कल्पना ने गाया बॉर्डर के लिए गाना
निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की संतोष मिश्रा द्वारा लिखित व निर्देशित की जाने वाली फिल्म बॉर्डर के एक मधुर गाने की रिकॉर्डिंग मुम्बई में हुई । संगीतकार रजनीश मिश्रा द्वारा संगीतबद्ध किये गए इस गाने को लिखा है प्यारेलाल यादव ने और उसे आवाज दी है अपने आवाज के बल पर राज करने वाली कल्पना ने । फ़िल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव ने बताया कि फ़िल्म के लेखन का कार्य पूरा हो गया है और अब संगीत पर कार्य चल रहा है ।

निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले कई सुपर हिट फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है लेकिन निर्माता प्रवेश लाल यादव बॉर्डर को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहते हैं कि बॉर्डर भोजपुरी की एक मल्टी स्टारर फ़िल्म होगी जिसमें मुख्य किरदार में दिनेश लाल यादव निरहुआ होंगे जबकि अन्य सभी किरदारों का चयन जल्द कर लिया जाएगा । ————-Uday Bhagat (PRO)
निर्देशक प्रेमांशु सिंह का ट्रिपल धमाल
लगभग एक दर्जन भोजपुरी फिल्मो का निर्देशन कर चुके निर्देशक प्रेमांशु सिंह के ट्रिपल धमाल की चर्चा इन दिनों भोजपुरी जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है । ईद पर जिगर और रक्षा बंधन पर रिलीज हो रही सिपाही के बीच तीन बड़ी उपलब्धि प्रेमांशु सिंह को हासिल हुई है । यू ट्यूब पर उनकी फिल्म निरहुआ चलल ससुराल 2 ने जहां एक करोड़ का व्यू हासिल किया है वहीं पिछले दस दिन में यू ट्यूब पर रिलीज हुई उनकी दो फिल्मो ने मात्र 24 घंटे में ही एक मिलियन का व्यू हासिल कर लिया है । पिछले दिनों खेसारी के प्रेम के रोग भईल यू ट्यूब पर रिलीज हुई । इसके बाद मोहब्बत रिलीज हुई ।

दोनों ही फिल्मे यू ट्यूब पर हॉट केक बन गई और 24 घंटे में ही एक मिलियन का व्यू उन्हें प्राप्त हुआ । उल्लेखनीय है कि आगामी 4 अगस्त को प्रेमांशु सिंह के निर्देशन में बनी सिपाही बिहार झारखंड और बंगाल में रिलीज हो रही है और उसी दिन ईद पर रिलीज होंकर बिहार झारखंड मुम्बई गुजरात मे धमाल मचा चुकी जिगर उत्तर प्रदेश में रिलीज हो रही है । ————-Uday Bhagat (PRO)
नागपुरी फिल्म” महुआ” का फर्स्ट लुक हुआ लांच।
शाल्ज़ा मूवीज़ के बैनर तले बनी नागपुरी फ़िल्म”महुआ” का फर्स्ट लुक अभिनेता शक्ति सिंह, अली खान और अभिनेत्री ग्लोरी मेहंता एस आर के म्यूजिक के मैनेजिंग डायरेक्टर रोशन सिंह, राहुल चौधरी इत्यादि के हाथो धूमधाम से लांच किया गया निर्माता सत्यन् श्रीवास्तव द्वारा इस फ़िल्म का निर्माण किया गया है जिसका निर्देशक संजय वर्मा है.इस फ़िल्म के कहानी की बात करे तो यह फ़िल्म एक महिला प्रधान फ़िल्म है जिसमे समाज की कुरीतियो और असामाजिक तत्वों से कैसे एक महिला लड़ती है और समाज को एक नया आयाम देती है यह इस फ़िल्म में दर्शाया गया है जो आज के युवा दर्शको के प्रेरणा देगी और दर्शक इस फ़िल्म को बेहद पसंद करेंगे .इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं, स्टेफी पटेल,प्रिंस सोंधी, अली खान, शक्ति सिंह, पूनम सिंह, दिनेश देवा, काजल सिंह,साथ ही साथ आईटम सॉन्ग में ग्लोरी हैं।


जबकि लेखक बालाल अंसारी, ,कला निर्देशक श्याम संस्कार, और सिनेमेटोग्राफर सुमित सचदेवा है इस फ़िल्म में कुल 6 गाने हैं . फ़िल्म में संगीत उपेन्द्र पाठक का है और गीत लिखे है विजय प्रभाकर ने.इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग रांची के खुबशूरत लोकेशनो पर की गयी है ।प्रचार प्रसार पब्लिश मीडिया एवं वेब् माफ़िया की टीम कर रही है। —Akhlesh Singh (PRO)
“सिपाही” से बढ़ेगी बॉक्स ऑफिस की गर्मी
सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फ़िल्म ‘सिपाही’ अब रिलीज को तैयार है। 4 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फ़िल्म का दर्शक लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेड पंडितो की माने तो बहुप्रतीक्षित ‘सिपाही” से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की गर्मी बढ़ेगी। यह फ़िल्म कॉलेक्शन्स के कई नए कृतिमान स्थापित कर सकती है। एक तो दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का अपना एक दर्शक वर्ग है जिन्हें इस जोड़ी के फिल्मो की आदत सी हो गयी है।

ऊपर से सिपाही इन दिनों सुर्खियों में है इसका विषय एक कांस्टेबल के जिंदगी पर आधारित है। एक कांस्टेबल की जिंदगी कितनी कठिन होती है जिम्मेदारी निभाने के लिए अपने रिस्तो से भी समझौता करना पड़ता है यह इस फ़िल्म में दिखाने की कोशिश की गई है। साथ ही अगर एक सिपाही चाह ले तो भ्रष्ट तंत्र को कैसे सही कर सकता है। कुल मिला कर यह एक आम सिपाही की कहानी है जिसे निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने काफी उम्दा तरीके से पेश किया है। निर्देशक प्रेमांशु सिंह की माने तो यह फ़िल्म हर एक सिपाही के अंदर ऊर्जा का संचार करेगी ,फ़िल्म को देख वो अपने अंदर एक बदलाव महसूस करेंगे।


फ़िल्म के निर्माता शिव नारायण सिंह के अनुसार यह फ़िल्म हर सिपाही की कहानी बयां करती है। इसमें एक सिपाही के जीवन को दर्शाया गया है।
फ़िल्म 4 अगस्त से पूरे बिहार और झरखण्ड के अधिकतम सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी। फ़िल्म का वितरण अग्रणी वितरण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स कर रही है। बिहार झरखण्ड में फ़िल्म का प्रचार प्रसार सर्वेश कश्यप कर रहे हैं
सिपाही में जुबली स्टार निरहुआ,आम्रपाली दुबे के साथ सुशील सिंह , संजय पांडे , मनोज टाईगर , अयाज़ खान , अनुप अरोरा,सत्य प्रकाश सिंह,देव सिंह ,धामा वर्मा ,किरण यादव, जैसे दिग्गज कलाकार हैं । सिपाही के लेखक हैं मनोज टाईगर और गीतकार प्यारेलाल यादव ,श्याम देहाती , अरविंद तिवारी ,आज़ाद सिंह , प्रमोद शकुंतलम हैं। संगीतकार ओम झा हैं। कैमरामैन हैं देवेंद्र तिवारी और एडिटर हैं जितेंद्र सिंह जीतू।
————–सर्वेश कश्यप(PRO)
Mumbai: Time and again villains have become the new poster boys in Hindi cinema. Portraying evil on screen is no longer that of a prop actor. Playing anti-hero is not an evil proposition to win over the fans anymore. To name a few superstars like Sanjay Dutt, Shah Rukh Khan, Aamir Khan, Vivek Oberoi have willingly taken villainous acts and are not afraid of experimenting with image anymore.
Joining the bandwagon is Neeraj Bharadwaj the versatile actor who for the last 15-year essaying various major roles including the lead in television serials and films. Neeraj had featured in Hindi films like Prem Shastra, Bhookha Sher, Taqdeer Ka Sikander, Waqt Ke Shehzaadeincluding Bhojpuri films like Munnibai Nautankiwali, Maiyya Rakhiye SenurwaAbaad; where he played the lead, amongst many others. He had memorable roles in T.V. serials like Ehsaas, Jaaye Kahan?, Kaanch Ke Rishtey, Saath Nibhana Saathiya, Bandhan Kachche Dhaagon Kaand others. Now buzz is that this talented actor is playing a baddie in Cine Multimedia’s upcoming Hindi film Yeh Dil Na Hota Aawara. The film is being produced and directed by Raj Sehgal. The film has been launched recently with a song recording and it will mount the sets next month.

Speaking about his role in the film, Neeraj Bharadwaj says, “I am playing the main villain in this film. I will be seen as ‘Anna’, the powerful Mafia Don. With this film I will be known as the notorious baddie and will be known as the despicable fiends of the Indian screen. It is difficult and challenging to portray villainy on screen.” He further adds that there are a couple of more films playing the bad man on his platter which he intends to reveal about it later.
Playing different roles is a challenging proposition for an actor. “Every actor wants author-backed roles. Playing a bad boy is stimulating. Every villainous act requires looking different with make-up, get-ups and portraying the character with his style of presenting the dialogue. The actor’s own inventiveness should ink in the character. This is what satisfies the thirst of an actor in me. Playing stereo-typed roles tend to saturate at one given point,” says Bharadwaj.
One more bad boy joins the ranks of evil proposition in the emerging trend. Bollywood is rediscovering the villain – more ruthless and evil than ever before.
———–Sanjay Sharma Raj(P.R.O.)
Superstar Aamir Khan’s younger brother Faissal Khan is back once again with Manaan Shaw and M & S Films’tentatively titled Hindi feature film ‘Mental’ with Omkar Das Manikpuri and Dalip Tahil in its cast. The film is directed by Sharique Minhaj, his third outing with actor Faissal Khan in a row after the controversial flick Chand Bujh Gaya and the Kashmir based Chinar Daastaan-E-Ishq.
This film will be shot in major shooting schedules from August at Surat, Daman, Saputara and Mumbai locales. Faissal Khan has shown his acting prowess from his earlier films titled Madhosh and Mela. He also featured in a T.V. serial titled Aandhi.

Mental is the hat-trick film in a row between the actor-director. Faissal Khan is excited about this film, “This film’s subject is different from the earlier two films we did together. It revolves around a one-sided love affair and the guy goes at all lengths to win his love. He even becomes mental too. I believe in quality rather than quantity. I listen to the script first before giving my nod. When Sharique narrated the script and my role, I eagerly accepted to do it.” Faissal Khan further adds, “It is a new-age film; especially for the generation next who are madly obsessed with one-sided affair and who take wrong decisions which is very immoral.”
Director Sharique Minhaj says, “I work on subjects which touches my heart. I have read it in the newspapers and other media about jilted lovers who do uncanny things which is disturbing to the family and the society on the whole. I felt a film on this subject is the need of the hour. Having worked with Faissal in two of my earlier films we share a good rapport. Faissal Khan fits in the character like a hand-in-glove. You could say it is a tailor-made role for him.”————-Sanjay Sharma Raj(P.R.O.)
भोजपुरिया स्क्रीन के चेहते स्टार प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू पांडेय एक बार कई रंगों से सराबोर होकर आ रहे हैं फिल्म ‘रंगीला’ में। आदि शक्ति एंटरटेंमेंट और सोहम फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘रंगीला’ में चिंटू धरती से लेकर यमलोक तक अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। यह फिल्म 18 अगस्त से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी पर आधारित है, जिसमें वह अपने सपनों की शहजादी की तलाश में रहता है और जब वह शहजादी मिल जाती है। तब जो फिल्म में होता है, वह काफी रोमांचक और मनोरंजक है।

फिल्म ‘रंगीला’ के निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार और राजेश वर्मा ने बताया कि फिल्म में चिंटू के अपोजिट नजर आएंगी अभिनेत्री तनुश्री और पूनम दूबे। कहानी में इनका लव ट्राएंगल फिल्म को और आकर्षक बना देता है। वहीं, चिंटू की यमलोग यात्रा के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी और अंजना सिंह भी स्पेशल एपीयरेंस में दिखेंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में लव, एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन तराका लगाया गया है। फिल्म के डायरेक्टर रवि सिन्हा के अनुसार, फिल्म की कहानी काफी अलग और मनोरंजक है। इसमें यमलोक के सिक्वेंस में नई तकनीक के ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है।

वहीं, फिल्म ‘रंगीला’ में चिंटू, तनुश्री, पूनम दूबे के अलावा फूल सिंह, रोहित सिंह मटरू, संजय पांडेय, सुजीत सिंह, बॉबी खान, विनोद मिश्रा, मेहराज खान, मनीष चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी लाल जी यादव ने लिखी है। सिनेमेटोग्राफी जहांगीर सैयद की है। गीतकार श्याम देहाती और संगीतकार राजकुमार आर पांडेय हैं।
लंदन में मनोज तिवारी इंक्रेडिबल इंडिया स्टार आफ मिलेनियम अवार्ड से सम्मानित
यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा और ढिशुम टीवी द्वारा रविवार को लंदन के इंडिगो 2 आयोजित भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा ) में भारतीय पर्यटन विभाग द्वारा भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद मनोज तिवारी को इंक्रेडिबल इंडिया स्टार आफ मिलेनियम अवार्ड दिया गया।
भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह(आईबीफा) ने जहां एक ओर भोजपुरी की आवाज को गांव जवार से निकाल कर सात समन्दर पार परदेस में लाकर चर्चित कर दिया, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी की दुनिया को विस्तार देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म दिया। हालांकि विदेशी धरती पर यह तीसरा अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड (आईबीफा) समारोह है। इससे पहले मॉरिशस और दुबई में भी यह आयोजित किया जा चुका है, लेकिन इंग्लैंड की राजधानी लंदन में रविवार को हुए इस समारोह की चर्चा भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों की उपस्थिति से और भी चर्चित हो गयी है।

इस अवसर पर रवि किशन को आईबीफा क्रिटीक्स अवॉर्ड से नवाजा गया, जबकि बेस्ट फिल्म: आशिक आवारा, बेस्ट एक्टर: पवन सिंह,बेस्ट एक्ट्रेस मधु शर्मा, बेस्ट डेब्यु (फीमेल) शिविका दिवान, बेस्ट डायरेक्टर: असलम शेख,बेस्ट एक्टर( निगेटिव रोल) अवधेश मिश्रा,बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: मनोज टाईगर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस शुभी शर्मा, बेस्ट सेशनल डांसिंग अवार्ड सीमा सिंह, बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल: सुर्या द्विवेदी,बेस्ट सिंगर(मेल) पवन सिंह,बेस्ट सिंगर( फीमेल) प्रियंका सिंह,बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर: मधुकर आनंद,बेस्ट लिरिक्स राईटर: प्यारेलाल यादव,बेस्ट जोड़ी: दिनेश लाल यादव निरुहुआ और आम्रपाली, बेस्ट कोरियोग्राफर- कानू मुखर्जी, बेस्ट कैमरामैन – बासू , बेस्ट फाईट डायरेक्टर अंजली पठान, बेस्ट एडिटर प्रीतम नायक, आईबीफा परर्सालिटी अवॉर्ड मधुदुवेन्द्र राय,आइटम क्वीन अवार्ड सम्भावना सेठ को दिया गया।
इस अवसर पर सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिंहा और लंदन के भारतीय उच्चायुक्त यश सिन्हा ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगाया। भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह(आईबीफा) में हिन्दी और भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों में शत्रुध्न सिन्हा, गोविन्दा, मनोज तिवारी, रविकिशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मालिनी अवस्थी, पवन सिंह, समीर अफताब और नायिकाओं में मधु शर्मा, दिव्या देशाई, पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे, संभावना सेठ, अक्षरा सिंह, शिविका दीवान, अंजना सिंह और आइटम क्वीन सीमा सिंह आदि ने अपने नाच-गाने और अभिनय से यूके वासियों का दिल जीत लिया। समूचे भारत सहित दुनिया भर में बोली जाने वाली दुनिया की सबसे मीठी भाषा भोजपुरी और फिल्में अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाने लगी हैं।
लंदन में पहली बार इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीएफए) अपने आप में ऐतिहासिक और धमाकेदार रहा। ढिशुम आईबीफा (भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह) में एक से बढ़कर एक भोजपुरी सितारों ने लंदन में अपने जलवा से सबको मोहित कर दिया। बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सम्बोधन में भोजपुरी समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश में ‘भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की और आशा व्यक्त की कि सरकार जल्द ही भोजपुरी को आठवीं अनुसूचि में शामिल कर देगी । मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्रा भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।आईबीफा 2018 मलेशिया में आयोजित करने की घोषणा की गयी। ढिशुम आईबीफा का रंगारंग अवॉर्ड फंक्शन को दर्शक 27 अगस्त को ढिशुम टीवी चैनल पर लुप्त उठा सकेंगे।
भोजपुरी फिल्म ‘जानी दुश्मन’ की शूटिंग 20 अगस्त से गुजरात में !
मंसूर खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘जानी दुश्मन’ की शूटिंग 20 अगस्त से होगी। मंसूर शेख निर्मित और मो. गुलशन अली निर्देशित फिल्म ‘जानी दुश्मन’ की पटकथा मशूहर लेकर सच्चिदानंद कवच ने लिखी है। फिल्म को लेकर निर्माता मंसूर शेख का मनना है कि ‘जानी दुश्मन’ एक बेहतरीन एक्शन और रोमांस वाली फिल्म है, जो भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर पसंद की जाएगी। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव ने फिल्म ‘जानी दुश्मन’ में अपनी कुशलता से एक्शन को नए तरीके से जीवंत करेंगे।

बता दें कि फिल्म में मनेाज द्विवेदी, त्रिशा खान, अजिता सिंह, किशन राय, रेखा शर्मा, गोपाल राय, नीसार अहमद, संजय वर्मा ,मनोज सिंह ,सनाया झा ,गोपाल पांडेय ,विक्की यादव, विवेक पटेल और गीरिश शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ‘जानी दुश्मन’ के लेखक सच्चिदानंद कवच ने ही गीत और संगीत भी तैयार किया है। फिल्म में संतोष सर्वदशी और कानु मुखर्जी की जबरदस्त कोरियोग्राफी भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। फिल्म में डीओपी दयाशंकर सिंह का होगा, जो काफी मंजे हुए सिनेमेटोग्राफर हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।
अंजना सिंह को मिला बेस्ट एक्ट्रेस व्यूअर चॉइस अवार्ड
भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जानी वाली अभिनेत्री अंजना सिंह को लंदन में आयोजित भोजपुरी फ़िल्म समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का व्यूअर चॉइस अवार्ड से नवाजा गया ।

इस समारोह में मेगा स्टार रवि किशन को बेस्ट एक्टर का क्रिटिक अवार्ड , दिनेश लाल यादव निरहुआ को जुबली स्टार , आम्रपाली दुबे को बेस्ट पेअर के अवार्ड के साथ विभिन्न कैटेगरी में कई दिग्गजो को सम्मानित किया गया । समारोह में गोविंदा , शत्रुघन सिन्हा , करिश्मा तन्ना के साथ भोजपुरी फ़िल्म जगत के कई दिग्गजो ने शिरकत की । ———–Uday Bhagat(PRO)