logo

Sahil Khans Gangs of Sivan Releasing on 8th September in Mumbai & Gujarat

logo
Sahil Khans Gangs of Sivan Releasing on 8th September in Mumbai & Gujarat

साहिल खान की गैंग्स ऑफ़ सिवान 8 सितम्बर से मुंबई और गुजरात में होगी प्रदर्शित

सिनेस्टार साहिल खान स्टारर भोजपुरी फिल्म गैंग ऑफ सिवान 8 सितम्बर से मुंबई और गुजरात में  प्रदर्शित की जायेगी।  सारा इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित यह भोजपुरी फिल्म आज की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म समाज के रखवालों के भ्रष्टाचार और काले चेहरों को पर्दाफाश करती है। यूँ तो गैंगवार पर कई फिल्में बन चुकी हैं, मगर सच्ची घटनाओं पर सच्ची तस्वीरें शायद ही किसी निर्माता ने लाने की कोशिश की है। इस फिल्म में सिवान के गैंगवार को परदे पर उतारने की कोशिश की गई है।

निर्माता दिलशाद द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म गैंग ऑफ सिवान का निर्देशन युवा निर्देशक राजू चैहान ने की है। जिन्होंने फिल्म को बेहतरीन और दर्शनीय बनाया है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के नायक साहिल खान मसीहा के किरदार में हैं। ये अपने जोरदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। इनका साथ निभा रही हैं अदिति सिंह। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार विनय बिहारी, फणीन्द्र राव, विपिन बहार के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार राज सेन ने। छायांकन नन्दू सी चौधरी, नृत्य निर्देशन संजय कोरबे, मारधाड़ सिंह इज किंग, कला अखिलेश तथा संकलन नकुल के प्रसाद का है। मुख्य भूमिका में साहिल खान के साथ अदिति सिंह, सुनील दूबे, प्रिया शर्मा, कोमल ढिल्लन, माधुरी मिश्रा और एहसान खान हैं।  —————Ramchandra Yadav(PRO)

Comments are closed.

logo
logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes