रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का क्रिटिक अवार्ड
भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन को लंदन में आयोजित भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में बेस्ट एक्टर का क्रिटिक अवार्ड दिया गया । उनको यह अवार्ड उनकी फिल्म जोड़ी नंबर 1 के लिए दिया गया । समारोह में गोविंदा , शत्रुघन सिन्हा, करिश्मा तन्ना के साथ भोजपुरी फ़िल्म जगत के दिग्गजो ने शिरकत की जिनमे मनोज तिवारी , दिनेश लाल यादव निरहुआ , पवन सिंह , आम्रपाली दुबे , अंजना सिंह , मधु शर्मा , शुभी शर्मा , अक्षरा सिंह आदि शामिल थे । विभिन्न कैटेगरी में सभी दिग्गजो को अवार्ड से नवाजा गया । ———–Uday Bhagat(PRO)
लंदन में लांच हुआ काशी अमरनाथ का फर्स्ट लुक
भोजपुरी फ़िल्म जगत की बहुचर्चित फ़िल्म काशी अमरनाथ का फर्स्ट लुक हिंदी व भोजपुरी फ़िल्म जगत के दिग्गजो की मौजूदगी में लंदन में आयोजित भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड समारोह में किया गया । इस मौके पर 30 मिनट के टीजर को लांच किया गया जिसकी समारोह में मौजूद लोगों ने काफी सराहना की । निर्माता सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे मेगा स्टार रवि किशन , जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे भी इस मौके पर मौजूद थे ।

लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की काशी अमरनाथ में भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन और जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे , नवोदित सपना गिल, सुशील सिंह , गौरी शंकर, अनूप अरोरा , सोनिया मिश्रा, तुषार , ओ पी मिश्रा आदि मुख्य भूमिका में हैं । काशी अमरनाथ का निर्माण पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज़ क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉक्टर नेहा शांडिल्य के द्वारा किया गया है । फ़िल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं रवि शंकर जायसवाल , को प्रोड्यूसर हैं डॉ नीला अखौरी, प्रोडक्शन हेड हैं मनोहर रवीन्द्रन, कार्यकारी निर्माता हैं महेश उपाध्याय व प्रचारक हैं उदय भगत । काशी अमरनाथ आगामी 18 अक्टूबर को रिलीज होगी । ———–Uday Bhagat(PRO)
’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी’ ने मोमेन्टो देकर ’भोजपुरिया राजा’ की पूरी टीम को किया सम्मानित
भोजपुरी सिने संगीत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिला रही म्यूजिक कंपनी ’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी’ के ओनर ’रत्नाकर कुमार’ ने मुंबई के पाँच सितारा होटल नोवेटल में ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ’भोजपुरिया राजा’ से जुड़ी पूरी टीम को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। पावर स्टार पवन सिंह और सुपर तारिका ड्रीमगर्ल काजल राघवानी अभिनीत भोजपुरिया राजा का गाना ’छलकत हमरो जवानियाँ’ को सोशल साइट्स यू ट्यूब पर 67 मिलियन लोगों द्वारा देखे जाने पर टीम से जुड़े सभी को सम्मानित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का जश्न मनाया गया। इस गाने को संगीतकार मधुकर आनंद के संगीत निर्देशन में गायिकी के सिरमौर पवन सिंह और स्वरकोकिला प्रियंका सिंह ने मधुर स्वर दिया है। गीतकार आजाद सिंह ने यह गीत लिखा है। वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह निर्देशित व निर्माता सुधीर सिंह, सह निर्माता संदीप सिंह की फिल्म भोजपुरिया राजा जहाँ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर सुपरहिट रही, वहीं इस फिल्म का गाना छलकत हमरो जवानियाँ ने भोजपुरी इतिहास में अब तक का सारा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा कार्यकारी निर्माता अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी व संकलन दीपक जौल का है।

इस सम्मान आयोजन में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार ने पावर स्टार पवन सिंह और ड्रीमगर्ल काजल राघवानी को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। पवन सिंह के हाथों से निर्देशक सुजीत कुमार सिंह, संगीतकार मधुकर आनंद, गायिका प्रियंका सिंह, खलनायक उमेश सिंह, बालाजी सिने विजन प्रा. लि. के फिल्म वितरक राजेश सिंह, मार्केटिंग हेड विजय यादव, लेखक वीरू ठाकुर, गीतकार आजाद सिंह, कार्यकारी निर्माता अरशद शेख पप्पू, कैमरामैन देवेन्द्र तिवारी, डान्स मास्टर राम देवन, फाईट मास्टर हीरालाल यादव, एडीटर दीपक जौल, पीआरओ व रेणु विजय फिल्म्स के वितरक निशान्त उज्जवल, डिजाईनर नरसू बेहरा, मीडिया सपोर्ट के लिए ट्रेड मैगजीन बॉलीवुड एन्ड टीवी रिपोर्टर के एस. कुमार मोहन, कम्पलीट सिनेमा के अतुल मोहन, हमारा महानगर अखबार के बृजेश मेहर, बिग गंगा चैनल के अनुराग मिश्रा, भोजपुरी सिनेमा चैनल के संजय केसरी, भोजपुरी पंचायत मैगजीन के सम्पदक कुलदीप श्रीवास्तव, बिहार के पीआरओ रंजन सिन्हा, कंपनी पीआरओ संजय भूषण पटियाला, मुंबई पीआरओ रामचन्द्र यादव, कंपनी सपोर्ट जितेन्द्र गुलाटी, दुर्गा प्रसाद मजूमदार, ऑनलाइन मीडिया यू ट्यूब टीम, डिजीटल सपोर्ट बिलीव डिजिटल टीम आदि को सम्मानित किया गया——————Ramchandra Yadav / Sarvesh Kashyap(PRO)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने बॉलीवुड के कलाकार इंडिया न्यूज़ के साथ आये।
टीवी और फिल्म के कलाकार -एकता जैन ,श्री राजपूत ,हर्षवर्धन जोषी , करेंन राजपूत ,सुमति सोलंकी , सिंगर्स संदीप बत्रा ,सुजाता मजूमदार ,स्वाति शर्मा ,संचिति सकट ,हिमेश के डुप्लीकेट रिमेश राजा भारतीय वीमेन क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने इंडिया न्यूज़ चैनल पे आये जहाँ सभी ने टीम के लिए गाने गाये और खूब डांस किया और आनेवाले मैच के लिए एडवांस में शुभकामनायें दीं। रिमेश राजा ने धोका गीत गाया वहीँ स्वाति शर्मा ,संचिति सकट और संदीप बत्रा ने चक दे इंडिया और बन्नो गीत गाया।


पटना, 21 जुलाई 2017 : मशहूर गीताकार मो. रफी को समर्पित कार्यक्रम ‘एक शाम, मो रफी के नाम’ का भव्य अयोजन सितंबर माह के पहले सप्ताह में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में होगा। आज पटना में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम की सूचना देते हुए ‘एक शाम, मो रफी के नाम’ आयोजक ऑन मौसमी ने बताया कि रफी साहब जैसे लीजेंड ने भारतीय गाने को एक नया आयाम दिया। गायकी के क्षेत्र में उनके योगदान को कोई भूला नहीं सकता। इसलिए पटना में सितंबर माह के पहले सप्ताह में एक शानदार कार्यक्रम रफी साहब को समर्पित होगा।
संवाददाता सम्मेलन में ऑन मौसमी ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले कई सालों से आयोजित किया जा रहा है। वैसे तो रफी साहब की पुण्यतिथि पर हमलोग इसका आयोजन करते हैं। मगर इस बार यह कार्यक्रम सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार बिहार सरकार के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी और कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने मंच से घोषणा की थी कि आगे आने वाले दिनों में सरकार इस कार्यक्रम के लिए अनुदान देगी। मगर वर्तमान समय की राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अनुदान नहीं मिल पाया, जिस वजह से यह कार्यक्रम अब सितंबर माह में आयोजित की जाएगी।


ऑन मौसमी ने कहा कि नई सरकार की ओर से अगर ‘एक शाम, मो रफी के नाम’ कार्यक्रम के लिए कोई सहयोग मिलता है, तो ठीक। और अगर इसमें कोई दिक्कत होती है तो फिर हम हर साल की तरह इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे और पटना में रफी साहब के चाहने वालों को निराश नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को देश के एक नायाब सिंगर ने भले हमें अलविदा कह दिया, मगर आज भी वे अपने आवाज के जरिए लोगों के दिल पर राज करते हैं। वहीं, संवाददाता सम्मेलन से पूर्व रफी साहब की पुणतिथि पर आज लोगों ने उन्हें संगीत के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके गानों को गाकर याद किया।