इस ईद पर भोजपुरिया दर्शको को भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और हॉट केक अंजना सिंह की ओर से जिगर के रूप में एक ऐसी फिल्म की सौगात मिलने जा रही है जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । पहले फर्स्ट लुक के रिलीज से फिर ट्रेलर के रिलीज होने से दर्शको की उत्सुकता इस फ़िल्म को लेकर काफी बढ़ गई है । सोशल मीडिया पर खासकर फेसबुक पर निरहुआ , अंजना सिंह , निर्माता विकास कुमार और निर्देशक प्रेमांशु सिंह के अलावा पूर्वांचल टाकीज के पेज पर जिगर को लेकर सैकड़ो सवाल रोज पूछे जा रहे हैं ।

निर्माता विकास कुमार ने बताया कि अधिकतर सवाल और सराहना फ़िल्म के एक्शन और गानो को लेकर किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि ईद के अवसर पर 21 जून को जिगर को सम्पूर्ण भारत मे एक साथ रिलीज करने की योजना है । उल्लेखनीय है पूर्वांचल टाकीज की जिगर के निर्माता विकास कुमार व निर्देशक प्रेमांशु सिंह है । फ़िल्म में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और हॉट केक अंजना सिंह की रोमांटिक जोड़ी है जबकि मुख्य कलाकारों में गौरव झा , ऋतु सिंह , मनोज टाईगर , रीना रानी, देव सिंह , गौरी शंकर , वैभव राय , संतोष पहलवान और सुशील सिंह आदि । फ़िल्म के लेखक हैं विजय यादव व कृष्णानंद पांडे , संगीतकार हैं अविनाश झा घुंघरू कैमरामैन देवेंद्र तिवारी , गीतकार प्यारे लाल कवि , मनोज मतलबी , आज़ाद सिंह और प्रमोद शाकुंतलम ने भी मधुर बोल लिखे हैं । फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता रवि बल और किरण शाही हैं जबकि प्रचारक हैं उदय भगत ।——- Uday Bhagat (PRO)
निरहुआ चलल ससुराल 2 , निरहुआ सटल रहे सहित कई भोजपुरी फिल्मो का निर्माण कर चुकी फ़िल्म निर्माण कंपनी मुस्कान मूवीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की दो बिग बजट फ़िल्म मुम्बई में एक भव्य समारोह में लांच हुई । पिछली फिल्मों की ही तरह ये दोनों ही फिल्मे निरहुआ सीरीज की ही फिल्मे हैं । इन दो फिल्मो में से एक है निरहुआ चलल ससुराल 3 तो दूसरी है निरहुआ चलल अमेरिका । निरहुआ चलल ससुराल 3 के निर्माता हैं नासिर जमाल , निर्देशक हैं प्रेमांशु सिंह , संगीतकार हैं धनंजय मिश्रा व ओम झा ।

निरहुआ चलल अमेरिका के निर्माता हैं नासिर जमाल व एजाज अहमद , निर्देशक हैं वाई जितेंद्र , संगीतकार हैं धनंजय मिश्रा , ओम झा व भोले शाह जबकि प्रोजेक्ट डिजाइनर हैं सन्नी शाह ।दोनों ही फिल्मो के कार्यकारी निर्माता हैं तुफैल अहमद और प्रचारक हैं उदय भगत । लॉंचिंग समारोह में कई जाने माने लोग जुबली स्टार निरहुआ , आम्रपाली दुबे व नासिर जमाल व एजाज अहमद को बधाई देने पहुचे जिनमे दर्शन कुमार , अली खान , रवि किशन , सपना गिल, सुशील सिंह, प्रकाश जैस , आदित्य ओझा , अनूप अरोरा, निर्माता अभय सिन्हा , विकास कुमार , अनंजय रघुराज, धीरेंद्र चौबे, निर्देशक सतीश जैन, संतोष मिश्रा , रजनीश मिश्रा , मधुकर आनंद के अलावा फिल्म फायनेंसर अनिल काबरा , अभिनेता गगन कंग, निर्माता सुबोजित घोष , वितरक राजेश पप्पू , बाबू सुगंध , जयवीर पंघाल आदि सहित फ़िल्म जगत के दर्ज़नो नामी गिरामी लोग मौजूद थे । —–Uday Bhagat (PRO)
फिल्म प्यार से बोलो – देवा का ट्रेलर लांच हुआ
बॉलीवुड अभिनेता देवा की आने वाली फिल्म प्यार से बोलो – देवा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। देवा इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे है यह उनकी बड़े परदे की पहली फिल्म है । ट्रेलर रिलीज के मौके पर मुंबई में एक इवेंट के दौरान एक्टर देवा, एक्ट्रेस आइशा, फिल्म डायरेक्टर टाइगर व्हाईडी यादव, म्यूजिक डायरेक्टर राज वर्मा एंड प्रोडूसर दिनेश प्रजापति दिखाई दीये। उनके साथ उनके कई दोस्त चीयर करने पहुंचे ।

इसका ट्रेलर जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. 2 मिनट १० सेकंड के इस ट्रेलर को 15 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. यह फिल्म जुलाई में बड़े परदे पर रिलीज़ होगी —- Abhishek Dubey(PRO)
Our B-Town celebrities love to travel and head for that much-needed break from their hectic schedules. Bollywood celebrities love to party and also soak up the sun when on vacation. Recently many celebrities were seen spending time with themselves. Our own Hot and dazzling actor Tanuj Virwani was seen celebrating this summer in his own way. When not shooting, or traveling for work, the hotty loves taking a vacation to unwind in Europe. Pisa, Rome, Marseille, the Flavian Amphitheatre what reads like a wish-list of Tanuj, it probably is. This summer was no different when the Virmanis had a smooth time in the wonderful locales of Western Europe. But it’s also the places where Tanuj Virwani loves having a blast with his family and friends.


Looking dashing as ever, the actor had posted a few pictures of his holiday and seemed to have a great time with his lovely family. Rati’s doting son, Tanuj, ensured that everyone in the family cooled-off in style and the heat n dust of Mumbai was far from their minds as they lapped up their vacation in a memorable manner.Dressed in casuals in all the pictures, the actor looks hot and stunning as ever.


Other Bollywood celebrities, like Ranveer Singh, was on his maiden trip to Switzerland, the pristine lakes and the thrill of adventure sports had wooed Ranveer and stolen his heart and when Sonakshi Sinha is not working round the clock, she is busy taking long and well-deserved holidays to exotic locales. And her holidays are the stuff dreams are made of – the girl is either soaking in the sun on a sun-kissed beach, or being a complete water baby. Other Bollywood actors like Shahrukh Khan love to spend his holiday in London or Dubai. Amitabh Bachchan visits- Goa or London. Priyanka Chopra loves Thailand, Kangna Ranaut swears by Paris, Kareena Kapoor digs Switzerland.


Looks like even Bollywood knows how to work hard and party hard and look smart while at it!—– Nilofer Ansari(PRO)
100 करोड़ का आंकड़ा छूने की होड़ अब तक हम फिल्मों में देखते आए हैं, लेकिन अगर मंदिरों में भी 100 करोड़ की होड़ नज़र आने लगे,तो आप क्या सोचेंगे। आप यह अनुमान न लगाएं कि किसी मंदिर में भक्तों से 100 करोड़ का चढ़ावा आया है। दरअसल, यहां मामला एक चांदी के घंटे से जुड़ा है जो चोरी हो गया है।

यह घंटा गांव रामगढ़ के एक प्राचीन मंदिर में लगा था, जहां ठाकुरों का वर्चस्व है। आप यह न समझें कि यह फिल्म ‘शोले’ का रामगढ़ है बल्कि इसे फिल्म ‘घंटा चोरी हो गया’ में दिखाया गया है। देवश्री एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में ठाकुर खानदान की तूती बोलती है, जिन्होंने मंदिर में एक कीमती घंटा लगवाया हुआ था, पर अचानक चोरी हो गया।

इस खानदान के दो चिराग हैं। ठाकुर रूद्र प्रताप सिंह और कहर सिंह, जिनमें वर्चस्व की जंग चलती रहती है। बड़े ठाकुर के रूप में अभिनेता निमाई बाली फैसला करते हैं कि अब वह 100 करोड़ का सोने का घंटा मंदिर में चढ़ाएंगे, पर छोटे ठाकुर शाहबाज़ खान अपना खलनायकी तेवर दिखाते हुए बड़े ठाकुर को ऐसा करने से रोकने की कोशिशें शुरू कर देते हैं क्योंकि इस गांव में प्रथा है कि जो भी मंदिर में घंटा चढ़ाएगा, गांव का मुखिया वही होगा। गांव का मुखिया बनने की ख्वाहिश में वह रूद्रप्रताप के रास्तों में कांटे बिछाने का काम करते हैं। इस बीच रूद्रप्रताप द्वारा खरीदा गया सोने का घंटा मंदिर में मौजूद पुजारी के घर रखवा दिया जाता है, लेकिन अचानक वह घंटा भी चोरी हो जाता है। संदेह पुजारी पर जाता है। बस, यहीं से कहानी दिलचस्प मोड़ लेने लगती है। फिर शुरू होती है कॉमेडी, जो दर्शकों को हंसाते-गुदगुदाते हुए उनका मनोरंजन करेगी। कुणाल जायसवाल और छाया सोनी इसी फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में राघवेंद्र तिवारी भी अहम भूमिका में हैं। पुलिस इंस्पैक्टर के रूप में चोरी हुआ घंटा तलाशने निकलते हैं विक्रम गुर्जर, जो फिल्म ‘घंटा चोरी हो गया’ के निर्माता और निर्देशक भी हैं।
Mumbai: Film Studios Setting & Allied Mazdoor Union hosted a grand ‘Roza Iftar Party’, a religious observance of Ramadan, on 5 June 2017 at their office, fourth floor of express Zone,Malad (East),Mumbai. The dashing Chairman of the Union is Ram Kadam and Gangeshwarlal Shrivastav alias Sanju is the General Secretary of the Union.Speaking on the occasion, General Secretary Gangeshwarlal Shrivastav a.k.a Sanju said, “Our film industry is an inspirational source of unity, integrity and brotherhood. Irrespective of caste or religion, our actors, filmmakers, workers join forces and celebrate each other’s feast with pomp, joy and vigor.”

The ‘Roza Iftar party’ turned out to be a big fat affair with the presence of all office bearers and members of the union like General Secretary Gangeshwarlal Shrivastav a.k.a Sanju, Senior Vice Chairman Sharfuddin Mohammed, Vice Chairman Jagdish Patel, Joint Secretary Rakesh Maurya & Rajmangal Yadav, Treasurer Bhagwati Prasad Shukla, Advisor Dinesh Chaturvedi (Daddu), Prakash Upadhyay, Ashok Dubey, Rajesh Anbavne and many others. Special invitees included Rashid Mehta of Fighters Association, Cine Singers Association’s SangamUpadhyay & Himanshu U Bhatt, Pawan Pandey, Social Activist Chandrakant Malkar and Rakesh Singh, KushUpadhyay, Amar Rokde and other guests made it a starry affair too.———— Sanjay Sharma Raj(P.R.O.)
Acting Workshop By Gold Coin Entertainment In Association With Smita Patil Street Theatre From 24 to 28 June 2017 Daily 4 Hours .Plz enrol before 15 June 2017 to avail nice discount.
Do visit this worlshop to enhance your career in Acting.
Our Special Guest Faculty Welknown Prashant Narayanan.

For More Details Visit
or
www.smitapatilstreettheatre.com

गुजरात के शहर सूरत में आयोजित उत्तर भारतीय सम्मेलन के बाद समाज के एक वर्ग द्वारा एक अखबार के माध्यम से सम्मेलन में मौजूद अभिनेत्रियों के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने से सूरत के उत्तर भारतीय सामाज द्वारा गहरा रोष प्रकट किया गया है । उल्लेखनीय है कि 4 जुन को सूरत में एक विशाल उत्तर भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे लगभग 50 हजार लोग मौजूद थे । सम्मेलन में भोजपुरी फ़िल्म जगत के कई अभिनेता व अभिनेत्री बतौर अतिथि मौजूद थे और सभी ने अपना विचार प्रकट करते हुए उत्तर भारतीय समाज की एकजुटता की तारीफ की ।

अगले दिन सभी गुजराती और हिंदी अखबार ने सम्मेलन और आयोजक अजीत सिंह की सराहना की लेकिन हिंदी के एक अखबार ने अभिनेत्रियों को डांसर कह कर कहा कि उनके नृत्य देखने आए उत्तर भारतीयों को उनके नृत्य ना करने से निराशा हुई है । इस खबर से सूरत के सम्पूर्ण उत्तर भारतीय समाज मे रोष व्याप्त है । आयोजको ने कहा कि कला के प्रदर्शन करने जानी मानी अभिनेत्रियों अंजना सिंह, शुभी शर्मा , प्रियंका पंडित और निधि झा के लाखो करोड़ो फैन हैं और उनके लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग करना उचित नही है । बहरहाल , स्थानीय सांसद श्री पाटिल ने इसकी भर्त्सना की है और उत्तर भारतीय समाज को शांति बरतने की अपील की है ।।—-Uday Bhagat (PRO)
कई हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता अवतार गिल का भोजपुरिया अवतार जल्द ही दिखेगा भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म राधे में । राधे में अवतार गिल एक न्याय प्रिय मुखिया की भूमिका में नज़र आएंगे । पिछले महीने ही राधे की शूटिंग कंप्लीट हुई है और अभी पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम चरण पर है । अवतार गिल ने बताया कि उन्हें अक्सर विभिन्न भाषाओं में काम करने के ऑफर आते रहते हैं । जब राधे के निर्देशक रितेश ठाकुर ने उन्हें इस फ़िल्म की पूरी कहानी सुनाई तो मैंने अपना किरदार पूरा सुने बिना फ़िल्म में काम करने की हामी भर दी । उन्होंने निर्मात्री नेहा श्री की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेत्री व निर्मात्री की दोहरी भूमिका अदा करते हुए भी उन्होंने जिस तरह सभी कलाकारों और तकनीशियनों का ख्याल रखा वह काबिले तारीफ है ।

अवतार गिल ने बताया कि राधे में ना सिर्फ उनकी बल्कि सभी कलाकारों की भूमिका के साथ निर्देशक रितेश ठाकुर ने भरपूर न्याय किया है । उल्लेखनीय है कि नेहाश्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित राधे के संगीतकार व निर्देशक हैं रितेश ठाकुर , लेखक हैं इंद्रजीत, गीतकार हैं अरुण बिहारी , फणीन्द्र राव , शोभ दयाल यादव और राजेश सारंगपुरी । सिनेमेटोग्राफर हैं यश भारद्वाज । फ़िल्म के एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , कोरियोग्राफर हैं रिक्की गुप्ता जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । राधे में मेगा स्टार रवि किशन , युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू , अवतार गिल, प्रियंका पंडित , मोहिनी घोष , सीमा सिंह , पप्पू यादव , आर के गोस्वामी , हर्षित पटेल , करण सिंह (रावण ) , ग्रीवा कंसारा , झील आदि मुख्य भूमिका में हैं ।।—-Uday Bhagat (PRO)
भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म तबादला 2 जून को बिहार और झारखंड के 95 सिनेमा घरों में वाइस मोंक फिल्म्स द्वारा रिलीज़ की गई । पवन सिंह , अक्षरा सिंह , सुशील सिंह अभिनीत इस फ़िल्म के निर्देशक हैं विनोद तिवारी । उल्लेखनीय है बतौर डिस्ट्रीब्यूटर वाइस मोंक फिल्म्स की यह पहली भोजपुरी फ़िल्म है लेकिन इसके बाद कई बड़ी फिल्मो के रिलीज़ का राइट्स इन्होंने खरीदा है ।

वाइस मोंक फिल्म्स के सत्यम शिवम ने बताया कि उनकी कंपनी फिल्मो के भव्य रिलीज़ की हिमायती है ताकि निर्माताओं को न्याय मिल सके और फ़िल्म को भी अपना विस्तार मिल सके । तबादला में पवन सिंह पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं । उनके एक्शन के साथ साथ अक्षरा सिंह के साथ उनका रोमान्स , सुशील सिंह के साथ अदावत और मधुर संगीत के कारण दर्शको का भरपूर प्यार तबादला को मिल रहा है । तबादला का संगीत एंटर 10 भोजपुरी ने जारी किया है जो पहले से ही दर्शको को दीवाना बना रही है ।—-Uday Bhagat (PRO)