है जिनकी कोई भी फिल्म रिलीज हुए बिना काफी चर्चा हुई हो । नई सनसनी श्रेया मिश्रा उन्ही भाग्यशाली अभिनेत्रियों में से एक है । श्रेया की अभी तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है । उनकी पहली फिल्म अर्जुन जहां प्रदर्शन के लिए तैयार है वही दूसरी फिल्म नसीब की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है । श्रेया अब जल्द ही पटना सुपर फास्ट में सवार नज़र आएंगी । दरअसल पटना सुपर फास्ट श्रेया की अगली फिल्म का नाम है जिसके निर्माता हैं नौसाद सागर जबकि निर्देशक हैं अली हेमपाज व राकेश कुमार ।
पटना सुपर फास्ट में भोजपुरी फिल्म जगत के कोई चर्चित अभिनेता श्रेया के अपोजिट होंगे । श्रेया इस फिल्म में अपनी दोनों ही फिल्मो से अलग किरदार में होगी । अर्जुन में जहां वो गाँव की बोली भाली लड़की की भूमिका में है वहीँ नसीब में शहरी बाला । अब देखना दिलचस्प होगा की पटना सुपर फास्ट पर सवार हॉट श्रेया क्या गुल खिलाती है ।
योगेश लखानी जो ब्राइट आउटडोर कंपनी के मालिक हैं ,उन्हें गुजराती जलसा इवेंट में आमंत्रित किया जो तीन दिन तक चलता है। इस साल इस इवेंट पे कई गुजराती के कई जानेमाने लोग आये थे। फाल्गुनी पाठक ,पार्थिव गोहिल ने कमाल का परफॉरमेंस किया।