logo

Actress Nehashree  Four Films To Be Release Shortly

logo
Actress Nehashree  Four Films To Be Release Shortly

चार फिल्मो के साथ नेहाश्री का आगमन

भोजपुरी फिल्मो की लाड़ली अदाकारा नेहाश्री की बतौर मुख्य अभिनेत्री चार फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है । हाल ही में उनकी फ़िल्म अर्जुन पंडित का ट्रेलर लॉन्च किया गया जिसमें वे काफी उम्दा अभिनय करते नज़र आई है  । इस फिल्म के निर्देशक हैं जगदीश शर्मा । नेहाश्री की दूसरी फ़िल्म है सुगना 2 ।निर्देशक अजय ओझा की इस फ़िल्म मे वह आदित्य ओझा के साथ नजर आएंगी । इन दोनों फिल्मो के अलावा उनकी दो और फिल्मे अपने अनोखे पोस्टर के कारण चर्चा में हैं । हाल ही में उनकी दो फिल्मो राधे और चनाजोर गरम का पोस्टर लांच किया गया था ।

राधे में जहां वे मेगा स्टार रवि किशन के साथ तो चनाजोर गरम में आदित्य ओझा के साथ दिखीं । दोनों ही फिल्मे उनके ही होम प्रोडक्शन की है जिसके संगीतकार और निर्देशक हैं रितेश ठाकुर ।नेहा श्री ने बताया कि  उनकी सभी आगामी फिल्मो में उनका किरदार बिल्कुल अलग है जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे । बहरहाल , नेहा श्री इन दिनों अपनी नई फिल्मो की तैयारी में व्यस्त हैं । उन्होंने बताया कुछ अच्छे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी ।  ——–Uday Bhagat (PRO)

Poonam Dubey Now Stars In Marathi Films

logo
Poonam Dubey Now Stars In Marathi Films

अब मराठी फिल्म में भी पूनम का ठुमका

भोजपुरी फिल्मो की मॉडल एंड एक्ट्रेस पूनम दुबे के ठुमके की गूंज अब मराठी फिल्म जगत में भी गूंजने वाली है । कई भोजपुरी फिल्मो में लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी पूनम ने हाल ही में  एक मराठी फिल्म भेद में स्पेशल अप्रियेन्स के तहत एक प्रोमोशनल सांग में अपनी नृत्य का जलवा बिखेरा है । पूनम ने बताया कि निर्देशक प्रमोद श्रीभाटे की फ़िल्म भेद के गाने के कोरियोग्राफर शकूर शेख हैं । उल्लेखनीय है कि पूनम दुबे जितनी मंझी हुई अदाकारा है उतनी ही अच्छी नृत्यांगना ।

भोजपुरी फिल्मो में भी उनकी एंट्री एक विशेष गाने के साथ ही हुई थी लेकिन अपनी अभिनय क्षमता के बल पर उन्होंने लगभग दो दर्जन फिल्मो में अभिनय किया है । उनकी आने वाली फिल्मो में रंगीला , मिशन बनारस , जय माँ पूर्णागिरि आदि शामिल है । यही नही प्रिंट शूट में भी पूनम अब्बल मानी जाती है । साड़ियों के कई बड़े ब्रांड के लिए उन्होंने प्रिंट शूट किया है ।   ——–Uday Bhagat (PRO)

Rangeela Will Create Magic At Box Office

logo
Rangeela Will Create Magic At Box Office

रंगीला के आगमन की आहट से बढ़ी बॉक्स ऑफिस की गर्मी

धरती से स्वर्गलोक तक कि कहानी को अपने मे समेटे भोजपुरी फ़िल्म जगत की बहुचर्चित फ़िल्म रंगीला आगामी 18 अगस्त को रिलीज हो रही है । रंगीला के रिलीज तारीख की घोषणा से दर्शको के बीच अचानक से उत्सुकता बढ़ गई है । सोशल मीडिया पर दर्शको ने रिलीज तारीख की घोषणा जाहिर होते ही अपने अपने अंदाज में कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की है ।  आदि शक्ति एंटरटेनमेंट व सोहम फिल्म्स के बैनर तले बनी इस एक्शन पैक फ़िल्म के  निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार और राजेश वर्मा है जबकि निर्देशन की बागडोर संभाली है रवि सिन्हा ने ।

रंगीला का ट्रेलर पहले ही दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है जिसमे युवा सुपर स्टार प्रदीप पांडे चिंटू को जबरदस्त एक्शन और अपने प्यार को पाने की जद्दोजहद करते हुए दिखाया गया है , वही मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे का हॉट अंदाज और तनुश्री की रोमांटिक अदा भी दर्शाया गया है । यही नही यमराज के दरबार मे यम बने प्रदीप पांडे चिंटू के समक्ष भोजपुरी फिल्मो की रानी कही जाने वाली रानी चटर्जी और हॉट केक अंजना सिंह को खुद उनकी ही भूमिका में नृत्य द्वारा एक दूसरे पर छींटाकशी  करते हुए दिखाया गया है । फ़िल्म में वी एफ एक्स और स्पेशल  इफ़ेक्ट का भी जमकर उपयोग हुआ है जिसे श्री साईं स्टूडियो में तैयार किया गया है । बहरहाल , इन्ही सारी खूबियों के कारण रंगीला दर्शको के बीच उत्सुकता की वजह बन गई है ।   ——–Uday Bhagat (PRO)

Rajkumar Jain And Subha Rao Teamed For New Film

logo
Rajkumar Jain And Subha Rao Teamed For New Film

राजकुमार जैन सुब्बा राव फिर साथ साथ

दक्षिण भारत के जाने माने निर्देशक सुब्बाराव की दसवीं भोजपुरी फ़िल्म के निर्माता राजकुमार जैन ने अपनी अगली फिल्म की भी घोषणा कर दी है । निर्माता राजकुमार जैन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस फ़िल्म का निर्माण भी ड्रीम कैचर प्रोडक्शन द्वारा आर के जे फिल्म्स के सहयोग से बनने जा रही इस फ़िल्म के निर्माता  इकबाल मकानी व वह खुद हैं ।

उल्लेखनीय है कि राज कुमार जैन की पहली फ़िल्म की शूटिंग हाल ही में मुम्बई और दक्षिण भारत के खूबसूरत लोकेशन पर सम्पन्न हुई है और फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम तीब्र गति से चल रहा है । राजकुमार जैन ने बताया कि अगली फिल्म के कलाकारों और तकनीशियनों का चयन जल्द ही कर लिया जाएगा ।  ——–Uday Bhagat (PRO)

Salute India A Tribute To Indian Army

logo
Salute India A Tribute To Indian Army

भारत देश की सेना को समर्पित है ’सैलूट इंडिया’

श्री साई अंबिका फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट ने  भारत देश की सेना के पराक्रम, शौर्य और वीरता को समर्पित करते हुए अपना पहला म्यूजिक वीडियो ’सैलूट इंडिया’ का निर्माण किया है।  कारगिल विजय दिवस की 18वीं वर्षगांठ 26 जुलाई के दिन इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया था। जिसके  एक गीत ’दुश्मनों की गोलियों को हँस के हम सह जायेंगे, देखना लाहौर में परचम हम हीं लहराएंगे’, को  मुम्बई के टॉस एंड ग्रिल, अंधेरी में धूमधाम से लॉन्च किया गया। इस गीत को एडवोकेट विनोद मिश्रा ने लिखा है, संगीत अमित – संध्या मुखर्जी ने दिया है। गीत के वीडियो का निर्देशन अमित मुखर्जी ने किया है, उन्होंने ही इस गीत को मधुर स्वर दिया है और खुद अभिनय भी किया है। गायक और  मुख्य कलाकार के रूप में अमित मुखर्जी ने पूरे जोश के साथ पड़ोसी मुल्क को 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों की तरफ से चेतावनी देते हुये करारा जवाब दिया है। लॉन्चिग के शुभ अवसर पर अमित मुखर्जी, संध्या मुखर्जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।  गीत के पोस्टर और वीडियो को मुख्य अतिथि जनरल सेक्रेटरी ऑफ धड़क कामगार यूनियन के सर्वेसर्वा अभिजीत राणे के करकमलों द्वारा किया गया। इस गीत से देश के फौजियों और देश की जनता में एक जोश जरूर पैदा होगा, ऐसा सोचना कतई गलत नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि  निर्माता शुभम अवस्थी जी दादा जी का नाम अम्बिका प्रसाद अवस्थी है, उनके नाम को तथा अपने कुल-खानदान के नाम को ऊँचा करने के लिए श्री साई अंबिका फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट कम्पनी की शुरुआत की हैं। शुभम अवस्थी की दिली इच्छा थी कि वो अपनी कंपनी का पहला प्रोजेक्ट देश के जवानों को समर्पित करेंगे और इससे जो भी आय होगी वो देश की सेना को दे दी जाएगी।  आगे भी शुभम अवस्थी और उनकी बहन इसी तरह की सीरीज में फौजियों के लिए और भी गाने रिकॉर्ड करने और रिलीज करने की योजना है। इस सराहनीय कार्य के लिए लॉन्चिग समारोह में आये हुए सभी गणमान्य हस्तियों व अतिथियों ने सफलता के लिए ढेर सारी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनायें दी।   ———-Ramchandra Yadav (PRO)

Nathuniya Pe Goli Mare-2  Releasing Very Shortly

logo
Nathuniya Pe Goli Mare-2  Releasing Very Shortly

जल्‍द रिलीज होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’

दिव्‍य शक्ति इंटरटेंमेंट और मरूती फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ जल्‍द रिलीज होगी। फिल्‍म अभी पोस्‍ट प्रोडक्‍शन के अंतिम दौर में है। मगर यू-ट्यूब पर जारी इस फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिल रहा है। म्‍यूजिक कंपनी वेब द्वारा जारी इस फिल्‍म के ट्रेलर को अब तक 220,217 लोगों ने देखा है।

बता दें कि यह फिल्‍म भोजपुरी फिल्‍म ‘नथुनिये पे गोली मारे’ का सिक्‍वल है, जिसके निर्माता – निर्देशक अजय श्रीवास्‍तव हैं। फिल्‍म के बारे में उन्‍होंने  कहा कि  ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ यूपी-बिहार के उन नौजवानों की कहानी है, जिसमें उन्‍हें नौकरी के लिए दर – दर भटकना पड़ता है, मगर उन्‍हें नौकरी नहीं मिलती है। फिल्‍म में मूलत: पुलिस बहाली के दौरान होने वाली धांधली और उससे प्रभावति लोगों की पीड़ा को दिखायी जाएगी।

इससे पहले ‘नथुनिये पे गोली मारे’ भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर सुपर डूपर हिट रही थी। बाद में जब इस बड़ी हिट ‘नथुनिये पर गोली मारे’ के सिक्‍वल की घोषणा हुई, तब से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। फिल्‍म में भोजपुरी इंडस्‍ट्री के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, नमित तिवारी, अजय कुमार के साथ शिविका दीवान, तेजल चौधरी, इनुश्री, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, सी पी भट्ट, आइटम गर्ल सीमा सिंह नजर आएंगी। फिल्‍म में गीत – संगीत अशोक कुमार दीप की है, जबकि संवाद सुरेंद्र मिश्रा ने लिखे हैं। ———फिल्‍म के प्रचारक रंजन सिन्‍हा और सर्वेश कश्‍यप हैं।

India Verses Pakistan Will Crate Craze Now In Bihar-Jharkand after Mumbai

logo
India Verses Pakistan Will Crate Craze Now In Bihar-Jharkand after Mumbai

मुंबई के बाद अब बिहार – झारखंड में चलेगा फिल्‍मइंडिया वर्सेस पाकिस्‍तानका जादू

‘इंडिया ई कॉमर्स लिमिटेड के बैनर तले बनी अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म ‘इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान’आज से मुंबर्इ और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जहां पहले शो से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ा। यह फिल्‍म जल्‍द ही बिहार और झारखंड के सिनेमा घरों में भी रिलीज होगा’ ऐसा कहना है फिल्‍म के निर्माता अनिल काबरा व प्रदीप सिंह का। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से मुंबई में रहने वाले भोजपुरिया दर्शकों ने इस फिल्‍म को प्‍यार दिया है, उससे कहीं ज्‍याद प्‍यार भोजपुरी माटी से मिलेगा।

निर्देशक फिरोज ए. आर. खान ने ‘इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान’ से लोगों में देश प्रेम को नए तरीके से जीवंत करने के लिए बेहद संजीदा और प्रभावकारी सब्‍जेक्‍ट पर यह फिल्‍म बनाई है। फिल्‍म की नई कहानी और फ्रेश कंसेप्‍ट दर्शकों को खूब भा रही है। इसलिए निर्माता और निर्देशक को उम्‍मीद है कि यह फिल्‍म न सिर्फ देशभक्ति की मिशाल कायम करेगी, बल्कि साल की सबसे बड़ी हिट भी होगी।

फिल्‍म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ यश कुमार, प्रियंका पंडित, निशा दुबे, रितेश पांडे,राकेश मिश्रा, अरविंद अकेला कल्लू,आदित्य मोहन, अनिल यादव, अयाज खान,बृजेश त्रिपाठी, अभिनव कुमार, गौरी शंकर, देव सिंह, स्वीटी छाबड़ा, कनक पांडेय,निधि झा, माया यादव, आनंद मोहन पांडे, जसवंत कुमार, उदय तिवारी, राधे मिश्रा, प्रेम दुबे, करण पांडेय, उज़ैर खान, जय सिंह, अनूप अरोरा जैसे स्‍टार मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं। ———-फिल्‍म के प्रचारक रंजन सिन्‍हा और संजय भूषण पटियाला हैं।

Aanwesha Playback singer Of Rare Calibre

logo
Aanwesha Playback singer Of Rare Calibre

अन्वेशा अनेक भाषाओं में गाने वाली प्लेबैक सिंगर है.
अन्वेशा, जो अब सिर्फ २३ साल की है और इसने ४ साल की उम्र में हिंदुस्तानी क्लासिकल (वोकल) गुरु श्री जयंत सरकार से औपचारिक प्रशिक्षण शुरू किया था और वरिष्ठ पंडित अजोय चक्रवर्ती (पटियाला घर) ने इससे ३२० फिल्मों में करीबन ३५० गीत अलग-अलग भाषाओं में गंवाए है।

उसने प्रमुख टीवी शोज में भी भाग लिया है जैसे — तराणा (फाइनलिस्ट) – ईटीवी बंगाला (२००२), यंग टेलेन्ट प्रतियोगिता (विजेता) २००४, ऑल बंगाल इंटर स्कूल कॉम्पीटिशन (विजेता) २००६, ज़ी बांग्ला सारेगामापा जूनियर्स (फाइनलिस्ट) २००७, अमूल स्टार वॉयस ऑफ इंडिया – छोटा उस्ताद (फाइनलिस्ट) २००८ (स्टार प्लस), रॉयल बंगाल सुपरस्टार (फाइनलिस्ट) २००९ (स्टार जल्शा), म्यूजिक का महा मुकाबला (फाइनलिस्ट – शान की टीम में) २०१० (स्टार प्लस), जो जीता वोही सुपरस्टार (२०१२ – स्टार प्लस), कोक स्टूडियो में एमटीवी सीजन 3 (प़ॉपन) में प्रदर्शन किया।

  

अन्वेशा ने कई फिल्मों के लिए गीत गाए है, जैसे ‘गोलमाल रिटर्न’ – संगीत निर्देशक प्रीतम, ‘आय एम २४’ – जतिन पंडित, ‘डेन्जरस इश्क’ – हिमेश रेशमिया, ‘लव यू सोनियो’ – विपिन पटवा, ‘रांझना’ – ए आर रहमान,’रावडी
राठोड’ (बैकग्राउड वोकल्स), ‘कांची’ – इस्माइल दरबार’ (ड्यूट सोनू निगम के साथ), ‘रिवॉल्वर रानी’ – संजीव श्रीवास्तव, ‘गुरु दक्षिणा’ – इस्माइल दरबार, ‘द एक्सपोज’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ – हिमेश रेशमिया व ‘दो लफ्जों
की कहानी – बबली हक्क।
उनकी आगामी फिल्मों में ‘जस्ट टिगडम’ – इस्माइल दरबार, ‘सुपारीनामा’-कौशल महावीर, एक अनटाइटल फिल्म – अवीशेक, ‘निया’ – शंकर-एहसान-लॉय (अरीजीत सिंह के साथ युगल) और ‘द फाइनल एन्काउंटर’ (शान के साथ युगल)।
अन्वेशा ने मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, नेपाली,भोजपुरी, पंजाबी और राजस्थानी फिल्मों के लिए गाया है।
अन्वेशा ने दुनिया भर में अमेरिका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश (ढाका), यूएई,कतार कनाडा, यूके, ओमान और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों में बड़े पैमाने पर दौरा किया और प्रदर्शन किया है और स्टार परिवार एवॉर्ड – २०१०, टेली सम्मान एवॉर्ड २०१० – बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (टाइटल गीत – ईटीवी बांगला), सिंगर ऑफ द सीरिज एवॉर्ड – म्यूजिक का महा मुकाबला २०१० (स्टार प्लस), बिग म्यूजिक एवॉर्ड -२००९ (९२.७ बिग एफ) – मोस्ट प्रोमिसिंग यंग टैलेंट, राइजिंग स्टार एवॉर्ड -२०११ (९२.७ एफएम), टेली सिने एवॉर्ड २०११ –  बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (फिल्म) बंगाली, मिर्ची म्यूजिक एवॉर्ड
(ईस्ट) २०१३ और फिल्मफेयर एवॉर्ड (ईस्ट) २०१३ – बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर सहित कई पुरस्कार जीते हैं।

VEERE KI WEDDING –  Editing At Vikrant

logo

The final editing of Make My Day Entertainment’s VEERE KI WEDDING is in progress at Vikrant Studios.  The film which is already complete  is directed by  Ashu Trikha for producers  Rajat Bakshi, Chandan Bakshi, Rajesh Bakshi and Pramod Gomber  Cast: Pulkit Samrat,  Jimmy Shergill, Kriti Kharbanda, Yuveeka Chaudhary, Satish Kaushik,Anita Kulkarni, Payal Rajput,Sonal (India Queen),Jashan Singh,Micky Makhija and Supriya Karnik.   The film is written by Dilip Shukla (Dabangg fame), cinematographed by Johnny Lal, lyrics by Faaiz Anwar and Deepak Kumar, music by Meet Bros., Jaidev,Fardeen and Ashok Punjabi, action by Abbas Ali Moghul, choreography by Bosco-Ceasor  and editing by Deven Murdeshwar.  The film is slated for November 3rd 2017 release all over..

 Mixing Begins For HASEENA   

logo

The final mixing of sound-tracks of   Harsh Dream Ventures and  Khushi Films’ HASEENA  has begun on 11th August   at Trisha Studio .  The film is all set for an early release. The film is produced by Jeetendra B. Vaghadia and Vicky Ranawat and is directed by Vicky Ranawat. Co-producers: Saral Ranawat ,Chetan B. Vaghadia.   Cast:  Mohit Arora, Ankur Verma, Arpit Soni, Inayat Sharma( as Haseena), newfind Khyati Sharma, Garima Agarwal, Moushumi Malik, Gopal Chauhan, Mushtaq Khan, Anita Rawat, Manjeet Singh Bittoo(Bunty) and Master Sujal .  Writer-lyricist: Rishi Aazad..DoP: B.N. Mishra. Lyrics- Music:Shahid Bawa (U.K.), Vishnu Narayan,D.Harmony. Dances: Lollypop,Ricky Gupta. Editors: Kukku Sharma,Vinayak Solanki.  E.P.: Vinod Kumar Moolchandani. Production Manager: Meher Sethi.

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes